• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2024 मारुति डिजायर के किस वेरिएंट में मिलेंगे कौनसे इंजन और गियरबॉक्स ऑप्शन, जानिए यहां

    नई मारुति डिजायर में केवल 1.2-लीटर जेड सीरीज पेट्रोल इंजन दिया जाएगा जिसके साथ सीएनजी किट ऑप्शनल मिलेगी

    स्तुति
    स्तुति
    Published On नवंबर 07, 2024 18:23 ist
    info icon
    published onNov 07, 2024 17:57 IST
    last updated onNov 07, 2024 18:23 IST
    1.3K Views
    • Write a कमेंट

    Variant-wise engine options for the new-gen Maruti Dzire

    • न्यू जनरेशन मारुति डिजायर को 11 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा।

    • यह गाड़ी चार वेरिएंट : एलएक्सआई, वीएक्सआई, जेडएक्सआई और जेडएक्सआई प्लस में मिलेगी।

    • इसके बेस वेरिएंट एलएक्सआई में केवल 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया जाएगा जिसके साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा।

    • सीएनजी का ऑप्शन केवल मिड-वेरिएंट वीएक्सआई और जेडएक्सआई में मिलेगा।

    • नई मारुति डिजायर की कीमत 6.70 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।

    न्यू जनरेशन मारुति डिजायर को भारत में 11 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। इस गाड़ी का एक्सटीरियर डिजाइन एकदम नया है, लेकिन इसका केबिन लेआउट स्विफ्ट हैचबैक से इंस्पायर्ड है। यह सेडान कार चार वेरिएंट - एलएक्सआई, वीएक्सआई, जेडएक्सआई और जेडएक्सआई प्लस में मिलेगी। इस गाड़ी के वेरिएंट-वाइज इंजन और गियरबॉक्स की डिटेल भी सामने आ गई है जो इस प्रकार है:

    इंजन ऑप्शन

    2024 मारुति डिजायर कार में नई स्विफ्ट वाला 1.2-लीटर 3 सिलेंडर जेड सीरीज पेट्रोल इंजन दिया गया है जिसके स्पेसिफिकेशन कुछ इस प्रकार है:

    इंजन 

    1.2-लीटर, 3-सिलेंडर जेड सीरीज पेट्रोल इंजन 

    1.2- लीटर, 3-सिलेंडर जेड सीरीज पेट्रोल-सीएनजी  

    पावर

    82 पीएस 

    70  पीएस 

    टॉर्क

    112 एनएम 

    102 एनएम 

    ट्रांसमिशन

    5-स्पीड एमटी, 5-स्पीड एएमटी 

    5-स्पीड एमटी

    सर्टिफाइड माइलेज

    24.79 किमी/लीटर (एमटी), 25.71 किमी/लीटर (एएमटी*)

    33.73 किमी/किलोग्राम 

    *एएमटी =  ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन

    यह भी पढ़ें : 2024 मारुति डिजायर फोटो गैलरी: जानिए नई सेडान कार में क्या मिलेगा खास

    वेरिएंट-वाइज इंजन ऑप्शन 

    नई मारुति डिजायर के किस वेरिएंट में मिलेंगे कौनसे इंजन-ट्रांसमिशन ऑप्शन देखिए यहां:

    वेरिएंट 

    1.2-लीटर, 3-सिलेंडर जेड सीरीज पेट्रोल इंजन

    1.2-लीटर, 3-सिलेंडर जेड सीरीज पेट्रोल सीएनजी

    5-स्पीड एमटी 

    5-स्पीड एएमटी 

    5-स्पीड एमटी 

    एलएक्सआई 

    वीएक्सआई 

    जेडएक्सआई 

    जेडएक्सआई प्लस 

    इस गाड़ी के बेस वेरिएंट एलएक्सआई में केवल 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है जिसके साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा।

    सीएनजी का ऑप्शन केवल मिड-वेरिएंट वीएक्सआई और जेडएक्सआई में दिया गया है। सीएनजी वेरिएंट में इंजन के साथ केवल मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा।

    2024 मारुति डिजायर गाड़ी के फुल लोडेड जेडएक्सआई प्लस वेरिएंट में केवल पेट्रोल इंजन दिया गया है, जिसके साथ मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स की चॉइस मिलेगी।

    फीचर व सेफ्टी

    Features with new-gen Maruti Dzire

    डिजायर न्यू मॉडल में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ 9-इंच टचस्क्रीन, रियर वेंट के साथ ऑटो एसी,  वायरलेस फोन चार्जर और क्रूज़ कंट्रोल जैसे फीचर दिए गए हैं। यह भारत की पहली सबकॉम्पेक्ट सेडान कार होगी जिसमें सिंगल पेन सनरूफ फीचर मिलेगा।

    सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी) और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर दिए गए हैं। इस गाड़ी में सेगमेंट फर्स्ट 360-डिग्री कैमरा भी मिलेगा।

    प्राइस व कंपेरिजन

    2024 मारुति डिजायर की कीमत 6.70 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। सेगमेंट में इसका मुकाबला होंडा अमेज, टाटा टिगॉर और हुंडई ऑरा से रहेगा।

    यह भी देखें: मारुति डिजायर ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Dzire पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    S
    satish chander kapoor
    Nov 8, 2024, 7:46:35 PM

    5 star GNCAP is a pleasant surprise

      जवाब
      Write a Reply

      कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग सेडान कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है