• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कल लॉन्च होगी नई स्कोडा सुपर्ब

    स्कोडा की प्रीमियम सेडान नई सुपर्ब कल यानी मंगलवार को लॉन्च होगी। काफी वक्त से स्कोडा नई सुपर्ब के प्रमोशन में जुटी हुई थी। नई सुपर्ब को सबसे पहले पिछले साल जिनेवा मोटर शो में पेश किया गया था। इसके बाद यूरोपीय बाजार में नई सुपर्ब को लॉन्च किया गया और अब यह भारतीय बाजार में दस्तक देने जा रही है। 

    साद
    साद
    Published On फरवरी 22, 2016 18:01 ist
    info icon
    published onFeb 22, 2016 18:01 IST
    last updated onFeb 22, 2016 18:01 IST
    29 Views
    • Write a कमेंट

    New Skoda Superb

    नई सुपर्ब को फॉक्सवेगन के एमक्यूबी प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। नई सुपर्ब पहले के मुकाबले ज्यादा लंबी और चौड़ी है। वहीं वजन के मामले में यह पुरानी सुपर्ब से 75 किलोग्राम कम वज़नी है। नेक्सट जनरेशन सुपर्ब में नया हैडलैंप क्लस्टर मौजूद है, इसमें डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटें और प्रोजेक्टर हैडलैंप्स दिए गए हैं। सिग्नेचर ग्रिल को पहले जैसा ही रखा गया है। पीछे की तरफ टेललैंप्स में एलईडी का इस्तेमाल किया गया है। 

    New Skoda Superb

    इंटीरियर की बात करें तो केबिन में कई सारे लग्जरी फीचर्स दिए गए हैं। इसके टॉप वेरिएंट के हाईएंड केबिन में 6.5इंच की स्मार्टलिंक टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट यूनिट मौजूद है। शानदार ऑडियो एक्सपीरियंस के लिए 10 स्पीकर्स वाला कैंटन ऑडियो सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा एंड्रॉयड ऑटो, एपल कार-प्ले जैसे फीचर्स भी आने की उम्मीद है। अन्य फीचर्स में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पैनारोमिक सनरूफ, रेन एंड लाइट सेंसर्स और पार्क असिस्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं।

    नई सुपर्ब के पावरप्लांट की बात करें तो इसमें 178बीएचपी की पावर देने वाला 1.8लीटर का पेट्रोल इंजन और 160बीएचपी की ताकत देने वाला 2.0लीटर का डीज़ल इंजन देखने को मिल सकता है। इनके साथ मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलेगा वहीं ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के लिए ड्यूल क्लच डीएसजी गियरबॉक्स का विकल्प दिया जाएगा।

    New Skoda Superb

    लॉन्चिंग के बाद नई सुपर्ब, फॉक्सवेगन की पसात, हुंडई की सोनाटा और टोयोटा की कैमरी को टक्कर देगी। नए प्लेटफॉर्म पर तैयार नई सुपर्ब की कीमत 25 लाख रूपए रहने की संभावना है। 

    अधिक पढ़ें : स्कोडा सुपर्ब

    was this article helpful ?

    साद
    <p><span>As a technology enthusiast, Saad has plenty of strings to his bow. An ardent follower of knowledge, he loves to devote himself to the trending technologies in the market. The curiosity to gain knowledge, which cannot be stolen, made him dive into the field of writing. Never thought he would join the bandwagon of automobile journalists. But as he has entered this stream, chasing inside stories from Tata Nano to German luxuries and British supercars, has now become his passion. Besides honing his writing skills, his job at Cardekho is to maintain the integrity of news and articles.</span></p>और देखें

    स्कोडा सुपर्ब 2016-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है