• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कैमरे में कैद हुई नई फॉक्सवेगन वेंटो

    वेंटो का डिजायन नई पोलो हैचबैक से मिलता-जुलता है

    रौनक
    रौनक
    Published On अगस्त 02, 2017 12:22 ist
    info icon
    published onAug 02, 2017 12:22 IST
    last updated onAug 02, 2017 12:22 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    2018 Volkswagen Vento

    फॉक्सवेगन की नई वेंटो सेडान को एक बार फिर ब्राजील में टेस्टिंग के दौरान के देखा गया है, इससे पहले जनरवरी महीने में भी यह कार टेस्टिंग के दौरान देखी गई थी। इसे अगले साल की पहली तिमाही में दुनिया के सामने लाया जाएगा। भारत में इसकी लॉन्चिंग अगले साल हो सकती है।

    2018 Volkswagen Polo

    फॉक्सवेगन वेंटो कंपनी की ही पोलो हैचबैक पर बेस है। नई वेंटो को नई पोलो वाले एमक्यूबी ए0 प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है, इसका आगे का डिजायन और केबिन का लेआउट नई पोलो जैसा है। संभावना है कि कद-काठी के मामले में नई वेंटो पहले से बड़ी होगी।

    2018 Volkswagen Vento

    डिजायन की बात करें तो 2018 वेंटो में नया बंपर दिया गया है, जबकि छत, ग्रिल और हैडलैंप्स पोलो हैचबैक से मिलती-जुलती है। साइड वाले हिस्से का डिजायन पहले जैसा है, हालांकि इसकी विंडो और रूफलाइन स्वूफ को पहले से ज्यादा आकर्षक बनाया गया है।

    2018 Volkswagen Vento

    पीछे की तरफ ध्यान दें तो यहां बूट स्पॉइलर और रैपराउंड टेललैंप्स दिए गए हैं। पीछे वाले बंपर पर क्रोम स्ट्रिप लगी है, जो एक साइड से दूसरी साइड तक जाती है।

    2018 Volkswagen Vento

    कैमरे में कैद हुई तस्वीरों के अनुसार नई वेंटो का केबिन भी नई पोलो से मिलता-जुलता है, इस में ऑल-डिजिटल एक्टिव इंफो डिस्प्ले, इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 8 इंच इंफोटेंमेंट सिस्टम समेत कई काम के फीचर मिलेंगे।

    2018 Volkswagen Polo

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    फॉक्सवेगन वेंटो 2015-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है