• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    रेनो कार डिस्काउंट ऑफर: अगस्त 2025 में रेनो क्विड, ट्राइबर और काइगर पर पाएं 90,000 रुपये तक की छूट

    हाल ही में लॉन्च हुई 2025 रेनो ट्राइबर फेसलिफ्ट पर 23,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं।  

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अगस्त 05, 2025 19:03 ist
    info icon
    published onAug 05, 2025 19:03 IST
    last updated onAug 05, 2025 19:03 IST
    240 Views
    • Write a कमेंट

    हाल ही में लॉन्च हुई 2025 रेनो ट्राइबर फेसलिफ्ट पर 23,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं

    रेनो अपनी तीनों कारों क्विड, ट्राइबर और काइगर पर अगस्त 2025 में डिस्काउंट ऑफर्स की पेशकश कर रही है। ऑफर्स के तहत नकद डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। जुलाई 2025 में लॉन्च हुई रेनो ट्राइबर फेसलिफ्ट कार पर भी कई सारे फायदे मिल रहे हैं। इस महीने काइगर एसयूवी पर सबसे ज्यादा छूट मिल रही है। यहां देखें रेनो के सभी मॉडल-वाइज डिस्काउंट ऑफर :- 

    रेनो क्विड

    Renault Kwid

    ऑफर्स 

    राशि 

    नकद डिस्काउंट 

      20,000 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस 

    15,000 रुपये तक 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    10,000 रुपये तक 

    कुल लाभ 

    35,000 रुपये तक 

    • यदि कस्टमर लॉयल्टी प्रूफ देते हैं तो उनको इस हैचबैक कार पर अतिरिक्त लॉयल्टी डिस्काउंट मिलेगा। 

    • ऊपर बताए गए फायदे रेनो क्विड के मिड-वेरिएंट आरएक्सई और आरएक्सएल (ओ) को छोड़कर बाकी सभी वेरिएंट पर दिए जा रहे हैं। 

    • ग्राहकों को आरएक्सई और आरएक्सएल (ओ) वेरिएंट पर केवल लॉयल्टी बेनिफिट और स्क्रेपेज बोनस मिलेगा। 

    • रेनो क्विड कार की कीमत 4.70 लाख रुपये से 6.45 लाख रुपये के बीच है। 

    रेनो ट्राइबर 

    Renault Triber Facelift

    ऑफर्स 

    रेनो ट्राइबर फेसलिफ्ट 

    पुरानी रेनो ट्राइबर 

    नकद डिस्काउंट 

    -

    35,000 रुपये तक 

    एक्सचेंज बोनस 

    -

    35,000 रुपये तक 

    लॉयल्टी बोनस

    13,000 रुपये तक 

    -

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    10,000 रुपये तक 

    10,000 रुपये तक 

    कुल लाभ 

    23,000 रुपये तक 

    80,000 रुपये तक 

    • अगर ग्राहक लॉयल्टी प्रूफ से जुड़े जरूरी दस्तावेज जमा करवाते हैं तो उनको क्विड की तरह प्री-फेसलिफ्ट ट्राइबर पर भी लॉयल्टी डिस्काउंट मिल सकेगा। 

    • प्री-फेसलिफ्ट रेनो ट्राइबर के आरएक्सई और आरएक्सएल वेरिएंट को छोड़कर बाकी सभी वेरिएंट पर 80,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं।  

    • पुरानी रेनो ट्राइबर के आरएक्सई और आरएक्सएल वेरिएंट पर केवल अतिरिक्त लॉयल्टी और स्क्रेपेज बेनिफिट मिल रहे हैं। 

    • 2025 रेनो ट्राइबर फेसलिफ्ट पर केवल लॉयल्टी बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है। 

    • नई रेनो ट्राइबर की कीमत 6.30 लाख रुपये से 9.40 लाख रुपये के बीच है।  

    यह भी पढ़ें :  मारुति एरीना कार डिस्काउंट ऑफर: अगस्त 2025 में मारुति वैगनआर, स्विफ्ट, सेलेरियो और ब्रेजा जैसी कारों पर पाएं 1 लाख रुपये से ज्यादा की छूट

    रेनो काइगर

    Renault Kiger

    ऑफर

    राशि 

    नकद डिस्काउंट 

    40,000 रुपये तक 

    एक्सचेंज बोनस 

    40,000 रुपये तक 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    10,000 रुपये तक 

    कुल लाभ 

    90,000 रुपये तक 

    • रेनो काइगर कार पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट ऑफर दिए जा रहे हैं। हालांकि, ऊपर बताए गए फायदे इस एसयूवी कार के आरएक्सई और आरएक्सएल वेरिएंट पर नहीं मिल रहे हैं। 

    • लॉयल्टी बेनिफिट जरूरी दस्तावेज जमा करवाने पर मिल सकते हैं। अगस्त 2025 में आरएक्सई और आरएक्सएल वेरिएंट पर केवल यह फायदा मिल रहा है। 

    • रेनो काइगर एसयूवी की कीमत 6.15 लाख रुपये से 11.23 लाख रुपये के बीच है। 

    नोट :  

    • किसान, सरपंच और ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए 4,000 रुपये का रूरल ऑफर रखा गया है। हालांकि, ग्राहक केवल रूरल डिस्काउंट या कॉर्पोरेट डिस्काउंट में से किसी एक का लाभ ले सकते हैं, लेकिन दोनों का फायदा एकसाथ नहीं उठा सकते।

    • आपके शहर और राज्य के हिसाब से डिस्काउंट ऑफर अलग-अलग हो सकते हैं। अपने नजदीकी रेनो डीलरशिप पर वास्तविक ऑफर देखें।

    • सभी कीमत एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया के अनुसार है।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    रेनॉल्ट ट्राइबर पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है