• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई स्कोडा सुपर्ब भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में हुई शोकेस, 2025 के आखिर में हो सकती है लॉन्च

    न्यू जनरेशन सुपर्ब का एक्सटीरियर व इंटीरियर एकदम नया है, लेकिन ज्यादातर बदलाव इसके केबिन में किए गए हैं

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जनवरी 17, 2025 13:17 ist
    info icon
    published onJan 17, 2025 13:17 IST
    last updated onJan 17, 2025 13:17 IST
    72 Views
    • Write a कमेंट

    New Skoda Superb revealed at auto expo 2025

    • नई स्कोडा सुपर्ब को भारत में इंपोर्ट करके बेचा जा सकता है। 

    • इसमें स्लीक एलईडी हेडलाइट, 19-इंच अलॉय व्हील्स और रैपअराउंड एलईडी टेललाइट दी गई हैं। 

    • केबिन में ड्यूल टोन कलर थीम के साथ ऑल अराउंड सिल्वर एक्सेंट और 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। 

    • इस गाड़ी में 13-इंच टचस्क्रीन, 10 एयरबैग और एडीएएस जैसे फीचर दिए गए हैं। 

    • सुपर्ब अंतरराष्ट्रीय मॉडल में कई सारे इंजन ऑप्शन दिए गए हैं जिसमें 2-लीटर डीजल इंजन भी शामिल हैं। 

    • नई स्कोडा सुपर्ब को 2025 में लॉन्च किया जा सकता है। इस गाड़ी की कीमत 50 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।

    चौथी जनरेशन स्कोडा सुपर्ब भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में शोकेस हो गई है। इस गाड़ी से अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2024 की दूसरी तिमाही में पर्दा उठा था। नई स्कोडा सुपर्ब में क्या कुछ मिलता है ख़ास डालेंगे इस पर एक नजर :-

    2025 स्कोडा सुपर्ब डिजाइन 

    New Skoda Superb front

    नई स्कोडा सुपर्ब सेडान की एक्सटीरियर व इंटीरियर डिजाइन पहले से एकदम नई है, लेकिन इसमें पुराने मॉडल वाले कई सारे एलिमेंट मिलते हैं जिससे यह जानी पहचानी लगती है। इसमें बटरफ्लाई पैटर्न वाली ग्रिल, शार्प एलईडी डीआरएल्स के साथ स्लीक एलईडी हेडलाइट और रैपअराउंड एलईडी टेललाइट दी गई है। राइडिंग के लिए इसमें 19-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। 

    2025 स्कोडा सुपर्ब इंटीरियर व फीचर 

    New Skoda Superb cabin

    नई स्कोडा सुपर्ब कार के केबिन में ड्यूल-टोन कलर थीम के साथ सिल्वर एक्सेंट दिए गए हैं और इसमें क्लाइमेट कंट्रोल के लिए फिजिकल डायल्स भी दिए गए हैं। इसमें स्कोडा की नई कारों (स्लाविया और कुशाक भारतीय वर्जन जैसे) की तरह 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और ड्यूल डिजिटल डिस्प्ले दिया गया है।   

    इस सेडान कार में 13-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट यूनिट, 10.25-इंच का फुल-डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, ब्रांडेड साउंड सिस्टम और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर दिए गए हैं। इसमें हीटिंग और कूलिंग फंक्शन के साथ इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल फ्रंट सीटें और वायरलेस फोन चार्जर भी दिया गया है। 

    सेफ्टी के लिए इसमें 10 एयरबैग, पार्क असिस्ट, आइएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज और एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) जैसे फीचर दिए गए हैं।  

    2025 स्कोडा सुपर्ब इंजन ऑप्शन 

    स्पेसिफिकेशन 

    1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल माइल्ड हाइब्रिड 

    1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल प्लग इन हाइब्रिड 

    2-लीटर टर्बो पेट्रोल 

    2-लीटर डीजल 

    पावर 

    150 पीएस 

    204  पीएस 

    204 पीएस/ 265 पीएस 

    150 पीएस / 193  पीएस 

    ट्रांसमिशन 

    7-स्पीड डीसीटी 

    6-स्पीड डीसीटी 

    7-स्पीड डीसीटी 

    7-स्पीड डीसीटी 

    ड्राइवट्रेन 

    एफडब्ल्यूडी^

    एफडब्ल्यूडी^

    एफडब्ल्यूडी^/ एडब्ल्यूडी*

    एफडब्ल्यूडी^/ एडब्ल्यूडी*

    ^एफडब्ल्यूडी - फ्रंट-व्हील-डाइव 

    *एडब्ल्यूडी - ऑल-व्हील-ड्राइव

    न्यू स्कोडा सुपर्ब अंतरराष्ट्रीय मॉडल में दो हाइब्रिड इंजन ऑप्शन दिए गए हैं जिनमें 1.5-लीटर माइल्ड हाइब्रिड (150 पीएस) और 1.5-लीटर प्लग-इन-हाइब्रिड (204 पीएस) शामिल हैं। इसमें प्लग-इन हाइब्रिड इंजन के साथ 25.7 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक दिया गया है जो इसे प्योर इलेक्ट्रिक पावर पर 100 किलोमीटर तक चलने में मदद करता है। अब देखना यह होगा कि कंपनी भारत आने वाली स्कोडा सुपर्ब में कौनसा पावरट्रेन ऑप्शन देती है, अनुमान है कि सुपर्ब भारतीय वर्जन में  2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ फ्रंट-व्हील-ड्राइव सेटअप दिया जा सकता है। 

    2025 स्कोडा सुपर्ब प्राइस व कंपेरिजन 

    New Skoda Superb rear

    नई स्कोडा सुपर्ब को भारत में 2025 के आखिर में लॉन्च किया जा सकता है। इस गाड़ी की कीमत 50 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला नई टोयोटा कैमरी से रहेगा।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    स्कोडा सुपर्ब 2026 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है