• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टेस्टिंग के दौरान कैमरे में कैद हुई होंडा की नई सीआर-वी

    होंडा की जल्द आने वाली नई सीआर-वी टेस्टिंग के दौरान कैमरे में कैद हुई है। कार को अमेरिका के रेगिस्तानी क्षेत्र  मोजावे में देखा गया है। संभावना है कि इस क्रॉसओवर/एसयूवी को अगले साल पेश किया जाएगा।

    रौनक
    रौनक
    Published On जुलाई 19, 2016 20:10 ist
    info icon
    published onJul 19, 2016 18:36 IST
    last updated onJul 19, 2016 20:10 IST
    27 Views
    • Write a कमेंट

    होंडा की जल्द आने वाली नई सीआर-वी टेस्टिंग के दौरान कैमरे में कैद हुई है। कार को अमेरिका के रेगिस्तानी क्षेत्र  मोजावे में देखा गया है। संभावना है कि इस क्रॉसओवर/एसयूवी को अगले साल पेश किया जाएगा। अमेरिका में इसकी बिक्री साल 2017 के मध्य में शुरू होने की उम्मीद है। भारत में नई सीआर-वी को साल 2018 या उसके बाद उतारने की संभावना है।

    पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो नई सीआर-वी में होंडा का पहला टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा। 1.5 लीटर का वीटेक टर्बो इंजन 10वीं जनरेशन सिविक में भी दिया गया है। इसकी पावर 176 पीएस और टॉर्क 219 एनएम है। संभावना है कि नई सीआर-वी में इस इंजन के अलावा 1.6 लीटर का आई-डीटेक डीज़ल इंजन भी मिल सकता है। यह इंजन यूरोप में उपलब्ध है। वहीं भारत में भी सीआर-वी में दिया जा सकता है।

    नई सीआर-वी को होंडा सिविक के नए मॉड्यूलर चेसिस पर तैयार किया गया है। इस कारण यह पुराने वर्जन की तुलना में वजन में थोड़ी हल्की है। फीचर्स और स्टाइल के मामले में यह होंडा की नई सिविक और अकॉर्ड जैसी होगी। सीआर-वी में ऑल एलईडी हैडलाइट, टेल लैंप्स और लेटेस्ट होंडा लिंक इंफोटेंमेंट सिस्टम मिलेगा।


    इमेज़ सोर्स: मोटर-1

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    होंडा सीआर-वी पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है