• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फेसलिफ्टेड किया सेल्टोस टेस्टिंग के दौरान आई नज़र, भारत में 2022 तक हो सकती है लॉन्च

    मौजूदा सेल्टोस के मुकाबले इसमें नई टेललाइट्स पर वर्टिकल डिज़ाइन एलिमेंट के साथ मॉडर्न लाइट सिग्नेचर दिया गया है।  इसकी स्टाइलिंग में हुए बाकी बदलावों में अपडेटेड फ्रंट लुक के साथ नया बंपर, ग्रिल और हेडलाइट्स शामिल हैं।   पहले जारी हुए तस्वीरों के अनुसार इसमें एडीएएस टेक्नोलॉजी भी दी जा सकती है।  किया अपनी अपडेटेड सेल्टोस को भारत में 2022 के मध्य तक लॉन्च कर सकती है।  

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मार्च 25, 2022 16:03 ist
    info icon
    published onMar 25, 2022 16:03 IST
    last updated onMar 25, 2022 16:03 IST
    4.4K Views
    • Write a कमेंट
    • मौजूदा सेल्टोस के मुकाबले इसमें नई टेललाइट्स पर वर्टिकल डिज़ाइन एलिमेंट के साथ मॉडर्न लाइट सिग्नेचर दिया गया है। 

    • इसकी स्टाइलिंग में हुए बाकी बदलावों में अपडेटेड फ्रंट लुक के साथ नया बंपर, ग्रिल और हेडलाइट्स शामिल हैं।  

    • पहले जारी हुए तस्वीरों के अनुसार इसमें एडीएएस टेक्नोलॉजी भी दी जा सकती है। 

    • किया अपनी अपडेटेड सेल्टोस को भारत में 2022 के मध्य तक लॉन्च कर सकती है।  

    New Taillight Signature For Facelifted Kia Seltos Spied

    किया सेल्टोस को नया मिड-लाइफ अपडेट मिलना फिलहाल बाकी है। इस एसयूवी कार के अपडेटेड वर्जन को कोरिया में एक बार फिर टेस्ट करते देखा गया है। इस गाड़ी का आधे से ज्यादा हिस्सा कवर से ढका हुआ था, ऐसे में हमें इसकी नई टेललाइट्स की झलक ही देखने को मिली है। 

    New Taillight Signature For Facelifted Kia Seltos Spied

    मौजूदा सेल्टोस के मुकाबले इस मॉडल में लगी नई टेललाइटों पर वर्टिकल डिज़ाइन एलिमेंट दिया गया है। इस टेस्टेड मॉडल में स्लांटेड एलईडी लाइटों को भी देखा जा सकता है जो नए टेललैंप्स के एंगल को मैच करती दिखाई पड़ती है, वहीं इसमें अब एल-शेप वाला मेन लाइट सिग्नेचर भी मिलेगा जो टेलगेट तक एक्सटेंड हो रहा है। जबकि, स्टैंडर्ड सेल्टोस में टेललाइट्स ज्यादा कन्वेंशनल लेआउट के साथ आती है। 

    New Taillight Signature For Facelifted Kia Seltos Spied

    नई किया सेल्टोस के एक्सटीरियर पर हुए बाकी बदलावों में नए डिज़ाइन की फ्रंट स्टाइलिंग के साथ नई ग्रिल और स्प्लिट हेडलैंप्स शामिल हैं। अनुमान है कि यह कार नए डिज़ाइन के बंपर और अलॉय व्हील के साथ भी आ सकती है। इसकी साइड प्रोफाइल पर कोई फर्क शायद ही देखने को मिलेगा। 

    New Taillight Signature For Facelifted Kia Seltos Spied

    इससे पहले जारी हुई तस्वीरों में नई किया सेल्टोस को एडीएएस टेक्नोलॉजी के साथ देखा गया था। इसकी फीचर लिस्ट और इंटीरियर में भी कई सारे नए अपडेट्स देखने को मिलेंगे जिनमें डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और नई अपहोल्स्ट्री शामिल हैं। इस गाड़ी में वेन्टीलेटेड फ्रंट सीटें, एम्बिएंट लाइटिंग, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी रिमोट इंजन स्टार्ट के साथ और हेडअप डिस्प्ले जैसे प्रीमियम कम्फर्ट फीचर्स पहले से ही मिल रहे हैं। सेफ्टी के लिहाज से मौजूदा सेल्टोस में 6 एयरबैग, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर और ट्रैक्शन मोड भी दिए गए हैं। इसके फेसलिफ्टेड मॉडल में केरेंस एमपीवी की तरह ही 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड दिए जा सकते हैं। 

    अपडेटेड सेल्टोस के इंजन ऑप्शंस में बदलाव शायद ही देखने को मिलेंगे। यह गाड़ी अब भी रेगुलर मॉडल वाले इंजन और ट्रांसमिशन ऑप्शंस के साथ ही आना जारी रहेगी :- 

    इंजन 

    1.5-लीटर पेट्रोल 

    1.5-लीटर डीजल 

    1.4-लीटर टर्बो पेट्रोल 

    पावर 

    115 पीएस 

    115  पीएस 

    140  पीएस 

    टॉर्क 

    144 एनएम 

    250 एनएम 

    242  एनएम 

    ट्रांसमिशन 

    6-स्पीड एमटी, सीवीटी, 6-स्पीड आईएमटी*

    6-स्पीड एमटी, 6-स्पीड एटी 

    6-स्पीड एमटी, 7-स्पीड डीसीटी 

    New Taillight Signature For Facelifted Kia Seltos Spied

    किया अपनी फेसलिफ्टेड सेल्टोस से जल्द पर्दा उठा सकती है। भारत में इस गाड़ी को 2022 के मध्य तक लॉन्च किया जा सकता है। नए अपडेट्स मिलने के चलते इस गाड़ी की प्राइस पहले से बढ़ भी सकती है। वर्तमान में इस कॉम्पेक्ट एसयूवी कार की प्राइस 9.95 लाख रुपए से 18.19 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। पहले की तरह  नई सेल्टोस 2022 का मुकाबला हुंडई क्रेटा, स्कोडा कुशाक, फोक्सवैगन टाइगन, एमजी एस्टर, निसान किक्स से रहेगा। इसके अलावा इसका कम्पेरिज़न नई जनरेशन की महिंद्रा स्कॉर्पियो, मारुति और टोयोटा की अपकमिंग मिड साइज एसयूवी कारों से भी होगा।

    यह भी पढ़ें : जानिए स्कोडा की अपकमिंग सब-4 मीटर एसयूवी से जुड़ी पांच खास बातें

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    किया सेल्टोस 2023-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    a
    arvind rishikar
    Mar 26, 2022, 4:01:50 PM

    Ye testing car pic India ki n h

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है