• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    असल में कितना माइलेज देती है निसान मैग्नाइट टर्बो पेट्रोल ऑटोमैटिक, जानिए यहां

    निसान मैग्नाइट (nissan magnite) की सब-4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में नई एंट्री हुई है। भारत में इसकी प्राइस 4.99 लाख रुपए से शुरू होती है। यह कार ना सिर्फ सेगमेंट की दूसरी कारों से सस्ती है, बल्कि कई सेडान कारों से भी अफोर्डेबल है। यह 1.0 नेचुरली एस्पिरेटेड और 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन ऑप्शन में मिलती है। दोनों इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन स्टैंडर्ड दिया गया है, वहीं इसमें टर्बो इंजन के साथ सीवीटी गियरबॉक्स का ऑप्शन भी रखा गया है। हमने हाल ही में इसके 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल ऑटोमेटिक वर्जन को चलाकर देखा है तो असल में कितना माइलेज देती है ये कार, जानेंगे यहांः-

    स्तुति
    स्तुति
    Published On दिसंबर 11, 2020 18:15 ist
    info icon
    published onDec 11, 2020 18:15 IST
    last updated onDec 11, 2020 18:15 IST
    8.9K Views
    • Write a कमेंट

    निसान मैग्नाइट (nissan magnite) की सब-4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में नई एंट्री हुई है। भारत में इसकी प्राइस 4.99 लाख रुपए से शुरू होती है। यह कार ना सिर्फ सेगमेंट की दूसरी कारों से सस्ती है, बल्कि कई सेडान कारों से भी अफोर्डेबल है। इसमें केवल पेट्रोल इंजन का ऑप्शन ही दिया गया है। यह 1.0 नेचुरली एस्पिरेटेड और 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन ऑप्शन में मिलती है। दोनों इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन स्टैंडर्ड दिया गया है, वहीं इसमें टर्बो इंजन के साथ सीवीटी गियरबॉक्स का ऑप्शन भी रखा गया है। हमने हाल ही में इसके 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल ऑटोमेटिक वर्जन को चलाकर देखा है तो असल में कितना माइलेज देती है ये कार, जानेंगे यहांः-

    इंजन 

    1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल 

    पावर 

    100 पीएस 

    टॉर्क 

    152 एनएम 

    ट्रांसमिशन 

    सीवीटी 

    एआरएआई माइलेज 

    17.7 किलोमीटर प्रति लीटर 

    टेस्टेड माइलेज (सिटी)

    13.60 किलोमीटर प्रति लीटर 

    टेस्टेड माइलेज (हाइवे)

    18.35 किलोमीटर प्रति लीटर 

    हमारे टेस्ट में सीवीटी गियरबॉक्स से लैस मैग्नाइट ने सिटी में कंपनी के बताए आंकड़ों से कम माइलेज दिया। सिटी में इस कार का माइलेज फिगर 13.60 किलोमीटर प्रति लीटर रहा, वहीं हाईवे पर यह कार कंपनी के बताए आंकड़ों को पार करने में सक्षम रही। हाइवे पर इस एसयूवी कार ने 18.35 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज दिया।

    यह भी पढ़ें : तस्वीरों के जरिए जानिये निसान मैग्नाइट एक्सई बेस मॉडल में क्या मिलेगा खास

    कार के माइलेज को बेहतर तरीके से समझने के लिए हमने इसे अलग-अलग परिस्थितियों में भी चलाकर देखा जिसके नतीजे कुछ इस प्रकार हैं:-

    सिटीःहाईवे (50:50)

    सिटीःहाईवे (25:75)

    सिटीःहाईवे (75:25)

    15.62 किलोमीटर प्रति लीटर

    16.87 किलोमीटर प्रति लीटर

    14.54 किलोमीटर प्रति लीटर

    अगर आप सिटी ड्राइविंग में ज्यादा और हाइवे पर कम समय बिताते हैं तो यह कार आपको 14.5 किलोमीटर प्रति लीटर के करीब का माइलेज देगी। वहीं, अगर आप हाईवे पर ज्यादा और सिटी में कम ड्राइव करते हैं तो आप इस गाड़ी से 17 किलोमीटर प्रति लीटर के करीब माइलेज की उम्मीद कर सकते हैं। यदि आप सिटी और हाईवे दोनों जगह इस गाड़ी को बराबर चलाते हैं तो इससे आपको करीब 15 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिल सकेगा। 

    यहां ध्यान रखने वाली बात ये है कि कार का माइलेज गाड़ी की कंडिशन, चलाने के तौर तरीके और सड़क की स्थिति पर काफी निर्भर करता है, ऐसे में आपकी गाड़ी का माइलेज हमारे बताए आंकड़ों से कम-ज्यादा भी हो सकता है। अगर आपके पास भी निसान मैग्नाइट का टर्बो पेट्रोल ऑटोमैटिक वर्जन है तो कमेंट सेक्शन में इससे जुड़े अनुभव जरूर साझा करें।

    यह भी पढ़ें : निसान मैग्नाइट Vs मारुति विटारा ब्रेजा: जानिए कौनसी सब-4 मीटर एसयूवी कार रहेगी आपके लिए बेहतर

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    निसान मैग्नाइट 2020-2024 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    B
    bima
    Dec 15, 2020, 3:17:47 PM

    This might be again a bold ,products . Japanese could not made presentable of low drinking engine with huge techno logical Reformation in auto sector ,surprising ? It good for initial ,but not that good

      जवाब
      Write a Reply

      और देखें on निसान मैग्नाइट 2020-2024

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है