• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मिलिये निसान की नई 7-सीटर एसयूवी टेरा से

    टोयोटा फॉर्च्यूनर और फोर्ड एंडेवर को देगी टक्कर

    रौनक
    रौनक
    Published On मई 30, 2018 14:24 ist
    info icon
    published onMay 30, 2018 14:24 IST
    last updated onMay 30, 2018 14:24 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    Nissan Terra

    निसान ने फिलिपिंस में नई 7-सीटर एसयूवी टेरा से पर्दा उठाया है। फिलिपिंस में इसे डीज़ल इंजन के साथ पेश किया गया है, जबकि चीन में यह केवल पेट्रोल इंजन में उपलब्ध है। चीन में यह अप्रैल 2018 से बिक्री के लिए उपलब्ध है।  

    Nissan Terra

    चीन में उपलब्ध निसान टेरा में 2.5 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 183 पीएस की पावर और 251 एनएम का टॉर्क देता है। फिलिपिंस मॉडल में 2.5 लीटर का वाईडी25 डीज़ल इंजन दिया गया है, जो 190 पीएस की पावर और 450 एनएम का टॉर्क देता है। इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प रखा गया है।

    Nissan Terra

    निसान टेरा को बॉडी-ऑन-फ्रेम चेसिस पर तैयार किया गया है। यह निसान के लाइफ-स्टाइल पिक-अप ट्रक नवारा पर बेस है। इस में 7-एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा और एलईडी लाइटिंग समेत कई फीचर दिए जा सकते हैं।

    Nissan Terra

    निसान के अनुसार टेरा एसयूवी को चीन और फिलिपिंस के अलावा दूसरे कई देशों में भी उतारा जाएगा। इस साल के आखिर तक इसे थाईलैंड और इंडोनेशिया में उतारा जाएगा। इसके बाद ब्रुनेई, कंबोडिया, लाओस, म्यांमार और वियतनाम में भी पेश किया जाएगा।

    Nissan Terra

    भारत के बारे में कंपनी ने अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसका मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर और फोर्ड एंडेवर से होगा। ये दोनों एसयूवी भारत में भी काफी पॉपुलर हैं। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले समय में कंपनी इसे भारत में भी लॉन्च कर सकती है।

    Nissan Terra

    यह भी पढें :

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    होंडा जैज 2014-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है