• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    निसान मैग्नाइट के इंजन स्पेसिफिकेशन की जानकारी आई सामने, जल्द होगी लॉन्च

    निसान मैग्नाइट (nissan magnite) के प्रोडक्शन मॉडल से अक्टूबर में पर्दा उठा था, इसके बाद कंपनी ने इसके वेरिएंट वाइज इंजन और फीचर्स की जानकारी साझा की थी। अब कंपनी ने इसके इंजन के पावर आउटपुट, ट्रांसमिशन और माइलेज की जानकारी दी है।

    सोनू
    सोनू
    Published On नवंबर 03, 2020 15:48 ist
    info icon
    published onNov 03, 2020 15:48 IST
    last updated onNov 03, 2020 15:48 IST
    3.1K Views
    • Write a कमेंट

    निसान मैग्नाइट (nissan magnite) के प्रोडक्शन मॉडल से अक्टूबर में पर्दा उठा था, इसके बाद कंपनी ने इसके वेरिएंट वाइज इंजन और फीचर्स की जानकारी साझा की थी। अब कंपनी ने इसके इंजन के पावर आउटपुट, ट्रांसमिशन और माइलेज की जानकारी दी है।

    निसान मैग्नाइट को 1.0 लीटर नैचुरली एस्पेरेटेड और टर्बो पेट्रोल इंजन ऑप्शन में पेश किया जाएगा, जिनके स्पेसिफिकेशन कुछ इस प्रकार हैंः-

    इंजन

    1.0-लीटर पेट्रोल

    1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल

    पावर

    72 पीएस

    100 पीएस

    टॉर्क

    96 एनएम

    160एनएम/ 152एनएम

    गियरबॉक्स

    5-स्पीड एमटी

    5-स्पीड एमटी/सीवीटी

    माइलेज

    18.75 किलोमीटर प्रति लीटर

    20किलोमीटर प्रति लीटर/ 17.7 किलोमीटर प्रति लीटर

    जैसा कि अनुमान लगाए जा रहे थे इसमें रेनो ट्राइबर वाला ही नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है और इसके पावर आउटपुट भी ट्राइबर के समान है। वहीं इसका नया टर्बो पेट्रोल इंजन 100 पीएस की पावर जनरेट करेगा। हालांकि ट्रांसमिशन के हिसाब से इसका टॉर्क आउटपुट अलग-अलग होगा। सीवीटी ऑटोमैटिक वेरिएंट में इसका टर्बो इंजन 160 एनएम जबकि मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ 152 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा।

    निसान मैग्नाइट को पांच वेरिएंट में पेश किया जाएगा। इसमें 360 डिग्री कैमरा व्यू, 7.0 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 8.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी के साथ) और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर दिए जाएंगे। इसके अलावा कंपनी इसके मिड वेरिएंट एक्सवी से टेक पेक एसेसरीज पैकेज की भी पेशकश करेगी, जिसमें वायरलैस चार्जिंग, एयर प्यूरीफायर, जेबीएल साउंड सिस्टम, एम्बिएंट लाइटिंग, एलईडी स्कफ प्लेट और पडल लैंप आदि शामिल हैं।

    निसान मैग्नाइट की प्राइस 5.5 लाख से 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है। सेगमेंट में इस कार का कंपेरिजन मारुति विटारा ब्रेजा, हुंडई वेन्यू, किया सोनेट, टाटा नेक्सन, महिंद्रा एक्सयूवी300 और फोर्ड इकोस्पोर्ट से होगा।

    यह भी पढ़ें : निसान मैग्नाइट vs किया सोनेट vs हुंडई वेन्यू vs मारुति विटारा ब्रेजा vs टाटा नेक्सन: जानिए इनमें से किस छोटी एसयूवी का इंजन है ज्यादा दमदार

    was this article helpful ?

    निसान मैग्नाइट 2020-2024 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है