• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    रेनो काइगर सीवीटी vs निसान मैग्नाइट सीवीटी: जाने कौनसी कार देती है सबसे बेस्ट माइलेज

    दोनों कारों में 1 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और टर्बो पेट्रोल इंजन के ऑप्शंस दिए गए हैं।

    भानु
    भानु
    Published On अगस्त 30, 2021 13:24 ist
    info icon
    published onAug 30, 2021 13:24 IST
    last updated onAug 30, 2021 13:24 IST
    686 Views
    • Write a कमेंट

    सब-4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में रेनो काइगर और निसान मैग्नाइट सबसे अफोर्डेबल कारें हैं। वहीं इनमें एक जैसे ही ट्रांसमिशन ऑप्शंस दिए गए हैं। हालांकि काइगर में नैचुरली एस्पिरेटेड एएमटी गियरबॉक्स का ऑप्शन भी दिया गया है। काइगर और मैग्नाइट में टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ सीवीटी गियरबॉक्स दिया गया है जिनका असल माइलेज टेस्ट हमनें किया है और उसके नतीजे कुछ इस प्रकार से हैं:

     

    रेनो काइगर 1-लीटर टर्बो पेट्रोल

    निसान मैग्नाइट 1-लीटर टर्बो पेट्रोल

    पावर

    100पीएस

    100पीएस

    टॉर्क

    160एनएम

    152एनएम

    ट्रांसमिशन

    सीवीटी

    सीवीटी

    टेस्टेड हाईवे फ्यूल एफिशिएंसी

    17.02किलोमीटर प्रति लीटर

    18.34किलोमीटर प्रति लीटर

    टेस्टेड सिटी फ्यूल एफिशिएंसी

    12.88किलोमीटर प्रति लीटर

    13.60किलोमीटर प्रति लीटर


    हमारे इस टेस्ट में दोनों एसयूवी कारों द्वारा मिले माइलेज फिगर को देखें तो यहां मैग्नाइट सीवीटी सिटी और हाईवे पर काइगर सीवीटी से 1 किलोमीटर प्रति लीटर का ज्यादा माइलेज देती है। चलिए अब डालते हैं नजर आपकी यूजेबिलिटी के हिसाब से कौनसी कार देती है ज्यादा माइलेज:

    एसयूवी

    सिटी:हाईवे (50:50)

    सिटी:हाईवे (25:75)

    सिटी:हाईवे (75:25)

    रेनो काइगर

    14.66किलोमीटर प्रति लीटर

    15.75किलोमीटर प्रति लीटर

    13.71किलोमीटर प्रति लीटर

    निसान मैग्नाइट

    15.61किलोमीटर प्रति लीटर

    16.87किलोमीटर प्रति लीटर

    14.53किलोमीटर प्रति लीटर


    काइगर सीवीटी के मुकाबले मैग्नाइट सीवीटी सिटी और हाईवे दोनों पर ही अच्छा माइलेज देती है। जहां दोनों कारों में एक जैसे ​इंजन गियरबॉक्स कॉम्बिनेशन दिए गए हैं मगर दोनों कारों के टॉर्क फिगर अलग अलग होने से इनके माइलेज के बीच 1 किलोमीटर प्रति लीटर का फर्क आ जाता है। हालांकि ये अंतर महज 1 किलोमीटर प्रति लीटर का है मगर गाड़ी में टैंक फुल कराने के बाद आप काइगर सीवीटी के मुकाबले मैग्नाइट सीवीटी से 40 किलोमीटर ज्यादा ड्राइव कर सकते हैं। 

    यह भी पढ़ें: रेनो काइगर से नवाजी गई ओलंपिक्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मीराबाई चानू

    जानकारी के लिए बता दें कि माइलेज के ​आंकड़े आपके ड्राइविंग पैटर्न और कार की कंडीशन पर भी काफी निर्भर करती है। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    रेनॉल्ट काइगर 2021-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है