• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई मारूति सुज़ुकी स्विफ्ट लॉन्च, कीमत 4.99 लाख रूपए

    फोर्ड फीगो और हुंडई ग्रैंड आई10 को देगी टक्कर

    रौनक
    रौनक
    Published On फरवरी 08, 2018 13:54 ist
    info icon
    published onFeb 08, 2018 13:54 IST
    last updated onFeb 08, 2018 13:54 IST
    21 Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Suzuki Swift

    मारूति सुज़ुकी ने नई स्विफ्ट हैचबैक को लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 4.99 लाख रूपए से शुरू होती है, जो 8.29 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक जाती है। इसका मुकाबला फोर्ड फीगो और हुंडई ग्रैंड आई10 से होगा।

    वेरिएंट और कीमत

    पेट्रोल

    • एलएक्सआई: 4.99 लाख रूपए
    • वीएक्सआई: 5.87 लाख रूपए
    • वीएक्सआई एजीएस: 6.34 लाख रूपए
    • जेडएक्सआई: 6.49 लाख रूपए
    • जेडएक्सआई एजीएस: 6.96 लाख रूपए
    • जेडएक्सआई प्लस: 7.29 लाख रूपए

    डीज़ल

    • एलडीआई: 5.99 लाख रूपए
    • वीडीआई: 6.87 लाख रूपए
    • वीडीआई एजीएस: 7.34 लाख रूपए
    • जेडडीआई: 7.49 लाख रूपए
    • जेडडीआई एजीएस: 7.96 लाख रूपए
    • जेडडीआई प्लस: 8.29 लाख रूपए

    Maruti Suzuki Swift

    कद-काठी

      पुरानी स्विफ्ट नई स्विफ्ट
    लंबाई 3850 एमएम 3840 एमएम (-10 एमएम)
    चौड़ाई 1695 एमएम 1735 एमएम (+40 एमएम)
    ऊंचाई 1530 एमएम 1530 एमएम
    व्हीलबेस 2430 एमएम 2450 एमएम (+20 एमएम)
    ग्राउंड क्लीयरेंस 170 एमएम 163 एमएम (-7 एमएम)
    बूट स्पेस 210 लीटर 268 लीटर (+58 लीटर)
    टायर 185/65 आर15 185/65 आर15
    फ्यूल टैंक 42 लीटर 37 लीटर (-5 लीटर)

    Maruti Suzuki Swift

    नई स्विफ्ट को सुज़ुकी के हियरटेक प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है, इसी प्लेटफार्म पर मारूति बलेनो, इग्निस और डिजायर भी बनी है। नई स्विफ्ट में पैसेंजर सुरक्षा को काफी पुख्ता किया गया है। इसके सभी वेरिएंट में ड्यूल एयरबैग, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस), ईबीडी, ब्रेक असिस्ट और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर स्टैंडर्ड दिए गए हैं। टॉप वेरिएंट जेड प्लस में एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले सपोर्ट करने वाला 7.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, ऑटो एलईडी प्रोजेक्टर हैडलैंप्स, डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटें और एलईडी ब्रेक लाइटें जैसे फीचर दिए गए हैं।

    Maruti Suzuki Swift

    इंजन और परफॉर्मेंस

      पेट्रोल डीज़ल
    इंजन क्षमता 1.2 लीटर के-सीरीज 1.3 लीटर डीडीआईएस 190
    पावर 83 पीएस 75 पीएस
    टॉर्क 113 एनएम 190 एनएम
    गियरबॉक्स 5-स्पीड मैनुअल/एएमटी 5-स्पीड मैनुअल/एएमटी
    माइलेज 22 किमी प्रति लीटर 28.4 किमी प्रति लीटर

    यह भी पढें :

    Maruti Suzuki Swift 2018: लाइव फीड्स


    Feb 08, 2018 12:32 PM

    The Swift nameplate has a market share of 35 per cent

    Feb 08, 2018 11:39 AM

    So far Maruti has received over 40k pre-launch bookings for the new Swift.

    Feb 08, 2018 11:30 AM

    Prices are expected to start from Rs 4.99 lakh

    Feb 08, 2018 11:28 AM

    The initial deliveries are expected to begin soon.

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    Write your Comment on Maruti Suzuki स्विफ्ट 2018

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है