• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    निसान मैग्नाइट में अब नहीं मिलेगा रेड और ब्लैक ड्यूल टोन शेड का ऑप्शन

    निसान मैग्नाइट कार भारत में अब रेड एंड ब्लैक (ड्यूल-टोन) शेड में नही मिलेगी। इसकी जगह अब इसमें नया कलर ऑप्शन ब्राउन एन्ड ब्लैक शामिल किया गया है जो स्टैंडर्ड मोनोटोन ब्राउन कलर से एकदम अलग है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On नवंबर 26, 2021 14:34 ist
    info icon
    published onNov 26, 2021 14:34 IST
    last updated onNov 26, 2021 14:34 IST
    3.2K Views
    • Write a कमेंट

    Nissan Magnite

    • रेड व ब्लैक कलर की बजाए अब इसमें ब्राउन एंड ब्लैक कलर ऑप्शन मिलता है।
    • मैग्नाइट कार पांच मोनोटोन शेड सिल्वर, व्हाइट, ब्राउन, रेड और ब्लैक में आती है।
    • इसमें कोई और दूसरे बदलाव नहीं हुए हैं।
    • भारत में इस सब-4 मीटर एसयूवी कार की प्राइस 5.71 लाख रुपए से 10.15 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।

    निसान मैग्नाइट कार भारत में अब रेड एंड ब्लैक (ड्यूल-टोन) शेड में नही मिलेगी। इसकी जगह अब इसमें नया कलर ऑप्शन ब्राउन एन्ड ब्लैक शामिल किया गया है जो स्टैंडर्ड मोनोटोन ब्राउन कलर से एकदम अलग है।

    Nissan Magnite Tourmaline Brown and Onyx Black

    यह एसयूवी कार तीन ड्यूल टोन ऑप्शन: विविड ब्लू-स्टॉर्म व्हाइट, टोउरमलाइन ब्राउन-ओनिक्स ब्लैक, पर्ल व्हाइट-ओनिक्स ब्लैक और पांच मोनोटोन शेड: ब्लेड सिल्वर, सैंडस्टोन ब्राउन, स्टॉर्म व्हाइट, ओनिक्स ब्लैक और फ्लेयर गार्नेट रेड में उपलब्ध है।

    यहां देखें नए वेरिएंट वाइज़ कलर ऑप्शंस 

    वेरिएंट

    कलर ऑप्शंस

    एक्सई

    ब्लेड सिल्वर, स्टॉर्म व्हाइट और सैंडस्टोन ब्राउन

    एक्सएल और एक्सवी एग्ज़िक्युटिव   (अपकमिंग वेरिएंट)

    ब्लेड सिल्वर, स्टॉर्म व्हाइट और सैंडस्टोन ब्राउन, ओनिक्स ब्लैक और फ्लेयर गार्नेट रेड 

    एक्सवी और एक्सवी प्रीमियम

    ब्लेड सिल्वर, स्टॉर्म व्हाइट, सैंडस्टोन ब्राउन, ओनिक्स ब्लैक, फ्लेयर गार्नेट रेड,  विविड ब्लू स्टॉर्म व्हाइट के साथ,  टोउरमलाइन ब्राउन ओनिक्स ब्लैक के साथ और पर्ल व्हाइट ओनिक्स ब्लैक के साथ

    कलर अपडेट के अलावा मैग्नाइट में और कोई बदलाव नहीं हुए हैं। इस सब-4 मीटर एसयूवी कार की प्राइस 5.71 लाख से 10.15 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। सेगमेंट में इसका मुकाबला मारुति सुजुकी विटारा ब्रेज़ा, किया सोनेट, महिंद्रा एक्सयूवी300, टाटा नेक्सन, टोयोटा अर्बन क्रूज़र, रेनो काइगर और हुंडई वेन्यू से है।

    कंपनी का कहना है कि अब तक मैग्नाइट कार की 72,000 से ज्यादा यूनिट बुक हो चुकी है और 30,000 को डिलीवर किया जा चुका है। 

    यह भी देखें: निसान मैग्नाइट ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    निसान मैग्नाइट 2020-2024 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on निसान मैग्नाइट 2020-2024

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है