• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    निसान मैग्नाइट की नई एसेसरीज की जानकारी आई सामने, जानिए क्या मिल रहा है खास

    निसान मैग्नाइट (nissan magnite) को भारत में लॉन्च किया जा चुका है। इसकी प्राइस 5 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। यह सब-4 मीटर एसयूवी सेगमेंट की सबसे सस्ती कार है। यह एसयूवी कार कुल पांच वेरिएंट एक्सई, एक्सएल, एक्सवी, एक्सवी प्रीमियम और एक्सवी प्रीमियम (ओ) में उपलब्ध है। कंपनी इस कार के साथ मिलने वाले टेक पैक की जानकारी पहली ही साझा कर चुकी है। अब इस कार के साथ मिलने वाली नई एसेसरीज किट की जानकारी हमारे हाथ लगी है, जो कुछ इस प्रकार है:-

    स्तुति
    स्तुति
    Published On दिसंबर 16, 2020 14:39 ist
    info icon
    published onDec 16, 2020 14:32 IST
    last updated onDec 16, 2020 14:39 IST
    4.5K Views
    • Write a कमेंट

    • निसान मैग्नाइट तीन एसेसरीज पैक्स एसेंशियल, स्टाइलिंग और प्रीमियम के साथ आती है।
    • इन एसेसरीज पैक्स की प्राइस क्रमशः 2249 रुपए, 4799 रुपए और 8999 रुपए है।
    • सीट कवर, फ्लोर मैट और बंपर कॉर्नर प्रोटेक्टर जैसी एसेसरीज़ इस कार में अलग से भी लगवाई जा सकती है।
    • निसान मैग्नाइट की प्राइस 4.99 लाख रुपए से 9.59 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के बीच है।

    निसान मैग्नाइट (nissan magnite) को भारत में लॉन्च किया जा चुका है। इसकी प्राइस 5 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। यह सब-4 मीटर एसयूवी सेगमेंट की सबसे सस्ती कार है। यह एसयूवी कार कुल पांच वेरिएंट एक्सई, एक्सएल, एक्सवी, एक्सवी प्रीमियम और एक्सवी प्रीमियम (ओ) में उपलब्ध है। कंपनी इस कार के साथ मिलने वाले टेक पैक की जानकारी पहली ही साझा कर चुकी है। अब इस कार के साथ मिलने वाली नई एसेसरीज किट की जानकारी हमारे हाथ लगी है, जो कुछ इस प्रकार है:- 

    एसेंशियल एसेसरीज किट : इस किट के तहत मड फ्लैप्स, फ्लोर और लगेज मैट शामिल हैं। इसकी प्राइस 2,249 रुपए है। 

    स्टाइलिंग पैक : स्टाइलिंग पैक में फ्रंट क्रोम गार्निश, टेलगेट एंट्री गार्ड, बंपर कॉर्नर प्रोटेक्टर, टेललैंप और टेलगेट गार्ड शामिल हैं। इस पैक को 4,799 रुपए में खरीदा जा सकता है। 

    इसके अलावा इस कार के साथ प्रीमियम पैक भी मिल रहा है जिसकी प्राइस 8999 रुपए है। इस पैक के तहत मिलने वाले अलॉय व्हील्स की कीमत 31,999 रुपए है। निसान की ओर से अलग-अलग एक्सटीरियर व इंटीरियर एसेसरीज आइटम की पेशकश भी की जा रही है जो इस प्रकार हैं:- 

    एसेसरीज आइटम 

    प्राइस 

    मड फ्लैप 

    699 रुपए 

    ब्लैक फ्लोर मैट 

    1,399 रुपए  

    डिज़ाइनर फ्लोर मैट 

    999 रुपए  

    3डी फ्लोर मैट 

    2,799 रुपए 

    लगेज मैट

    799 रुपए 

    टेलगेट एंट्री गार्ड

    1,599 रुपए  

    बंपर कॉर्नर प्रोटेक्टर क्रोम के साथ/ बिना क्रोम के 

    1,299 रुपए / 699 रुपए 

    साइडस्टेप 

    4,299 रुपए से 9,299 रुपए 

    फ्रंट क्रोम गार्निश 

    1,089 रुपए  

    टेललैंप और टेलगेट गार्निश 

    1,599 रुपए 

    डोर वाइज़र 

    2,249 रुपए 

    बॉडी कवर 

    1,399 रुपए से 2,799 रुपए 

    सनशेड- 4 विन्डोज़/ रियर विंडशील्ड 

    2,999 रुपए / 1,499 रुपए 

    स्टीयरिंग व्हील कवर 

    599 रुपए 

    सीट कवर 

    6,999 रुपए  से 7,499 रुपए  

    बॉडी ग्राफिक्स 

    1,699 रुपए 

    अंडरबॉडी लाइट 

    4,499 रुपए  

    डोर एज गार्ड 

    290 रुपए 

    सीटबेल्ट पैड और नैक रेस्ट  

    999 रुपए 

    कुशन पिलो 

    899 रुपए 

    इसके अलावा कंपनी अलग-अलग मर्चेंडाइज आइटम जैसे ड्यूल पोर्ट मोबाइल चार्जर और कार फ्रेशनर भी दे रही है जिनकी प्राइस 70 रुपए से शुरू होकर 999 रुपए तक जाती है।

    यह भी पढ़ें : असल में कितना माइलेज देती है निसान मैग्नाइट टर्बो पेट्रोल ऑटोमैटिक, जानिए यहां

    इस 5 सीटर कार में रेनॉल्ट ट्राइबर वाला 1.0-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन (72पीएस/96 एनएम) और नया 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है। पावर ट्रांसमिशन के लिहाज से इसके नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ केवल 5-स्पीड एमटी गियरबॉक्स दिया गया है। वहीं, इसके 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ 5-स्पीड एमटी और सीवीटी दोनों का ऑप्शन मिलता है। यह इंजन 100 पीएस की पावर और 160 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं, सीवीटी गियरबॉक्स के साथ यह इंजन 152 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है।

    भारत में निसान मैग्नाइट की प्राइस 4.99 लाख रुपए से 9.59 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के बीच है। सेगमेंट में इसका मुकाबला किया सोनेट, हुंडई वेन्यू, मारुति विटारा ब्रेज़ा, टोयोटा अर्बन क्रूज़र, टाटा नेक्सन, महिंद्रा एक्सयूवी300, फोर्ड इकोस्पोर्ट और अपकमिंग रेनॉल्ट काइगर से है।

    यह भी देखें: निसान मैग्नाइट ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    निसान मैग्नाइट 2020-2024 पर अपना कमेंट लिखें

    6 कमेंट्स
    1
    u
    user
    Dec 8, 2022, 5:25:53 AM

    I feel this essential kits and accessories are a big loss. They don't worth the cost. Also they give some insurance discount and add accessories inflated cost to offset given discount

      जवाब
      Write a Reply
      1
      S
      sanju chalotra
      Oct 1, 2021, 1:29:10 PM

      Can I install front arm rest on my XV model..(Magnite)

        जवाब
        Write a Reply
        1
        S
        subhash sharma
        Jul 12, 2021, 4:58:41 AM

        What about Music system for base model? Please add it's price too in this list.

        जवाब
        Write a Reply
        2
        R
        raman kumar sharma
        Aug 18, 2021, 10:49:21 AM

        22000 with 2 front speakers and rear camera

          जवाब
          Write a Reply

          और देखें on निसान मैग्नाइट 2020-2024

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

          • अपकमिंग
          • पॉपुलर
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है