• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    स्कोडा कायलाक का फिर से टीजर हुआ जारी, जानिए इस बार क्या कुछ नया आया नजर

    इसके एक्सटीरियर डिजाइन की ​हल्की सी झलक ​देखने को मिल रही है जहां हेडलाइट्स,टेललाइट्स और अलॉय व्हील्स नजर आए हैं।

    भानु
    भानु
    Published On अक्टूबर 11, 2024 17:44 ist
    info icon
    published onOct 11, 2024 17:44 IST
    last updated onOct 11, 2024 17:44 IST
    5K Views
    • Write a कमेंट

    Skoda Kylaq Exterior Design Teased

    • लेटेस्ट टीजर में नजर आ रहा इसका एक्सटीरियर डिजाइन
    • स्पिल्ट हेडलाइट डिजाइन,रैपअराउंड टेललाइट्स और ब्लैक अलॉय व्हील डिजाइन दिया गया है इसमें
    • कुशाक जैसा केबिन,10.1 इंच टचस्क्रीन और सनरूफ जैसे फीचर्स दिए गए हैं इसमें 
    • 1 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का दिया जा सकता है ऑप्शन
    • 8.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी जा सकती है इसकी कीमत 

    स्कोडा कायलाक को 2025 की शुरूआत तक लॉन्च किया जाएगा और कंपनी ने एकबार फिर से इसका टीजर जारी कर दिया है। इस लेटेस्ट टीजर में कायलाक पूरी तरह से कवर में नजर आई है मगर स्कोडा कायलाक के इस नए टीजर में क्या कुछ खास आया नजर,जानिए आगे:

    https://www.instagram.com/artguyrob/?utm_source=ig_embed&ig_rid=f59f1c39-809b-42bf-9f83-35b49f00cd67

    क्या कुछ आया नजर

    Skoda Kylaq front
    Skoda Kylaq headlights

    इसके फ्रंट में स्कोडा की कुशाक और स्लाविया की तरह सिग्नेचर ग्रिल दी गई है। इसमें एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स के साथ स्पिल्ट हेडलाइट  और एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट्स दी गई है। फ्रंट बंपर के उपर आपको हेक्सागॉनल डिजाइन एलिमेंट्स वाली लोअर ग्रिल भी देखी जा सकती है। 

    Skoda Kylaq alloys
    Skoda Kylaq side

    साइड प्रोफाइल की बात करें तो इसमें मल्टी स्पोक अलॉय व्हील्स भी दिए गए हैं जो कुशाक स्पोर्टलाइन वेरिएंट में दिए गए 16 इंच अलॉय व्हील्स जैसे नजर आते हैं। इसमें ओआरवीएम्स पर टर्न इंडिकेटर्स और रूफ रेल्स भी देखी जा सकती है। 

    Skoda Kylaqtail light

    बैक पोर्शन की बात करें तो यहां टेलगेट पर एक टेललाइट से दूसरी टेललाइट तक के बीच में एक बंपर देखा जा सकता है जिससे ये अंदाजा लग रहा है कि इसमें कनेक्टेड टेललाइट सेटअप मिलेगा। 

    इंटीरियर और संभावित फीचर्स 

    Skoda Kushaq 10-inch touchscreen

    स्कोडा कायलाक के इंटीरियर की अब तक झलक देखने को नहीं मिली है। हालांकि, इस टीजर में ब्लैक सीट्स और बैज टॉप देखा जा सकता है मगर इसके प्रोडक्शन वर्जन में अलग सी इंटीरियर थीम दी जा सकती है।हमारा मानना है कि इसके डैशबोर्ड का लेआउट कुशाक और स्लाविया जैसा हो सकता है। स्कोडा की इस सब-4 मीटर कार में 2 स्पोक स्टीयरिंग व्हील और एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करने वाली 10.1 इंच टचस्क्रीन यूनिट दी जा सकती है। 

    स्कोडा कायलाक में 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले, फुल डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, एक वायरलेस फोन चार्जर और एक सनरूफ जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। सेफ्टी के लिए इस स्कोडा एसयूवी कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) जैसे सेफ्टी फीचर दिए जा सकते हैं।

    पावरट्रेन

    Skoda Kylaq side

    अनुमान लगाए जा रहे हैं कि नई स्कोडा सब-4 मीटर एसयूवी में कुशाक वाला 1-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन (115 पीएस / 178 एनएम) दिया जा सकता है। इस इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की चॉइस मिल सकती है।

    संभावित फीचर्स और मुकाबला

    स्कोडा की इस सब-4 मीटर एसयूवी की कीमत 8.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। इसका मुकाबला मारुति ब्रेजा, किआ सोनेट, टाटा नेक्सन, महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ, हुंडई वेन्यू, रेनो काइगर, और निसान मैग्नाइट से रहेगा। इसके अलावा इसे मारुति फ्रॉन्क्स और टोयोटा अर्बन क्रूजर टाइजर जैसी सब-4 मीटर क्रॉसओवर के विकल्प के रूप में भी चुना जा सकेगा।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    स्कोडा कायलाक पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    A
    aadesh sharma
    Oct 19, 2025, 4:01:21 AM

    I need kylaq cng, skoda company growth to cng engine

      जवाब
      Write a Reply

      कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है