• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    रेनो अर्काना से उठा पर्दा

    टाटा हैरियर को देगी टक्कर

    रौनक
    रौनक
    Published On अगस्त 29, 2018 18:59 ist
    info icon
    published onAug 29, 2018 18:59 IST
    last updated onAug 29, 2018 18:59 IST
    31 Views
    • Write a कमेंट

    Renault Arkana

    रेनो ने मॉस्को इंटरनेशनल ऑटो शो-2018 में कूपे-क्रॉसओवर एसयूवी अर्काना से पर्दा उठाया है। रेनो कारों की रेंज में इसे कैप्चर के ऊपर पोजिशन किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में यह 2019 में लॉन्च होगी।

    Renault Arkana

    रेनो अर्काना में बीएमडब्ल्यू और मर्सिडीज़ की लग्ज़री कूपे-क्रॉसओवर की तरह हाई वेस्टलाइन और स्लोपिंग रूफलाइन दी गई है। हैडलैंप्स, ग्रिल और टेल लैंप्स का डिजायन रेनो की मेगने हैचबैक से मिलता-जुलता है।

    Renault Arkana

    रेनो का कहना है कि इसे नई जनरेशन के एसयूवी प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है। कद-काठी के मामले में यह रेनो कैप्चर और जीप कंपास से बड़ी होगी। इसका व्हीलबेस भी रेनो कैप्चर और डस्टर से बड़ा हो सकता है।

    Renault Arkana

    रेनो के अनुसार अर्काना के केबिन में कैप्चर और डस्टर की तुलना में ज्यादा स्पेस मिलेगा। इस में फिक्स पैनारोमिक ग्लास रूफ और 19 इंच के व्हील मिलेंगे, जो इसे प्रीमियम बनायेंगे।

    Renault Arkana

    इंजन से जुड़ी आधिकारिक जानकारी अभी तक नहीं मिली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस में रेनो-निसान-मित्सुबिशी के गठबंधन वाला नया 1.3 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। यह इंजन कई पावर ट्यूनिंग के साथ आता है। यह इंजन 160 पीएस की पावर और 260 एनएम का टॉर्क जनरेट कर सकता है। इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड ड्यूल-क्लच गियरबॉक्स दिया जा सकता है। डीज़ल वेरिएंट में नया 1.5 लीटर ब्लू डीसीआई इंजन दिया जा सकता है। यूरोप में उपलब्ध रेनो की दूसरी कार में यह इंजन लगा है। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ड्यूल-क्लच गियरबॉक्स से लैस है।

    Renault Arkana

    रेनो अर्काना को भारत में उतारा जाएगा या नहीं, इसके बारे में कंपनी ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है। भारत में इन दिनों क्रॉसओवर एसयूवी की डिमांड तेजी से बढ़ रही है, ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले कुछ समय में कंपनी इसे भारत में भी लॉन्च कर सकती है। इसका मुकाबला जीप कंपास और टाटा हैरियर से होगा। इसकी कीमत 20 लाख रूपए के आसपास हो सकती है।

    Renault Arkana

    यह भी पढें : कैमरे में कैद हुआ टाटा हैरियर का केबिन

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    रेनॉल्ट अर्काना पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है