• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इस महीने रेनो की कार पर पाएं 75,000 रुपये तक का डिस्काउंट

    हाल ही में रेनो ने एक नया प्रोग्राम लॉन्च किया है जहां कस्टमर्स यदि कंपनी की कोई कार खरीदने की इच्छा रखते हैं तो व्हीकल स्क्रैप पॉलिसी के तहत उन्हें उनकी पुरानी कार बेचने में मदद की जाएगी।

    भानु
    भानु
    Published On अप्रैल 14, 2021 10:36 ist
    info icon
    published onApr 12, 2021 18:42 IST
    last updated onApr 14, 2021 10:36 IST
    836 Views
    • Write a कमेंट

    • क्विड पर दिया जा रहा है 50,000 रुपये का डिस्काउंट
    • ट्राइबर पर मिलेगा इस महीने 55,000 रुपये का डिस्काउंट
    • 30 अप्रैल 2021 तक ही मान्य है ऑफर

    हालांकि आप ऐसा करना भी ना चाहें तो आपके लिए रेनो ने इस महीने काफी अच्छे ऑफर्स और डिस्काउंट की पेशकश की है। मगर इस लिस्ट में रेनो काइगर शामिल नहीं है। 

    चलिए नजर डालते हैं रेनॉल्ट द्वारा दिए जा रहे ऑफर्स पर:

    रेनो क्विड

    Renault Kwid

    ऑफर

    कीमत

    कैश डिस्काउंट

    20,000 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस

    20,000 रुपये तक

    लॉयल्टी बोनस

    10,000 रुपये तक

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट या रूरल ऑफर

    10,000 या  5,000 रुपये तक

    कुल फायदा

    50,000 रुपये तक

    • इस कार पर 10,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस दिया जा रहा है और यदि आपके पास रेनो की पहले से ही कोई कार मौजूद है और आप इस महीने एक और रेनो का कोई प्रोडक्ट लेते हैं तो आपको एक्सचेंज बोनस और कैश डिस्काउंट का लाभ इसमें शामिल है। 
    • रेनो क्विड के 2020 मॉडल पर 20,000 रुपये का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं अगर आप 2021 मॉडल खरीदते हैं तो आपको 10,000 रुपये ​का कैश डिस्काउंट मिलेगा। 
    • इसके अलावा रेनो इस कार पर 10,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 5000 रुपये का रूरल डिस्काउंट भी दे रही है। शर्त ये है कि आपको इन दोनों में से केवल एक का फायदा मिलेगा। 
    • इसके अलावा ग्राहकों को रेनॉल्ट अपनी इस एंट्री लेवल कार पर 18 महीनों की अवधि के लिए 2 लाख रुपये के लोन अमाउंट पर 5.99 प्रतिशत की ब्याज दर से फाइनेंस की सुविधा भी दे रही है।
    • इसके अलावा ऐसे ग्राहकों को 5000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है जिनके राज्य या शहर में रेनो फाइनेंस की सुविधा नहीं है। 
    • वहीं इसके एसटीडी वेरिएंट पर 10,000 रुपये लॉयल्टी बोनस भी दिया जा रहा है। 
    • हालांकि लिमिटेड एडिशन ड्यूल टोन निओटेक वेरिएंट्स पर कोई डिस्काउंट नहीं है। 

     रेनो ट्राइबर

    Renault Triber

    ऑफर

    कीमत

    कैश डिस्काउंट

    25,000 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस

    20,000 रुपये तक

    लॉयल्टी बोनस

    10,000  रुपये तक

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट या रूरल ऑफर

    10,000 या  5,000 रुपये तक

    कुल फायदा

    55,000 रुपये तक

    • रेनो ट्राइबर के 2020 मॉडल पर 25,000 रुपये का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं 2021 मॉडल पर कंपनी 15,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। 
    • ट्राइबर के कुछ चुनिंदा वेरिएंट्स पर 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 10,000 रुपये लॉयल्टी बोनस दिया जा रहा है। यदि आप रेनो की कोई अतिरिक्त कार खरीद रहे हैं तो फिर आपको 10,000 रुपये का या तो एक्सचेंज बोनस या फिर कैश डिस्काउंट दिया जाएगा। 
    • रेनो अपनी इस क्रॉसओवर एमपीवी पर कुछ चुनिंदा ग्राहकों को 10,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी दे रही है। वहीं रूरल ग्राहकों जैसे किसान, सरपंच और ग्राम पंचायत सदस्य को कंपनी 5,000 रुपये का स्पेशल डिस्काउंट भी दे रही है। ग्राहक कॉर्पोरेट डिस्काउंट और रूरल ऑफर में से एक बार में किसी एक का ही फायदा ले सकते हैं।
    • इस कार पर 18 महीनों की अवधि के लिए 3.15 लाख रुपये के लोन अमाउंट पर 6.99 प्रतिशत की ब्याज दर से फाइनेंस की सुविधा भी दी जा रही है।
    • जिन राज्य में रेनॉल्ट फाइनेंस की सुविधा उपलब्ध नहीं है वहां के ग्राहकों को इस कार के साथ 5,000 रुपये का अतिरिक्स एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है।
    • इसके बेस वेरिएंट आरएक्सई पर केवल 10,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस दिया जा रहा है।

     लेटेस्ट ​कार डील और डिस्काउंट देखने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें। 

     रेनो डस्टर

    Renault Duster Turbo

    ऑफर

    कीमत

     

    डस्टर

    डस्टर टर्बो

    कैश डिस्काउंट

    --

    30,000 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस (आरएक्सएस और आरएक्सजेड)

    30,000 रुपये तक

    30,000 रुपये तक

    लॉयल्टी बोनस

    15,000 रुपये तक

    15,000 रुपये तक

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट या रूरल ऑफर

    30,000 या  15,000 रुपये तक

    30,000 या  15,000 रुपये तक

    कुल फायदा

    45,000 रुपये तक

    75,000 रुपये तक

    रेनो डस्टर के आरएक्सएस सीवीटी और मैनुअल वेरिएंट्स पर 30,000 रुपये का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। 

    बेस वेरिएंट आरएक्सई पर 20,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस भी दिया जा रहा है। 

    इसके अलावा यदि कोई रेनो का अतिरिक्त मॉडल खरीदता है तो उसे लॉयल्टी बोनस के रूप में 15000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और कैश डिस्काउंट में से एक दिया जाएगा। 

    इसके अलावा इस गाड़ी पर 30,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट या 15000 रुपये का रूरल ऑफर भी दिया जा रहा है जिनमें से किसी एक को चुना जा सकता है। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    रेनॉल्ट ट्राइबर 2019-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है