• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    निसान ने अपनी किक्स एसयूवी को भारत में किया बंद

    अपने शुरूआती दौर में निसान किक्स काफी फीचर लोडेड कार मानी जाती थी, मगर इसे हुंडई क्रेटा, किया सेल्टोस और यहां तक कि मारुति एस क्रॉस जितने सेल्स फिगर नहीं मिला करते थे।

    भानु
    भानु
    Published On अप्रैल 03, 2023 19:03 ist
    info icon
    published onApr 03, 2023 19:03 IST
    last updated onApr 03, 2023 19:03 IST
    753 Views
    • Write a कमेंट

    Nissan Kicks

    2019 में भारत में लॉन्च हुई निसान किक्स को अब कंपनी ने बंद कर दिया है। इसे यहां सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी हुंडई क्रेटा के मुकाबले में उतारा गया था। किक्स के बंद होने के बाद अब निसान के कार लाइनअप में केवल मैग्नाइट एसयूवी ही रह गई है। 

    कंपनी ने बताया ये कारण

    निसान का कहना है कि किक्स अब एक काफी आउटडेटेड कार हो चली है। हालांकि कंपनी ने कहा है कि किक्स के मौजूदा ओनर्स को इसके पार्ट्स और आफ्टर सेल्स सर्विस मिलती रहेगी। 

    निसान किक्स के बंद होने का दूसरा कारण बीएस6 फेज 2 या रियल ड्राइविग एमिशन आरडीई नॉर्म्स भी है। यदि इन एमिशन नॉर्म्स के अनुरूप किक्स के पावरट्रेंस को अपग्रेड किया जाता तो कंपनी के लिए ये काफी महंगा साबित होता। 

    यह भी पढ़ेंः निसान का अभी भारत में हाइब्रिड पावरट्रेन तैयार करने का नहीं है कोई प्लान

    क्या कुछ खास मिला करता था किक्स में?

    लॉन्च के समय किक्स में दो तरह के इंजनः 106 पीएस की पावर और 142 एनएम का टॉर्क देने वाले 1.5 लीटर पेट्रोल और 110 पीएस की पावर और 240 एनएम का टॉर्क देने वाले 1.5 लीटर डीजल इंजन की चॉइस दी गई थी। लॉन्च के समय इस कार में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन नहीं दिया गया था। 

    2020 Nissan Kicks Launched, Entry Variants Cheaper By Up To Rs 95,000

    2020 की शुरूआत में लागू हुए बीएस6 नॉर्म्स के दौरान निसान ने इसके 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन को अपडेट किया था और साथ ही कंपनी ने इसमें डीजल इंजन का ऑप्शन देना भी बंद कर दिया था। इसके बजाए फिर इस एसयूवी में मर्सिडीज के साथ तैयार किए गए 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन की चॉइस देनी शुरू की गई, जिससे ये अपने सेगमेंट की सबसे पावरफुल कार बन गई। ये टर्बो पेट्रोल इंजन 156 पीएस की पावर और 254 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम था, जिसके साथ 7-स्पीड मैनुअल और सीवीटी गियरबॉक्स की चॉइस दी गई थी। 

    यह भी पढ़ेंः रेनो-निसान भारत लाएंगी छह नए मॉडल्स, चार एसयूवी और दो इलेक्ट्रिक कारें हैं इनमें शामिल

    Nissan Kicks cabin

    इसके इंडियन वर्जन को अभी ढंग से फेसलिफ्ट अपडेट भी नहीं दिया गया, जबकि थाईलैंड में इसे कॉस्मैटिक अपडेट देने के साथ उसमें हाइब्रिड असिस्टेंस भी दी गई। 

    Nissan Kicks side
    बंद होने से पहले तक निसान किक्स कार की कीमत 9.50 लाख रुपये से लेकर 14.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) थी। इसका मुकाबला किआ सेल्टोस, फोक्सवैगन टाइगन, हुंडई क्रेटा, स्कोडा कुशाक और एमजी एस्टर जैसी कारों से था।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    निसान किक्स पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है