• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    लॉन्च से पहले रेनो ट्राइबर की एसेसरीज़ से जुड़ी जानकारियां आई सामने

    मिड साइज़ हैचबैक सेगमेंट में  यह मॉड्यूलर सीटिंग की पेशकश वाली पहली कार होगी।

    भानु
    भानु
    Published On अगस्त 13, 2019 12:25 ist
    info icon
    published onAug 13, 2019 12:25 IST
    last updated onAug 13, 2019 12:25 IST
    382 Views
    • Write a कमेंट

    रेनो इंडिया कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर ट्राइबर को अगस्त के अंत या फिर सितंबर की शुरूआत में लॉन्च कर सकती है। इसकी शुरूआती कीमत 5 लाख रुपये तय की जा सकती है। कार में दी जाने वाली आधिकारिक एसेसरीज़ से पर्दा उठ चुका है जिसपर डालते हैं एक नज़र:

    Renault Triber Accessories Revealed Ahead Of Launch

    कार के फ्रंट हिस्से पर नज़र डालें तो यहां फ्रंट ग्रिल के नीचे क्रोम का इस्तेमाल किया गया है। 

    Renault Triber Accessories Revealed Ahead Of Launch

    फ्रंट पर ही एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप के चारों ओर भी क्रोम का इस्तेमाल एलिमेंट का इस्तेमाल किया गया है। हालांकि, फ्रंट बंपर क्लैडिंग पर अतिरिक्त क्रोम का इस्तेमाल रेनो द्वारा एसेसरीज़ के रुप में ही दिया गया है। 

    Renault Triber Accessories Revealed Ahead Of Launch

    इसमें आउटसाइड रियरव्यू मिरर पर भी एसेसरीज़ के तौर पर क्रोम का इस्तेमाल किया गया है जहां रेनों की ब्रांडिग भी की गई है। 

    Renault Triber Accessories Revealed Ahead Of Launch

    कार के साइड प्रोफाइल में ब्लैक डिकेल दी गई हैं। ग्राहक चाहें तो एक्स्ट्रा प्रोटेक्शन के लिए ब्लैक क्लैडिंग भी लगवा सकते हैं। 

    Renault Triber Accessories Revealed Ahead Of Launch

    रेनो अपकमिंग ट्राइबर में रूफरेल का फीचर स्टैंडर्ड दे सकती है। मगर तस्वीर में नज़र आ रही रुफ रैक एक्सट्रा लगेज ले जाने के लिए एसेसरीज़ के रुप में उपलब्ध होगी। 

    Renault Triber Accessories Revealed Ahead Of Launch

    कार के पिछले हिस्से में तो और भी ज्यादा क्रोम एलिमेंट नज़र आ रहे हैं। मुख्यतया टेलगेट पर दी गई क्रोम लाइन काफी स्टाइलिश लग रही है। 

    Renault Triber Accessories Revealed Ahead Of Launch

    इसके अलावा रियर बम्पर के कॉर्नर से जुड़ी एक और क्रोम एक्सेसरी भी देखने को मिलती है। 

    Renault Triber Accessories Revealed Ahead Of Launch

    इसके इंटीरियर में अलग स्टाइल वाले फ्लोर मैट दिए गए हैं जिनमें कुछ अलग से मैटेरियल का इस्तेमाल किया गया है। यह पीवीसी से बने हो सकते हैं जिन्हें साफ रखना आसान होता है और केबिन को एक आकर्षक लुक मिलता है। 

    Renault Triber Accessories Revealed Ahead Of Launch

    रेनो ट्राइबर के आरएक्सज़ेड मॉडल में गियरस्टिक के चारों ओर क्रोम का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा यहां रेनो का ब्रांडेड परफ्यूम भी रखा गया है। 


    यह भी पढ़ें: अलॉय व्हील के साथ इंडोनेशिया में पेश हुई रेनो ट्राइबर

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    रेनॉल्ट ट्राइबर 2019-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    3 कमेंट्स
    1
    P
    prabhu sonl soni
    Aug 19, 2019, 1:56:56 PM

    गाड़ी बहुत सुंदर लग रही है मगर आने के बाद में देखने के बाद में मालूम पड़ेगा

      जवाब
      Write a Reply
      1
      a
      ashfaq khuraishi
      Aug 14, 2019, 10:03:52 PM

      Looks good and compact

        जवाब
        Write a Reply
        1
        d
        divya sai
        Aug 13, 2019, 7:30:41 AM

        How many colors are there in triber it's aswome

          जवाब
          Write a Reply

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

          • अपकमिंग
          • पॉपुलर
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है