• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति ग्रैंड विटारा स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड Vs होंडा सिटी हाइब्रिड : माइलेज कंपेरिजन

    हमनें ग्रैंड विटारा स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड और सिटी हाइब्रिड दोनों कारों का वास्तविक माइलेज जानने के लिए इन्हें चलाकर देखा है, हमारे टेस्ट में किस कार ने दिया कितना माइलेज जानेंगे यहां:

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अक्टूबर 12, 2022 19:31 ist
    info icon
    published onOct 12, 2022 19:31 IST
    last updated onOct 12, 2022 19:31 IST
    1.7K Views
    • Write a कमेंट

    दोनों कारों का सर्टिफाइड माइलेज 25 किलोमीटर प्रति लीटर से ज्यादा है, सेडान या एसयूवी में से कौनसी कार ऑन-रोड ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट साबित होगी ये जानेंगे यहां

    Honda City Hybrid and Maruti Grand Vitara

    होंडा और मारुति अपनी स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड कारें सिटी ई:एचईवी और 2022 ग्रैंड विटारा भारत में उतार चुकी हैं। इन दोनों ही गाड़ियों में 1.5-लीटर स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पेट्रोल पावरट्रेन दी गई है जिसके साथ यह क्रमशः 126 पीएस और 116 पीएस का संयुक्त आउटपुट देती हैं। स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ इन दोनों ही कारों में केवल ई-सीवीटी गियरबॉक्स दिया गया है। मारुति ग्रैंड विटारा का सर्टिफाइड माइलेज 27.97 किलोमीटर प्रति लीटर है, जबकि सिटी हाइब्रिड का माइलेज फिगर 26.5 किलोमीटर प्रति लीटर है।

     

    2022 मारुति ग्रैंड विटारा स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड  

    होंडा सिटी हाइब्रिड 

    पावर 

    116 पीएस (संयुक्त)

    126 पीएस (संयुक्त)

    टॉर्क 

    122 एनएम (इंजन), 141 एनएम (मोटर)

    90 एनएम (इंजन), 253  एनएम (मोटर)

    ट्रांसमिशन 

    ई-सीवीटी 

    टेस्टेड हाइवे माइलेज 

    25.45 किमी/लीटर 

    23.38 किमी/लीटर 

    टेस्टेड सिटी माइलेज 

    21.97 किमी/लीटर 

    20.15 किमी/लीटर 

    Maruti Grand Vitara

    यह भी पढ़ें : मारुति ग्रैंड विटारा Vs टोयोटा हाइराइडर Vs होंडा सिटी हाइब्रिड - प्राइस व स्पेसिफिकेशन कंपेरिजन

    हमारे टेस्ट में मारुति की हाइब्रिड कार होंडा सिटी के मुकाबले शहर और हाइवे दोनों जगह पर लगभग 2 किलोमीटर प्रति लीटर ज्यादा का माइलेज देने में सक्षम रही। माइलेज को बेहतर तरीके से समझने के लिए हमने इन कारों को अलग-अलग ड्राइविंग पेटर्न में भी चलाकर देखा जिसके नतीजे कुछ इस प्रकार रहेः-

    मॉडल 

    सिटी : हाइवे (50:50)

    सिटी : हाइवे (25:75)

    सिटी : हाइवे (75:25)

    2022 मारुति ग्रैंड विटारा स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड  

    23.58 किमी/लीटर 

    24.48 किमी/लीटर 

    22.74 किमी/लीटर 

    होंडा सिटी हाइब्रिड 

    21.64 किमी/लीटर 

    22.47 किमी/लीटर 

    20.87 किमी/लीटर 

    ग्रैंड विटारा कार सिटी और हाइवे दोनों जगह पर होंडा की हाइब्रिड सेडान के मुकाबले ज्यादा बेहतर साबित हुई। सिटी और हाइवे पर इन दोनों स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड कारों के माइलेज फिगर में लगभग 2 किमी/लीटर का अंतर संभवतः इनके आउटपुट फिगर और व्हील साइज़ के कारण हो सकता है। फुल फ्यूल टैंक होने पर औसत 2 किमी/लीटर का अंतर ग्रैंड विटारा को सिटी हाइब्रिड की तुलना में लगभग 200 किलोमीटर ज्यादा कवर करने में मदद कर सकता है। होंडा की सेडान कार (40 लीटर टैंक) की तुलना में ग्रैंड विटारा एसयूवी में 45 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है।

    Honda City Hybrid

    यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि कार का माइलेज गाड़ी चलाने के तौर तरीके, सड़क की कंडिशन और कार की स्थिति पर काफी निर्भर करता है। अगर आपके पास मारुति ग्रैंड विटारा स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड और सिटी हाइब्रिड कार है तो हमें कमेंट सेक्शन में लिख कर बताए आपकी कार कितना माइलेज देती है।

    यह भी देखें : मारुति ग्रैंड विटारा ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    होंडा सिटी हाइब्रिड 2022-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on होंडा सिटी हाइब्रिड 2022-2023

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है