• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इस फेस्टिवल सीजन हुंडई की कारों पर करें 50,000 रुपये तक की सेविंग्स

    सितंबर में हुंडई अपनी कुछ कारों पर कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस जैसे फायदों की पेशकश कर रही है।

    भानु
    भानु
    Published On सितंबर 05, 2022 16:26 ist
    info icon
    published onSep 05, 2022 16:26 IST
    last updated onSep 05, 2022 16:26 IST
    1K Views
    • Write a कमेंट

    Hyundai i20, Kona Electric and Aura

    • कोना इलेक्ट्रिक पर मिलेगी 50,000 रुपये तक की छूट
    • ग्रैंड आई10 निओस पर 48,000 रुपये तक का डिस्काउंट 
    • ऑरा पर दी जा रही है 48,000 रुपये तक की छूट 
    • इस महीेने के आखिर तक लागू सभी ऑफर्स 

    इस महीने कंपनी ग्रैंड आई10 निओस और ऑरा के सीएनजी वेरिएंट्स पर भी सेविंग्स करने का मौका दे रही है। 

    माॅडल वाइज ऑफर्स की जानकारी इस प्रकार से हैः

    ग्रैंड आई10 निओस

    Hyundai Grand i10 Nios

    ऑफर

    अमाउंट

    कैश डिस्काउंट

    35,000 रुपये

    एक्सचेंज बोनस

    10,000 रुपये

    काॅर्पोरेट बोनस

    3,000 रुपये

    कुल फायदे

      48,000 रुपये

    •  ये ऑफर्स इस हैचबैक के केवल टर्बो वेरिएंट्स पर ही दिए जा रहे हैं। 
    •  इसके सीएनजी और दूसरे वेरिएंट्स पर समान एक्सचेंज बोनस और काॅर्पोरेट डिस्काउंट दिए जा रहे हैं मगर कैश डिस्काउंट केवल 10,000 रुपये तक का ही दिया जा रहा है। 
    •  हुंडई ग्रैंड आई10 निओस की कीमत 5.43 लाख रुपये से लेकर 7.70 लाख रुपये के बीच है। 

     आई20

     Hyundai i20

    ऑफर

    अमाउंट

    कैश डिस्काउंट

    10,000 रुपये

    एक्सचेंज बोनस

    10,000 रुपये

    कुल फायदे

      20,000 रुपये

    •  हुंडई इस कार के बेस वेरिएंट मैग्ना और सेकंड टाॅप स्पोर्ट्ज पर ही सेविंग्स का मौका दे रही है। 
    •  आई20 पर कोई काॅर्पोरेट डिस्कांउट नहीं दिया जाएगा। 
    •  हुंडई की इस प्रीमियम हैचबैक की कीमत 7.07 लाख रुपये से लेकर 11.63 लाख रुपये के बीच है। 

     ऑरा 

    Hyundai Aura

    ऑफर

    अमाउंट

    कैश डिस्काउंट

    10,000 रुपये

    एक्सचेंज बोनस

    10,000 रुपये

    काॅर्पोरेट बोनस

    3,000 रुपये

    कुल फायदे

      23,000 रुपये

     

    •  ऑरा के सीएनजी वेरिएंट्स को छोड़कर बाकी सभी वेरिएंट्स पर उपरोक्त ऑफर्स की पेशकश की जा रही है। 
    • सीएनजी ट्रिम्स पर कैश डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है बाकी तमाम ऑफर्स की पेशकश की जा रही है। 
    • इस सब 4 मीटर सेडान की कीमत 6.09 लाख रुपये से लेकर 8.57 लाख रुपये के बीच है। 

    कोना इलेक्ट्रिक 

    Hyundai Kona Electric

    ऑफर

    अमाउंट

    कैश डिस्काउंट

    50,000 रुपये

    कुल फायदे

      50,000 रुपये

    •  हुंडई की इस प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार पर 50,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। 
    • हुंडई कोना इलेक्ट्रिक एसयूवी की कीमत 23.84 लाख रुपये से लेकर 24.03 लाख रुपये के बीच है। 

    नोटः सभी ऑफर्स राज्यों के अनुसार अलग हो सकते हैं। ऐसे में आपको अपने नजदीकी हुंडई डीलरशिप से संपर्क करने की सलाह दी जाती है। 

    कीमत एक्स शोरूम दिल्ली के अनुसार

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    हुंडई कोना पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है