• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    भारत में टेस्टिंग के दौरान दिखी 2020 होंडा सिटी, इन फीचर्स के साथ हो सकती है लॉन्च

    2020 होंडा सिटी को पहली बार भारत की सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। भारत में नई होंडा सिटी को फरवरी में आयोजित होने वाले ऑटो एक्सपो-2020 में पेश किया जा सकता है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On सितंबर 12, 2019 17:16 ist
    info icon
    published onSep 12, 2019 17:16 IST
    last updated onSep 12, 2019 17:16 IST
    809 Views
    • Write a कमेंट

    2020 होंडा सिटी को पहली बार भारत की सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। कुछ समय पहले यह कार थाइलैंड में टेस्टिंग के दौरान देखी गई थी। भारत में नई होंडा सिटी को फरवरी में आयोजित होने वाले ऑटो एक्सपो-2020 में पेश किया जा सकता है।

    कैमरे में कैद हुई तस्वीरों पर गौर करें तो यह थाईलैंड वाले मॉडल से थोड़ी अलग नजर आ रही है। इसमें नए डिजाइन के अलॉय व्हील दिए गए हैं जो थाईलैंड वाले मॉडल से अलग हैं। इसमें दिया गया बूट लिप ज्यादा उभरा हुआ दिखाई पड़ता है। ऐसे में यह उम्मीद जताई जा सकती है कि थाईलैंड में देखे मॉडल का स्पोर्टी वेरिएंट हो सकता है। वहीं, भारतीय मॉडल को नए डिज़ाइन के साथ पेश करना ग्राहकों के प्रीमियम कार की उम्मीदों को पूरा करने में मदद कर सकता है।  

    कार में दी गई डिज़ाइन मौजूदा होंडा सिटी से काफी बेहतर नज़र आती है। अनुमान लगाए जा सकते हैं कि इसे भी नई जनरेशन अकॉर्ड की तरह ही शार्प स्टाइलिंग और ऑल-एलईडी हैडलैंप्स के साथ पेश किया जा सकता है। यह कार एलईडी टेललैंप्स के साथ आएगी। दोनों ही गाड़ियां बाजार में अलग-अलग डिज़ाइन के साथ आने की उम्मीद है।   

    This Is The Next-Gen Honda City!

    फीचर्स व साइज़ के मामले में नई जनरेशन होंडा सिटी अपने मौजूदा मॉडल से काफी प्रीमियम व बड़ी हो सकती है। नेक्स्ट जनरेशन जैज़ की तरह इस में भी नया डैशबोर्ड और बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है। इसमें सिविक और सीआर-वी की तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर डिस्प्ले दी जा सकती है। उम्मीद है कि कंपनी इसे भी स्मार्ट लेन वॉच फीचर के साथ पेश करेगी। इस में लैदर अपहोल्स्ट्री, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर एसी वेंट और सनरूफ जैसे फीचर भी दिए जा सकते हैं। 

    Spy Images Give A Sneak Peek At New Honda Jazz’ Digital Instrument Cluster

    इंजन की बात करें तो यह कार मौजूदा मॉडल वाले ही 1.5 लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ आ सकती है, जिसे बीएस6 मानकों पर अपग्रेड किया जाएगा। बेहतर पावर व माइलेज के लिए 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन को डायरेक्ट इंजेक्शन के साथ अपग्रेड किया जा सकता है। हाल ही में होंडा ने अपने आई-एमएमडी सिस्टम को लेकर घोषणा की थी कि यूरोप में लॉन्च की जाने वाली नेक्स्ट जनरेशन जैज़ में यह फीचर स्टैंडर्ड दिया जाएगा। जैज़ और सिटी दोनों ही कारें एक ही प्लेटफार्म पर तैयार की गई हैं। ऐसे में माना जा सकता है कि आगामी होंडा सिटी में भी यह सिस्टम हाइब्रिड ऑप्शन के साथ दिया जा सकता है। इसके अलावा देखना यह भी होगा कि कंपनी अपने डीजल-सीवीटी ट्रांसमिशन का विकल्प नई जनरेशन में देती है या नहीं। 

    नई जनरेशन होंडा सिटी को ऑटो एक्सपो 2020 में लॉन्च किया जा सकता है। भारतीय बाजार में इस कार का मुकाबला हुंडई वरना, मारुति सुजुकी सियाज़, टोयोटा यारिस, फॉक्सवैगन वेंटो और स्कोडा रैपिड जैसी कारों से है। बीएस6 अपग्रेडेड इंजन, प्रीमियम फीचर्स व बड़े साइज़ के साथ आने के कारण इसकी कीमत मौजूदा मॉडल से ज्यादा रखी जा सकती है। मौजूदा होंडा सिटी की कीमत 9.72 लाख रुपए से 14.07 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के बीच है।

    यह भी पढें : होंडा डब्ल्यूआर-वी का नया डीजल वेरिएंट लॉन्च, कीमत 9.95 लाख रुपये

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    होंडा सिटी 2020-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है