• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    निसान ने बढ़ाया मैग्नाइट का प्रोडक्शन,घटेगा वेटिंग पीरियड

    मैग्नाइट की बुकिंग जिस तरह से बढ़ रही है उससे इसका वेटिंग पीरियड भी बढ़ रहा है। ऐसे में डिमांड को पूरा करने के लिए कंपनी ने इस एसयूवी का प्रोडक्शन बढ़ा दिया है।

    भानु
    भानु
    Published On मार्च 01, 2021 20:15 ist
    info icon
    published onMar 01, 2021 20:15 IST
    last updated onMar 01, 2021 20:15 IST
    2.6K Views
    • Write a कमेंट

    निसान ने इस बात की पुष्टि की है कि उन्हें 2 दिसंबर को लॉन्च हुई मैग्नाइट एसयूवी की 40,000 यूनिट से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी है। अब तक कंपनी ग्राहकों को 6500 यूनिट डिलीवर कर चुकी है वहीं कंपनी ने फरवरी 2021 में ही इसकी 4,244 यूनिट्स बेच  डाली हैं। 

    रेनो-निसान के चेन्नई स्थित प्लांट में तीन शिफ्टों में मैग्नाइट का प्रोडक्शन किया जा रहा है जिससे अब इसका वेटिंग पीरियड कम हो जाने की पूरी उम्मीद है। बता दें कि इस वक्त इस कार पर 7 महीने का लंबा वेटिंग पीरियड दिया जा रहा है। 

    निसान मैग्नाइट काफी अफोर्डेबल कार है जिसमें अच्छे खासे फीचर्स दिए गए हैं। इस कार में 360 डिग्री कैमरा,8 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम,वायरलैस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी,7 इंच का पूरी तरह से डिजिटल इंस्टरुमेंट क्लस्टर,एयर प्योरिफायर,ड्यूल फ्रंट एयरबैग,टीपीएमएस और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। आसियान क्रैश टेस्ट में मैग्नाइट को 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग दी जा चुकी है। 

    Nissan’s Magnite Undercuts Entire Segment With A Starting Price Of Rs 4.99 Lakh

    निसान मैग्नाइट दो पेट्रोल इंजन में उपलब्ध है। इसमें पहला है 1.0 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन जो 72 पीएस की पावर और 96 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। दूसरा है 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन, यह मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ 100 पीएस की पावर और 160 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। जबकि ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ इसका पावर आउटपुट 100पीएस/152एनएम है। दोनों इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है, वहीं टर्बो इंजन के साथ सीवीटी गियरबॉक्स का ऑप्शन भी रखा गया है।

    निसान मैग्नाइट की कीमत 5.49 लाख रुपये से शुरू होती है, वहीं मैग्नाइट टॉप मॉडल की प्राइस 9.59 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) है।  सेगमेंट में इस कार का कंपेरिजन किया सोनेट, हुंडई वेन्यू, मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा, टोयोटा अर्बन क्रूजर, टाटा नेक्सन, महिंद्रा एक्सयूवी300 और फोर्ड इकोस्पोर्ट से है।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    रेनॉल्ट काइगर 2021-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    11 कमेंट्स
    1
    P
    pamisetty nagarjuna
    Mar 5, 2022, 3:18:57 PM

    I have booked CVT XV PREMIUM on 21 Jul 2021. Still not delivered

      जवाब
      Write a Reply
      1
      A
      a k verma
      Sep 3, 2021, 10:44:29 PM

      Now have you got your car .

        जवाब
        Write a Reply
        1
        S
        sreekumar .c
        Aug 9, 2021, 8:40:42 PM

        I booked a CVT prem XV model on 11/01/2021 still not delivered .

          जवाब
          Write a Reply

          और देखें on रेनॉल्ट काइगर 2021-2023

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

          • अपकमिंग
          • पॉपुलर
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है