• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोयोटा फॉर्च्यूनर Vs फोर्ड एंडेवर : जानिए ऑन रोड कितना माइलेज देती हैं ये कारें

    स्पेस और कम्फर्ट के मामले में टोयोटा फॉर्च्यूनर और फोर्ड एंडेवर दोनों एसयूवी कारें हमेशा अच्छी साबित हुई हैं। इन दिनों फ्यूल की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं, ऐसे में कारों का अच्छा माइलेज देना भी बेहद महत्वपूर्ण हो गया है। यहां हमने इन दोनों एसयूवी कारों के वास्तविक माइलेज का कम्पेरिज़न किया है।  

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अप्रैल 26, 2021 12:46 ist
    info icon
    published onApr 26, 2021 12:46 IST
    last updated onApr 26, 2021 12:46 IST
    1K Views
    • Write a कमेंट

    स्पेस और कम्फर्ट के मामले में टोयोटा फॉर्च्यूनर और फोर्ड एंडेवर दोनों एसयूवी कारें हमेशा अच्छी साबित हुई हैं। इन दिनों फ्यूल की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं, ऐसे में कारों का अच्छा माइलेज देना भी बेहद महत्वपूर्ण हो गया है। यहां हमने इन दोनों एसयूवी कारों के वास्तविक माइलेज का कम्पेरिज़न किया है।   

    यहां हमने फॉर्च्यूनर का लेजेंडर वेरिएंट चुना है जो 4x2 कॉन्फ़िग्रेशन में आता है। हालांकि, हमारे द्वारा चुनी गई एंडेवर कार 4x4 कॉन्फिग्रेशन में उपलब्ध थी। यहां देखें इन दोनों ही कारों के इंजन स्पेसिफिकेशन:-

     

    टोयोटा फॉर्च्यूनर (2.8-लीटर)

    फोर्ड एंडेवर (2.0-लीटर)

    अधिकतम पावर 

    203 पीएस 

    170  पीएस 

    अधिकतम टॉर्क 

    500 एनएम 

    420 एनएम 

    ट्रांसमिशन 

    6-स्पीड एटी 

    10-स्पीड एटी 

    ड्राइवट्रेन 

    4x2

    4x4

    एआरएआई माइलेज 

    -

    12.4 किलोमीटर/लीटर 

    टेस्टेड माइलेज (हाइवे)

    15.26 किलोमीटर/लीटर 

    14.20 किलोमीटर/लीटर 

    टेस्टेड माइलेज (सिटी)

    10.52 किलोमीटर/लीटर 

    9.62  किलोमीटर/लीटर 

    फोर्ड ने अपनी वेबसाइट पर एंडेवर कार का एआरएआई माइलेज दिखा रखा है, लेकिन टोयोटा ने फॉर्च्यूनर कार के एआरएआई माइलेज की जानकारी साझा नहीं की है। हमारे द्वारा संपर्क करने पर कंपनी ने इसके माइलेज फिगर के बारे में बताने से भी मना कर दिया। जैसा कि हम देख सकते हैं एंडेवर कार का एआरएआई माइलेज फिगर टेस्टेड सिटी माइलेज और हाइवे माइलेज के बीच में है। 

    यह भी पढ़ें : पिछले सप्ताह क्या रहा भारत के ऑटो सेक्टर में खास, पढ़िए टॉप कार न्यूज

    दोनों कारों का माइलेज कम्पेरिज़न करें तो सिटी और हाइवे दोनों जगह फॉर्च्यूनर ज्यादा बेहतर साबित होती है। फॉर्च्यूनर कार 4x2 वर्जन में आती है, वहीं एंडेवर 4x4 मॉडल है। इन दोनों ही कारों के माइलेज फिगर में अलग-अलग पावरट्रेन के साथ लगभग 1 किलोमीटर/लीटर का अंतर देखने को मिला।  इन एसयूवी कारों के माइलेज को बेहतर ढंग से समझने के लिए तीन अलग-अलग ड्राइविंग पैटर्न पर भी हमने इनका माइलेज टेस्ट किया, जिसके नतीजें कुछ इस प्रकार हैं:-

     

    50% सिटी, 50% हाइवे

    75 % सिटी, 25% हाइवे 

    75% हाइवे, 25% सिटी

    टोयोटा फॉर्च्यूनर 

    12.45 किलोमीटर/लीटर 

    11.41  किलोमीटर/लीटर 

    13.72  किलोमीटर/लीटर 

    फोर्ड एंडेवर

    11.47  किलोमीटर/लीटर 

    10.46  किलोमीटर/लीटर 

    12.69  किलोमीटर/लीटर 

    आप टेबल में देख सकते हैं दोनों एसयूवी कारों में एंडेवर कम माइलेज देती है। जैसा कि हमने ऊपर बताया था इसकी वजह फॉर्च्यूनर लेजेंडर (2-व्हील-ड्राइव) के मुकाबले इसमें दी गई फोर-व्हील-ड्राइव है। यह फिगर ड्राइविंग पैटर्न, रोड और कार की स्थिति पर भी निर्भर करते हैं, ऐसे में आपकी कार का माइलेज हमारे बताए आंकड़ों से अलग हो सकते हैं।

    यह भी देखें: टोयोटा फॉर्च्यूनर ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टोयोटा फॉर्च्यूनर पर अपना कमेंट लिखें

    2 कमेंट्स
    1
    a
    a s
    Apr 25, 2021, 8:56:12 PM

    My 2017 3.2 4x4 endeavour gives me 5-6 in the city and 7-8 on highways. Its a nightmare to be honest

      जवाब
      Write a Reply
      1
      T
      trishul giri
      Apr 24, 2021, 7:47:58 PM

      Why don’t you do a proper apple to apple comparison?? It’s foolish to compare a 4x2 with a 4x4. Your comparison is null and void

        जवाब
        Write a Reply

        explore similar कारें

        कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

        कार न्यूज़

        • ताजा खबरें

        ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

        • अपकमिंग
        • पॉपुलर
        *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
        ×
        हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है