• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    निसान मैग्नाइट की प्राइस में हुआ इज़ाफा, 17,000 रुपये महंगी हुई ये एसयूवी कार

    ऐसा चौथी बार है जब 2021 में निसान मैग्नाइट की प्राइस बढ़ी है। इसके टर्बो और नॉन-टर्बो वेरिएंट की कीमतें 17,000 रुपये तक बढ़ गई है। निसान ने इसके प्रीमियम (ओ) वेरिएंट की प्राइस में 15,000 रुपये तक का इज़ाफा किया है। भारत में मैग्नाइट की कीमत अब 5.71 लाख रुपये से शुरू होकर 10.15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) तक जाती है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अक्टूबर 08, 2021 12:24 ist
    info icon
    published onOct 08, 2021 12:24 IST
    last updated onOct 08, 2021 12:24 IST
    2.2K Views
    • Write a कमेंट

    • ऐसा चौथी बार है जब 2021 में निसान मैग्नाइट की प्राइस बढ़ी है।

    • इसके टर्बो और नॉन-टर्बो वेरिएंट की कीमतें 17,000 रुपये तक बढ़ गई है।

    • निसान ने इसके प्रीमियम (ओ) वेरिएंट की प्राइस में 15,000 रुपये तक का इज़ाफा किया है।

    • भारत में मैग्नाइट की कीमत अब 5.71 लाख रुपये से शुरू होकर 10.15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) तक जाती है।

    निसान ने अपनी सब-4 मीटर एसयूवी मैग्नाइट की प्राइस में 17,000 रुपये तक का इज़ाफा किया है। 2021 में ऐसा चौथी बार है जब इस एसयूवी कार की प्राइस बढ़ी है।

    यहां देखें मैग्नाइट की वेरिएंट वाइज़ नई कीमतें :-

    वेरिएंट

    पुरानी कीमत

    नई कीमत

    अंतर

    1-लीटर पेट्रोल एक्सई

    5.59 लाख रुपये

    5.71 लाख रुपये

    +12,000 रुपये

    1-लीटर पेट्रोल एक्सएल

    6.32 लाख रुपये

    6.47 लाख रुपये

    +15,000 रुपये

    1-लीटर पेट्रोल एक्सवी

    6.99 लाख रुपये

    7.05 लाख रुपये

    +6,000 रुपये

    1-लीटर पेट्रोल एक्सवी डीटी

    7.15 लाख रुपये

    7.21 लाख रुपये

    +6,000 रुपये

    1-लीटर पेट्रोल एक्सवी प्रीमियम

    7.68  लाख रुपये

    7.85  लाख रुपये

    +17,000 रुपये

    1-लीटर पेट्रोल एक्सवी प्रीमियम डीटी

    7.84 लाख रुपये

    8.01  लाख रुपये

    +17,000 रुपये

    1-लीटर टर्बो पेट्रोल एक्सएल

    7.49  लाख रुपये

    7.62  लाख रुपये

    +13,000 रुपये

    1-लीटर टर्बो पेट्रोल एक्सवी

    8.09 लाख रुपये

    8.20 लाख रुपये

    +17,000 रुपये

    1- लीटर टर्बो पेट्रोल एक्सवी डीटी

    8.25  लाख रुपये

    8.36  लाख रुपये

    +11,000 रुपये

    1- लीटर टर्बो पेट्रोल एक्सवी प्रीमियम

    8.89  लाख रुपये

    9 लाख रुपये

    +11,000 रुपये

    1-लीटर टर्बो पेट्रोल एक्सवी प्रीमियम डीटी 

    9.05  लाख रुपये

    9.16 लाख रुपये

    +11,000 रुपये

    1- लीटर टर्बो पेट्रोल एक्सवी प्रीमियम (ओ)

    8.99  लाख रुपये

    9.10  लाख रुपये

    +11,000 रुपये

    1-लीटर टर्बो पेट्रोल एक्सवी प्रीमियम (ओ) डीटी

    9.15 लाख रुपये

    9.26 लाख रुपये

    +11,000 रुपये

    1- लीटर टर्बो पेट्रोल एक्सएल सीवीटी

    8.39 लाख रुपये

    8.51  लाख रुपये

    +12,000 रुपये

    1-लीटर टर्बो पेट्रोल एक्सवी सीवीटी

    8.99  लाख रुपये

    9.09  लाख रुपये

    +10,000 रुपये

    1-लीटर टर्बो पेट्रोल एक्सवी सीवीटी डीटी

    9.15  लाख रुपये

    9.26  लाख रुपये

    +11,000 रुपये

    1- लीटर टर्बो पेट्रोल एक्सवी प्रीमियम सीवीटी

    9.74 लाख रुपये

    9.89  लाख रुपये

    +15,000 रुपये

    1- लीटर टर्बो पेट्रोल एक्सवी प्रीमियम सीवीटी डीटी

    9.90  लाख रुपये

    10.05  लाख रुपये

    +15,000 रुपये

    1- लीटर टर्बो पेट्रोल एक्सवी प्रीमियम सीवीटी (ओ)

    9.84 लाख रुपये

    9.99  लाख रुपये

    +15,000 रुपये

    1 लीटर टर्बो पेट्रोल एक्सवीटी प्रीमियम सीवीटी (ओ) डीटी 

    10 लाख रुपये

    10.15 लाख रुपये

    +15,000 रुपये

    मैग्नाइट के टर्बो और नॉन-टर्बो वेरिएंट की कीमतें 17,000 रुपये तक बढ़ गई हैं।

    निसान ने प्रीमियम (ओ) वेरिएंट की प्राइस में 15000 रुपये का इज़ाफा किया है।

    Nissan Magnite 1.0-litre turbo-petrol engine

    मैग्नाइट में दो पेट्रोल इंजन ऑप्शंस: 1.0-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड (72 पीएस/96 एनएम) और 1.0-लीटर टर्बो (100 पीएस/160 एनएम) दिए गए हैं। इसमें 1.0-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ 5-स्पीड एमटी गियरबॉक्स दिया गया है, जबकि 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ 5-स्पीड एमटी और सीवीटी (152 एनएम सीवीटी के साथ) का ऑप्शन मिलता है।

    सेगमेंट में निसान की इस सब-4 मीटर एसयूवी का मुकाबला रेनो काइगर, टोयोटा अर्बन क्रूज़र, किआ सोनेट, महिंद्रा एक्सयूवी300, टाटा नेक्सन, मारुति सुजुकी विटारा ब्रेज़ा और हुंडई वेन्यू से है। 

    सभी कीमतें एक्स-शोरूम दिल्ली के अनुसार हैं।

     

    यह भी देखें: निसान मैग्नाइट ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    निसान मैग्नाइट 2020-2024 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on निसान मैग्नाइट 2020-2024

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है