• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई वरना के न्यू जनरेशन मॉडल में मिलेंगे ये सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स

    हुंडई वरना जनरेशन6 मॉडल की कीमत 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।

    भानु
    भानु
    Published On मार्च 09, 2023 18:58 ist
    info icon
    published onMar 09, 2023 18:58 IST
    last updated onMar 09, 2023 18:58 IST
    675 Views
    • Write a कमेंट

    New-Gen Hyundai Verna

    वेंटिलेटेड और हीटेड फ्रंट सीट्स जैसे सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स मिलेंगे 2023 हुंडई वरना में 

    • इंफोटनेमेंट और ऑटो एसी सिस्टम के लिए स्विचेबल टच कंट्रोल भी मिलेगा इसमें 
    • दो तरह के इंजन: 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के मिलेंगे ऑप्शंस 
    • 25,000 रुपये के टोकन अमाउंट के साथ शुरू की जा चुकी है इसकी बुकिंग 

    ऑफिशियल टीजर और स्पाय शॉट्स के जरिए लॉन्च से पहले 2023 हुंडई वरना की काफी सारी डीटेल्स सामने आ चुकी है। अब कंपनी ने इसके इंटीरियर फीचर्स से भी पर्दा उठाया है जिससे काफी कुछ कंफर्म हो रहा है। 

    इंफोटेनमेंट और क्लाइमेट कंट्रोल

    New-gen Verna infotainment

    न्यू जनरेशन हुंडई वरना सेडान में इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले के लिए 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा। इसके अलावा इसमें बोस कंपनी का 8 स्पीड साउंड सिस्टम ​भी दिया जाएगा जो पिछले ​टीजर में भी दिखाया गया था। 

    New-gen Hyundai Verna Climate Control Panel

    हालांकि इसके डैशबोर्ड का पूरा लुक तो सामने नहीं आया है मगर इसमें नया टच बेस्ड क्लाइमेट कंट्रोल पैनल दिया गया है जो कि इंफोटेनमेंट कंट्रोल का भी काम करेगा और इसके दाएं बाएं फिजिकल डायल्स भी दिए गए हैं। ये प्रीमियम सेंट्रल कंसोल डिजाइन किआ ईवी6 में भी दिया गया है। इसके अलावा नई वरना कार में वेंटिलेंटेड सीट फंक्शन में अब हीटेड सीट्स का भी फीचर जोड़ दिया गया है जो कि सेगमेंट की किसी दूसरी कार में नहीं दिया गया है। 

    यह भी पढ़ें: नई हुंडई वरना टेस्टिंग के दौरान बस से टकराई, जानिए फिर क्या हुआ

    संभावित सेफ्टी फीचर्स

    2023 Hyundai Verna

    सेफ्टी के लिए इस कॉम्पैक्ट सेडान में छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएससी) और ईबीडी के साथ एबीएस जैसे फीचर्स मिलेंगे। टीजर के जरिए ये भी कंफर्म हुआ है कि नई वरना में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम के तहत लेन कीप असिस्ट, अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल और ऑटो-इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। 

    पावरट्रेन डीटेल्स

    2023 Hyundai VErna

    2023 हुंडई वरना में दो पेट्रोल इंजन ऑप्शंस दिए जाएंगे जिनमें 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड इंजन (115 पीएस/144 एनएम) और नया 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन (160 पीएस /253 एनएम) शामिल होगा। इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलेगा। इसके अलावा इसमें नेचुरली एस्पिरेटेड इंजन के साथ ऑप्शनल सीवीटी और टर्बोचार्ज्ड इंजन के साथ 7-स्पीड डीसीटी भी दिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: हुंडई वरना न्यू जनरेशन मॉडल के डिजाइन और साइज से उठा पर्दा, जल्द होने जा रही है लॉन्च

    कीमत और कॉम्पिटशन

    कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में इसका मुकाबला होंडा सिटी फेसलिफ्ट,स्कोडा स्लाविया,फोक्सवैगन वर्टस और मारुति सियाज से रहेगा। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    हुंडई वरना 2023-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है