• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    किया सोनेट एसयूवी के नए वेरिएंट एचटीई (ओ) और एचटीके (ओ) हुए लॉन्च, कीमत 8.19 लाख रुपये से शुरू

    किया सोनेट एसयूवी में दो नए लोअर वेरिएंट्स एचटीई (ओ) एचटीके (ओ) शामिल किए गए हैं जो इसके क्रमशः एचटीई और एचटीके वेरिएंट पर बेस्ड हैं। इन दोनों नए (ओ) वेरिएंट्स में पेट्रोल और डीजल इंजन का ऑप्शन दिया गया है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अप्रैल 01, 2024 19:36 ist
    info icon
    published onApr 01, 2024 19:36 IST
    last updated onApr 01, 2024 19:36 IST
    408 Views
    • Write a कमेंट

    Kia Sonet new variants launched

    • सोनेट कार के नए वेरिएंट्स एचटीई (ओ) और एचटीके (ओ) इसके क्रमशः एचटीई और एचटीके वेरिएंट पर बेस्ड है।

    • किया सोनेट एचटीई (ओ) वेरिएंट की कीमत 8.19 लाख रुपये से 10 लाख रुपये के बीच है।

    • सोनेट एचटीके (ओ) वेरिएंट की प्राइस 9.25 लाख रुपये से शुरू होकर 10.85 लाख रुपये तक जाती है।

    • इन दोनों नए वेरिएंट्स में पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शंस दिए गए हैं जिसके साथ केवल मैनुअल शिफ्टर की चॉइस मिलती है।

    • सोनेट एचटीई (ओ) वेरिएंट में सनरूफ और सनग्लास होल्डर दिया गया है।

    • किया सोनेट एचटीके (ओ) वेरिएंट में सनरूफ, ऑटो एसी, कनेक्टेड एलईडी टेललाइट और रियर डिफॉगर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    किया सोनेट एसयूवी में दो नए लोअर वेरिएंट्स एचटीई (ओ) एचटीके (ओ) शामिल किए गए हैं जो इसके क्रमशः एचटीई और एचटीके वेरिएंट पर बेस्ड हैं। इन दोनों नए (ओ) वेरिएंट्स में पेट्रोल और डीजल इंजन का ऑप्शन दिया गया है।

    वेरिएंट वाइज प्राइस

    नए वेरिएंट 

    वेरिएंट जिस पर बेस्ड है 

    अंतर 

    पेट्रोल 

    एचटीई (ओ) - 8.19 लाख रुपये 

    एचटीई - 7.99 लाख रुपये 

    + 20,000 रुपये

    एचटीके (ओ) - 9.25 लाख रुपये 

    एचटीके - 8.89 लाख रुपये 

    + 36,000 रुपये

    डीजल 

    एचटीई (ओ) - 10 लाख रुपये 

    एचटीई - 9.80 लाख रुपये 

    + 20,000 रुपये 

    एचटीके (ओ) - 10.85 लाख रुपये 

    एचटीके - 10.50 लाख रुपये 

    + 35,000  रुपये 

    जैसा कि आप टेबल में देख सकते हैं, सोनेट के नए (ओ) वेरिएंट की कीमतें एचटीई और एचटीके के मुकाबले 36,000 रुपये ज्यादा रखी गई है।

    नए वेरिएंट व फीचर

    एचटीई और एचटीके वेरिएंट के मुकाबले ज्यादा प्राइस पर सोनेट के इन नए (ओ) वेरिएंट्स में कई अतिरिक्त फीचर्स भी दिए हैं। यहां देखें सोनेट के नए वेरिएंट में मिलने वाले फीचर्स की डिटेल:

    2024 Kia Sonet sunroof

    • एचटीई (ओ) : सनरूफ और सनग्लास होल्डर

    2024 Kia Sonet auto AC

    • एचटीके (ओ) : सनरूफ, कनेक्टेड एलईडी टेललाइट, ऑटो एसी और रियर डिफॉगर  

    सोनेट के बेस वेरिएंट एचटीई में मैनुअल एडजस्टेबल ओआरवीएम, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फ्रंट पावर विंडो और रियर वेंट के साथ मैनुअल एसी जैसे फीचर्स पहले से मिलते हैं, जबकि इसके एचटीके वेरिएंट में 8-इंच टचस्क्रीन, 6-स्पीकर साउंड सिस्टम, कीलैस एंट्री, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और ऑल फोर पावर विंडो जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इन दोनों वेरिएंट में छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल  (ईएससी), और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। सोनेट एचटीके वेरिएंट में फ्रंट पार्किंग सेंसर फीचर भी दिया गया है।

    इंजन-गियरबॉक्स ऑप्शन

    सोनेट के नए वेरिएंट एचटीई (ओ) और एचटीके (ओ) में दिए गए इंजन ऑप्शंस कुछ इस प्रकार हैं:

    स्पेसिफिकेशन 

    1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल 

    1.5-लीटर डीजल 

    पावर 

    83 पीएस 

    116 पीएस 

    टॉर्क 

    115 एनएम 

    250 एनएम 

    ट्रांसमिशन 

    5-स्पीड एमटी 

    6-स्पीड एमटी 

    इस सब-4 मीटर एसयूवी कार के टॉप डीजल वेरिएंट में 6-स्पीड आईएमटी (मैनुअल बिना क्लच पैडल के) और 6-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स ऑप्शंस दिए गए हैं। किया सोनेट एसयूवी के टॉप वेरिएंट में 1-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (120 पीएस) भी दिया गया है जिसके साथ 6-स्पीड आईएमटी और 7-स्पीड डीसीटी (ड्यूल क्लच ऑटोमेटिक) गियरबॉक्स ऑप्शंस मिलते हैं।

    मुकाबला

    2024 Kia Sonet rear

    किया सोनेट का मुकाबला मारुति ब्रेजा, हुंडई वेन्यू, महिंद्रा एक्सयूवी300, टाटा नेक्सन, रेनो काइगर, निसान मैग्नाइट से है। इसकी टक्कर मारुति फ्रॉन्क्स से भी है। इसका कंपेरिजन अपकमिंग टोयोटा टेजर और स्कोडा सब-4 मीटर एसयूवी से भी रहेगा।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    किया सोनेट‎‌ पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है