• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई हुंडई आई20 के वेरिएंट वाइज इंजन ऑप्शन की जानकारी आई सामने, 5 नवंबर को होगी लॉन्च

    नई हुंडई आई20 (New Hyundai i20) के वेरिएंट वाइज इंजन ऑप्शन की जानकारी सामने आ गई है। भारत में इस हुंडई कार को 5 नवंबर 2020 को लॉन्च किया जाना है। कार के प्रति ग्राहकों की दिलचस्पी को देखते हुए कंपनी ने नई आई20 की बुकिंग भी शुरू कर दी है। इच्छुक ग्राहक इसे 21,000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर बुक करवा सकते हैं। अब कंपनी ने इस कार से ‘एलीट’ टैग हटा दिया है और एक बार फिर यह केवल आई20 के नाम से पेश किया जाएगी।

    सोनू
    सोनू
    Published On अक्टूबर 28, 2020 14:09 ist
    info icon
    published onOct 28, 2020 14:09 IST
    last updated onOct 28, 2020 14:09 IST
    2.5K Views
    • Write a कमेंट
    • ग्राहक नई आई20 को 21,000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर बुक करवा सकते हैं।
    • इसमें वेन्यू एसयूवी वाले इंजन ऑप्शन दिए जाएंगे।
    • इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और सीवीटी गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा।
    • 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड आईएमटी और 7-स्पीड डीसीटी गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा।
    • 1.5 लीटर डीजल इंजन के साथ केवल 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया जाएगा।

    नई हुंडई आई20 (New Hyundai i20) के वेरिएंट वाइज इंजन ऑप्शन की जानकारी सामने आ गई है। भारत में इस हुंडई कार को 5 नवंबर 2020 को लॉन्च किया जाना है। कार के प्रति ग्राहकों की दिलचस्पी को देखते हुए कंपनी ने नई आई20 की बुकिंग भी शुरू कर दी है। इच्छुक ग्राहक इसे 21,000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर बुक करवा सकते हैं। अब कंपनी ने इस कार से ‘एलीट’ टैग हटा दिया है और एक बार फिर यह केवल आई20 के नाम से पेश किया जाएगी।

    हुंडई आई20 2020 को चार वेरिएंट मैग्ना, स्पोर्ट्ज, एस्टा और एस्टा (ओ) में पेश किया जाएगा। इसमें हुंडई वेन्यू वाले ही इंजन ऑप्शन मिलेंगे। इसके किस वेरिएंट में कौनसा इंजन ऑप्शन मिलेगा, ये जानेंगे यहाः-

     

    मैग्ना

    स्पोर्ट्ज

    एस्टा

    एस्टा (ओ)

    पेट्रोल

    1.2-लीटर (5-स्पीड एमटी)

    1.2-लीटर (5-स्पीड एमटी और सीवीटी)/ 1.0-लीटर टर्बो (6-स्पीड आईएमटी)

    1.2-लीटर (5-स्पीड एमटी और सीवीटी)/ 1.0-लीटर टर्बो (6-स्पीड आईएमटी और डीसीटी)

    1.2-लीटर (5-स्पीड एमटी)/ 1.0-लीटर टर्बो (7-स्पीड डीसीटी)

    डीजल

    1.5-लीटर (6-स्पीड एमटी)

    1.5-लीटर (6-स्पीड एमटी)

    --

    1.5-लीटर (6-स्पीड एमटी)

    • सभी 1.2 लीटर पेट्रोल वेरिएंट के साथ कंपनी 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड देगी।
    • इसमें केवल पेट्रोल वेरिएंट के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जाएगा।
    • बेस वेरिएंट को छोड़कर सभी पेट्रोल वेरिएंट में सीवीटी और 6-स्पीड आईएमटी का ऑप्शन रखा गया है।
    • सेकंड टॉप मॉडल एस्टा पेट्रोल में सबसे ज्यादा ट्रांसमिशन का विकल्प रखा गया है।
    • डीजल इंजन इसके तीन वेरिएंट में दिया जाएगा और इस इंजन के साथ केवल 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा।

    यह भी पढ़ें : हुंडई आई20 एन से उठा पर्दा, जानिए कब होगी लॉन्च

    नई हुंडई आई20 कार कुल आठ एक्सटीरियर कलर में मिलेगी, जिनमें छह सिंगल-टोन और दो ड्यूल-टोन कलर ऑप्शन होंगे। कंपनी इसके स्पोर्ट्ज, एस्टा और एस्टा (ओ) पेट्रोल वेरिएंट्स के साथ ड्यूल-टोन कलर ऑप्शन रखेगी। वहीं डीजल मॉडल में इसके स्पोर्ट्ज और एस्टा (ओ) के साथ यह कलर ऑप्शन मिलेंगे। इसमें सनरूफ, एलईडी हेडलैंप, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 10.25 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी) और कनेक्टड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। पैसेंजर की सुरक्षा के लिए इसमें छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर दिए जा सकते हैं।

    नई हुंडई आई20 की प्राइस 6 लाख रुपये से 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है। सेगमेंट में इस कार का कंपेरिजन होंडा जैज, फोक्सवैगन पोलो, मारुति बलेनो, टोयोटा ग्लैंजा और टाटा अल्ट्रोज से होगा।

    यह भी पढ़ें : नई हुंडई आई20 का करें इंतज़ार या चुनें सेगमेंट की कोई दूसरी कार? इसके बारे में जानें यहां

    was this article helpful ?

    हुंडई आई20 2020-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है