• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मई तक लॉन्च होगी नई हुंडई एलांट्रा

    हुंडई ने वैसे तो फरवरी में आयोजित हुए ऑटो एक्सपो में अपनी कई कारों को डिस्प्ले किया था। इनमें छोटी एसयूवी का कॉन्सेप्ट मॉडल कारलीनो और नई ट्यूसॉन भी शामिल थी। लेकिन एक कार इस इवेंट में नज़र नहीं आई वो थी एक्जीक्यूटिव सेडान नई हुंडई एलांट्रा।

    मनीष
    मनीष
    Published On अप्रैल 01, 2016 12:08 ist
    info icon
    published onApr 01, 2016 12:08 IST
    last updated onApr 01, 2016 12:08 IST
    31 Views
    • Write a कमेंट

    Next-Generation Hyundai Elantra

    नई एलांट्रा को लेकर खबरें हैं कि इसे मई 2016 तक लॉन्च किया जा सकता है। नई एलांट्रा टेस्टिंग के दौरान हाल ही में सड़कों पर देखी जा चुकी है।

    Next-Generation Hyundai Elantra (Interiors)

    एक रिपोर्ट के मुताबिक नई एलांट्रा 1.6 लीटर और 2.0 लीटर के दो पेट्रोल इंजन विकल्पों के साथ आएगी। एलांट्रा के लोअर वेरिएंट में 1.6 लीटर के इंजन दिए जाएंगे ताकि कार की कीमत को कम रखा जा सके और ग्राहकों तक इसकी पहुंच बने। वहीं 2.0 लीटर के इंजन वाले वेरिएंट खासतौर पर परफॉर्मेंस चाहने वाले खरीददारों के लिए होंगे। पिछले साल लॉस एंजिलिस मोटर शो के दौरान दिखाई गई नई एलांट्रा में 1.4 लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन लगा था। इस इंजन का इस्तेमाल भारत में नहीं होगा। 

    Next-Generation Hyundai Elantra

    जहां तक डीज़ल इंजन की बात है तो रिपोर्ट के मुताबिक नई एलांट्रा में 1.6 लीटर का जीडीआई इंजन मिलेगा। गियर ट्रांसमिशन के लिए इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन स्टैंडर्ड मिलेगा। वहीं 7-स्पीड ड्यूल क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का भी विकल्प दिया जा सकता है।
    कीमत की बात करें तो एलांट्रा को 14.5 लाख रूपए की शुरुआती कीमत पर उतारा जा सकता है। इस कार का मुकाबला शेवरले क्रूज़, टोयोटा कोरोला और रेनो की फ्लूएंस से होगा। 

    यह भी पढ़ें :

    was this article helpful ?

    मनीष
    <p>Manish has always been interested in automotive design. Developing his own portfolio, he has revered automobiles to be an example of human spirit's triumph over the most adverse challenges. The same passion brought him to CarDekho. Manish is a die hard fan of Alec Issigonis and believes that designs should always be function-oriented, as "<em>Fashion dates</em> , <em>but logic</em> is timeless.&rdquo;-SIR ALEC ISSIGONIS. &nbsp;</p>और देखें

    हुंडई एलांट्रा 2015-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है