• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टेस्टिंग के दौरान एक बार फिर दिखी हुंडई एलांट्रा

    हुंडई की नई एलांट्रा सेडान एक बार फिर टेस्टिंग के दौरान कैमरे में कैद हुई है। इस बार यह कार चेन्नई में देखी गई है। कार को जल्द ही लॉन्च करने की संभावना है।

    रौनक
    रौनक
    Published On जुलाई 19, 2016 14:04 ist
    info icon
    published onJul 13, 2016 15:45 IST
    last updated onJul 19, 2016 14:04 IST
    33 Views
    • Write a कमेंट

    कंपनी ने नई एलांट्रा को फरवरी में आयोजित ऑटो एक्सपो-2016 में पेश किया था। इसके बाद से कार की टेस्टिंग चल रही है।

    तस्वीरों पर गौर करें तो नई एलांट्रा को हुंडई की फ्लूडिक स्कल्पचर 2.0 डिजायन थीम पर तैयार किया गया है। पहले की तुलना में यह ज्यादा शार्प और आकर्षक है। हुंडई की फ्लूडिक डिजायन थीम पर ही नई सेंटा-फे को भी बनाया गया है। एलिट आई-20 और क्रेटा को मिली सफलता में इसने अहम भूमिका निभाई है।

    अब बढ़ते हैं केबिन की तरफ... एक्सटीरियर की तरह कार का इंटीरियर इतना तड़क-भड़क वाला नहीं है। हालांकि यहां फीचर्स की कोई कमी महसूस नहीं होगी। हाईलाइट फीचर्स के तौर पर कार में नया 7 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो एपल कारप्ले और गूगल एंड्रॉयड ऑटो के साथ है।

    पावर स्पेसिफिकेशन के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। संभावना है कि कार में मौजूदा एलांट्रा वाला 1.8 लीटर का ड्यूल वीटीवीटी पेट्रोल और 1.6 लीटर का सीआरडीआई डीज़ल इंजन मिलेगा। हालांकि कुछ देशों में नई एलांट्रा को नया 1.4 लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन भी दिया गया है। भारत में नई एलांट्रा को यह इंजन मिलेगा या नहीं, इसके बारे में स्थिति अभी साफ नहीं है। नई एलांट्रा में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड रहेगा। संभावना है कि इसके ऑटोमैटिक गियरबॉक्स को अपडेट किया जा सकता है।

    नई एलांट्रा की कीमत 15 लाख रूपए से 20 लाख रूपए के बीच होगी। इसी कीमत पर नई ट्यूसॉन एसयूवी को भी उतारा जाएगा। इन्हें इसी साल लॉन्च किया जाना है। लॉन्चिंग के बाद एलांट्रा का मुकाबला टोयोटा कोरोला एल्टिस, शेवरले क्रूज़, स्कोडा ऑक्टाविया और फॉक्सवेगन जेटा से होगा। वहीं ट्यूसॉन का मुख्य मुकाबला होंडा की सीआर-वी से होगा।

    इमेज़ सोर्स: द ऑटोमोटिव इंडिया

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    हुंडई एलांट्रा 2015-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है