• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    रेनो ने शुरू किया ‘क्रेज़ी फाॅर क्विड’ काॅन्टेस्ट

    अगर आप रेनो क्विड के लिए क्रेज़ी है और इसे खरीदना चाहते है लेकिन अपने बजट को लेकर गहरी सोच में हैं, या अपनी किसी परेशानी की वजह से इसे खरीद नहीं पा रहे हैं और मन की बात मन में ही रख रहे हैं, तो यह आर्टिकल केवल आपके लिए ही है। जी हां, रेनो क्विड आपकी हो सकती है और उसके लिए आपको भारी भरकम रकम भी नहीं चुकानी पड़ेगी, बस आपको क्विड के लिए अपनी दिवानगी और पागलपन दिखाना है।

    मनीष
    मनीष
    Published On सितंबर 17, 2015 19:53 ist
    info icon
    published onSep 17, 2015 19:53 IST
    last updated onSep 17, 2015 19:53 IST
    26 Views
    • Write a कमेंट

    बात यह है कि रेनो ने अपनी जल्द आने वाली कार क्विड के लिए ‘क्रेज़ी फाॅर क्विड’ काॅन्टेस्ट लाॅन्च किया है जिसमें जीतने वाले को एक नई रेनो क्विड इनाम में दी जाएगी। वहीं हारने वालों को भी पूरी तरह से निराश नहीं किया जाएगा। 20-रनरअप को रेनो की ओर से गिफ्ट हैम्पर्स, बैटरी बैंक्स, टीशर्ट, कार शेड्स और कैप दी जाएंगी।

    आपको बता दें कि यह काॅन्टेस्ट केवल 4 दिनों के लिए ही है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आपको करना यह है कि रेनो क्विड के लिए अपनी सनक और पागलपन दिखाने वाले फोटो और वीडियो अपलोड करने हैं। जो भी इस काॅम्पीटिशन को जीतेगा, वह यह शानदार कार ले जाएगा। आप ट्विटर पर #KrazyForKwid और #LiveForMore की सहायता से इसे फोलो भी कर सकते हैं, लेकिन काॅन्टेन्ट में भाग केवल फेसबुक के जरिए ही लिया जा सकता है। आपको जानकारी दें दे कि इस काॅन्टेस्ट के जारी होने के बाद से ही साइट पर काफी सारे फोटो और वीडियो डाले जा चुके हैं जिसमें काफी सारे लोगों ने अलग-अलग तरह से क्विड के लिए अपना पागलपन दिखाया है।

    आपको बता दें कि रेनो क्विड की एडवांस बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है और ‘रेनो क्विड’ एप्प डाउनलोड करके इसकी बुकिंग कराई जा सकती है। यह एप्प आपको एकदम शोरूम जैसा ही अनुभव कराएंगा जहां आप विभिन्न एक्सेसरीज़ आॅप्शन को भी सलेक्ट कर सकते हैं। गौरतलब है कि रेनो ने क्विड के साथ पहली बार एंट्री लेवल सेग्मेंट में कदम रखा है लेकिन इसके एक्सेसरीज की लाइन काफी लम्बी है। यहां दर्शकों के चुनने के लिए 25 डेकल्स और 6 एक्सेसरीज़ पैक आॅप्शन के साथ 60 से भी ज्यादा अलग-अलग एक्सेसरीज़ केटेगिरी मौजूद हैं।

    इन एक्सेसरीज़ में ग्रिल के लिए क्रोम गार्निश एक्सटीरियर, फोग लाइट फ्रेम व इनक्लोशर, डोर हैल्ड्स, विंडो वाइजर्स, टेल लाइट्स, बूट लिड आदि शामिल हैं। इसके अलावा, अलाॅय व्हील, रूफ रेक्स व स्पोर्टी साइड मोल्डिंग भी लगवाएं जा सकते हैं। इंटीरियर एक्सेसरीज़ में एम्बीएंट लाइटिंग, स्पोर्टी सीट कवर, स्टेरिंग व्हील कवर और ब्राडिंग वाले फ्लोर मेट भी चुने जा सकते हैं। तो सोच क्या रहें है आप, जल्दी कीजिए, कहीं मौका हाथ से निकल न जाए।

    was this article helpful ?

    मनीष
    <p>Manish has always been interested in automotive design. Developing his own portfolio, he has revered automobiles to be an example of human spirit's triumph over the most adverse challenges. The same passion brought him to CarDekho. Manish is a die hard fan of Alec Issigonis and believes that designs should always be function-oriented, as "<em>Fashion dates</em> , <em>but logic</em> is timeless.&rdquo;-SIR ALEC ISSIGONIS. &nbsp;</p>और देखें

    रेनॉल्ट क्विड 2015-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है