• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ओला 15 अगस्त को उठाएगी नए इलेक्ट्रिक 4 व्हीलर और फ्यूचर ईवी प्लान से पर्दा, कंपनी के सीईओ भावेश अग्रवाल ने ट्वीट कर दी जानकारी

    ओला के सीईओ भावेश अग्रवाल ने ट्विटर पर कंपनी के 15 अगस्त के अपकमिंग प्लान का एक टीजर जारी किया है। ट्वीट में यह भी मेंशन है कि 15 अगस्त को नए प्रोडक्ट से पर्दा उठा जाएगा जिसमें कंपनी की भविष्य की इलेक्ट्क व्हीकल की योजना भी शामिल होगी।

    सोनू
    सोनू
    Published On अगस्त 05, 2022 17:03 ist
    info icon
    published onAug 05, 2022 17:03 IST
    last updated onAug 05, 2022 17:03 IST
    11.1K Views
    • Write a कमेंट

    ola electric car

    ओला के सीईओ भावेश अग्रवाल ने ट्विटर पर कंपनी के 15 अगस्त के अपकमिंग प्लान का एक टीजर जारी किया है। ट्वीट में यह भी मेंशन है कि 15 अगस्त को नए प्रोडक्ट से पर्दा उठा जाएगा जिसमें कंपनी की भविष्य की इलेक्ट्क व्हीकल की योजना भी शामिल होगी।

    ओला तीन इलेक्ट्रिक कार के कॉन्सेप्ट को शोकेस करने वाली है जिसमें एक हैचबैक, एक बड़ी कूपे स्टाइल सेडान और एक कूपे स्टाइल एसयूवी होगी। इससे पहले टीजर में यह जानकारी सामने आई थी कि ये कारें फ्यूचरिस्टिक डिजाइन और कई इल्लुमिनेटेड एलिमेंट्स के साथ आएंगी।

    कंपनी ने हाल ही में बैंगलुरु में बैटरी इनोवेशन सेंटर स्थापित करने के लिए 500 मिलियन डॉलर (करीब 4,000 करोड़ रुपये) के निवेश की घोषणा की है। इस बैटरी आर एंडी सेंटर में डिजाइन के लिए 165 से ज्यादा यूनिक और कटिंग एज लैब इक्यूपमेंट, बैटरी और सेल के लिए टेस्टिंग और डेवलपमेंट इक्यूपमेंट होंगे। ओला के देश में ही बैटरी तैयार करने से उसे अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक कार तैयार करने में काफी मदद मिलेगी।

    ओला इलेक्ट्रिक का सरकार की पीएलआई स्कीम में नाम है। इस स्कीम में सलेक्टेड कंपनियों को लोकल बैटरी सेल प्रोडक्शन के लिए 18,100 करोड़ रुपये का इनसेंटिव दिया जाएगा। पीएलआई स्कीम के तहत इन कंपनियों को दो साल में मैन्युफैक्चरिंग फेसिलिटी सेटअप करनी होगी, जबकि इनसेटिंगव लोकल प्रोडक्शन बैटरी की सेल शुरू होने के बाद पांच साल में मिलेगा।

    was this article helpful ?

    इलेक्ट्रिक कार पर अपना कमेंट लिखें

    4 कमेंट्स
    1
    V
    vishnu
    Aug 7, 2022, 11:52:09 PM

    Can't wait :)

      जवाब
      Write a Reply
      1
      V
      vishnu
      Aug 7, 2022, 11:52:09 PM

      Can't wait :)

        जवाब
        Write a Reply
        1
        Y
        yakkla ramakrishna
        Aug 5, 2022, 6:23:59 PM

        Good news for Indians & Environment

          जवाब
          Write a Reply

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

          • अपकमिंग
          • पॉपुलर
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है