• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    रेनो काइगर से नवाजी गई ओलंपिक्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मीराबाई चानू

    मीराबाई चानू मणिपुर के ईस्ट इंफाल के नोंगपोक काकचिंग की रहने वाली हैं जिन्होनें ओलंपिक्स में भारत का मान बढ़ाया है। 

    भानु
    भानु
    Published On अगस्त 18, 2021 15:57 ist
    info icon
    published onAug 18, 2021 15:57 IST
    last updated onAug 18, 2021 15:57 IST
    2.4K Views
    • Write a कमेंट

    • साईकॉम मीराबाई चानू ने 49 किलोग्राम विमन कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीतकर बढ़ाया था देश का मान
    • रेनो ने गिफ्ट में दी अपनी पॉपुलर काइगर एसयूवी 
    • 5.64 लाख रुपये से लेकर 10.09 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) है इस कार की प्राइस

    हाल ही में संपन्न हुए टोक्यो ओलंपिक्स में भारत को पहला मेडल दिलवाने वाली साइकॉम मीराबाई चानू ने विमन वेटलिफ्टिंग (49 किलोग्राम) कैटेगरी में ​सिल्वर मेडल जीता था।

    चानू की इस उपलब्धि पर रेनो ने अपनी काइगर एसयूवी उन्हें गिफ्ट की है। चानू उन ओलंपियंस में से एक है जिन्हें कार गिफ्ट में मिली है। इससे पहले भारत के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चौपड़ा को महिंद्रा एक्सयूवी700 गिफ्ट में देने का ऐलान किया गया था। इसके अलावा भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले को भी टाटा अल्ट्रोज गिफ्ट में दिए जाने का ऐलान हुआ है। 

    यह भी पढ़ें:भारत के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा को एक्सयूवी700 गिफ्ट करेंगे आनंद महिंद्रा

    बता दें कि रेनो काइगर में एलईडी हेडलैंप, 7-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्टीयरिंग व्हील-माउंटेड ऑडियो कंट्रोल के साथ आर्कमीज साउंड सिस्टम, ड्राइव मोड, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले के साथ 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, रियर व्यू कैमरा, चार एयरबैग और रियर एसी वेंट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

    काइगर एसयूवी केवल पेट्रोल इंजन में उपलब्ध है। इसमें 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.0 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन का ऑप्शन रखा गया है। इसका टर्बो इंजन 100 पीएस की पावर ओर 160 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। टर्बो इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल और सीवीटी गियरबॉक्स का ऑप्शन रखा गया है। वहीं नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन 72 पीएस की पावर और 96 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स का ऑप्शन रखा गया है। इसके टर्बो इंजन मॉडल में नॉर्मल, ईको और स्पोर्ट ड्राइव मोड दिए गए हैं।

    रेनो काइगर की प्राइस 5.64 लाख रुपये से लेकर 10.09 लाख रुपये के बीच है। सब 4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में इसका मुकाबला किया सोनेट, हुंडई वेन्यू, महिंद्रा एक्सयूवी300, मारुति विटारा ब्रेज़ा, फोर्ड इकोस्पोर्ट, टाटा नेक्सन और निसान मैग्नाइट से है।

    यह भी पढ़ें:रेनो काइगर का नया वेरिएंट आरएक्सटी (ओ) हुआ लॉन्च, जानिए क्या मिलेगा इसमें खास

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    रेनॉल्ट काइगर 2021-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on रेनॉल्ट काइगर 2021-2023

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है