• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई अर्टिगा के माइलेज से जुड़ी जानकारी आई सामने

    नई अर्टिगा एकमात्र एमपीवी होगी जिस में पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजन के साथ माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी आएगी

    ध्रुव अत्री
    ध्रुव अत्री
    Published On नवंबर 20, 2018 17:30 ist
    info icon
    published onNov 20, 2018 17:30 IST
    last updated onNov 20, 2018 17:30 IST
    27 Views
    • Write a कमेंट

    Indonesia-spec Maruti Suzuki Ertiga

    मारूति की नई अर्टिगा एमपीवी बुधवार यानी 21 नवंबर 2018 को लॉन्च होगी। लॉन्च से पहले नई अर्टिगा के माइलेज से जुड़ी जानकारी सामने आई है। सूत्रों का कहना है कि अर्टिगा में आने वाला नया पेट्रोल इंजन 19 किमी प्रति लीटर और डीज़ल इंजन 25 किमी प्रति लीटर के आसपास माइलेज देगा। अगर ऐसा होता है तो नई अर्टिगा माइलेज के मामले में पहले से ज्यादा बेहतर होगी।

    New Maruti Ertiga 2018 Launch Tomorrow

    नई मारूति अर्टिगा को पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजन में उतारा जाएगा। पेट्रोल वेरिएंट में फेसलिफ्ट सियाज़ वाला नया 1.5 लीटर के12बी इंजन मिलेगा, जो 104.7 पीएस की पावर और 138 एनएम का टॉर्क देगा। डीज़ल वेरिएंट में मौजूदा मॉडल वाला 1.3 लीटर इंजन आएगा। सेगमेंट में अर्टिगा एकमात्र कार होगी, जिस में पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजन के साथ माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी मिलेगी। दोनों इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड आएगा, वहीं पेट्रोल में 4-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प भी मिलेगा।

      2018 मारूति अर्टिगा (संभावित) पुरानी मारूति अर्टिगा अंतर
    पेट्रोल एमटी 19.34 किमी प्रति लीटर 17.50 किमी प्रति लीटर 1.84 किमी प्रति लीटर
    पेट्रोल एटी 18.69 किमी प्रति लीटर 17.03 किमी प्रति लीटर 1.66 किमी प्रति लीटर
    डीज़ल एमटी 25.47 किमी प्रति लीटर 24.52 किमी प्रति लीटर 0.95 किमी प्रति लीटर

    New Maruti Ertiga 2018 Launch Tomorrow

    अगर इन अफवाहों पर यकीन करें तो नई मारूति अर्टिगा का पेट्रोल इंजन पहले के मुकाबले करीब 2 किमी प्रति लीटर का ज्यादा माइलेज देगा। पेट्रोल ऑटोमैटिक का माइलेज करीब 1.66 किमी प्रति लीटर ज्यादा है। डीज़ल इंजन में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हियरटेक प्लेटफार्म पर बनने की वजह से डीज़ल इंजन के माइलेज में भी एक किमी प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी हुई है।

    यह भी पढें :

    was this article helpful ?

    ध्रुव अत्री
    <p><span>Nobody knows whether he&rsquo;s a car guy or a bike bloke. A consumer of petrol and diesel, electricity sometimes, eater of food and lover of nature in no particular order. Holds a PG Diploma from IIMC Delhi and runs a 2004 Alto, 2009 Hyundai i20, 2014 KTM RC390 and 2017 Ford Figo Aspire with hopes of restoring his father&rsquo;s 1972 Bajaj 150 scooter.</span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Ertiga 2015-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है