• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2022 मारुति ब्रेज़ा भारत में कल होगी लॉन्च

    नई मारुति ब्रेज़ा की बुकिंग 11,000 रुपए के टोकन अमाउंट के साथ फिलहाल जारी है। यह गाड़ी पहली की तरह ही चार वेरिएंट्स एलएक्सआई, वीएक्सआई, जेडएक्सआई और जेडएक्सआई+ में आएगी।  इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ नया 6-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स ऑप्शनल दिया जाएगा। इस एसयूवी कार में 9-इंच टचस्क्रीन, 360-डिग्री कैमरा और हेडअप डिस्प्ले जैसे नए फीचर्स मिलेंगे।  

    अमित
    अमित
    Published On जून 29, 2022 14:57 ist
    info icon
    published onJun 29, 2022 14:57 IST
    last updated onJun 29, 2022 14:57 IST
    1.6K Views
    • Write a कमेंट

    New Gen Maruti Brezza Awaiting Launch Tomorrow

    • नई मारुति ब्रेज़ा की बुकिंग 11,000 रुपए के टोकन अमाउंट के साथ फिलहाल जारी है।

    • यह गाड़ी पहली की तरह ही चार वेरिएंट्स एलएक्सआई, वीएक्सआई, जेडएक्सआई और जेडएक्सआई+ में आएगी। 

    • इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ नया 6-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स ऑप्शनल दिया जाएगा।

    • इस एसयूवी कार में 9-इंच टचस्क्रीन, 360-डिग्री कैमरा और हेडअप डिस्प्ले जैसे नए फीचर्स मिलेंगे।  

    मारुति नई जनरेशन की विटारा ब्रेज़ा को भारत में कल लॉन्च करेगी। इस सब-कॉम्पेक्ट एसयूवी कार की बुकिंग फिलहाल जारी है, इच्छुक ग्राहक इसे 11,000 रुपए का टोकन अमाउंट देकर बुक करवा सकते हैं। कंपनी ने इस गाड़ी के सेकंड जनरेशन मॉडल में से 'विटारा' बैजिंग हटा दी है जिसके चलते यह कार अब 'मारुति सुजुकी ब्रेज़ा' नाम के साथ आएगी। 

    फेसलिफ्टेड बलेनो की तरह ही नई ब्रेज़ा की डिज़ाइनिंग में भी कई सारे बदलाव किए गए हैं। लेकिन, सबसे ज्यादा बदलाव इसमें केबिन के अंदर देखने को मिलेंगे। इसकी फीचर लिस्ट में कई सारे नए फीचर्स शामिल किए गए हैं। 

    New Gen Maruti Brezza Awaiting Launch Tomorrow

    इस अपकमिंग कार में फेसलिफ्टेड बलेनो वाले ही फीचर्स 360-डिग्री कैमरा सिस्टम, हेडअप डिस्प्ले, आर्केमी-ट्यून साउंड सिस्टम और 9-इंच इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन दिए गए हैं। हाल ही में जारी हुए टीज़र से यह भी कन्फर्म हो गया है कि इसमें इलेक्ट्रिक सनरूफ का ऑप्शन भी दिया जाएगा। 

    अनुमान है कि 2022 मारुति ब्रेज़ा में वायरलैस फोन चार्जर, पैडल शिफ्टर्स (ऑटो बॉक्स के लिए), क्रूज़ कंट्रोल और ऑटो एसी जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं। पैसेंजर सेफ्टी के लिहाज से इस सबकॉम्पेक्ट एसयूवी कार में छह एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और आइएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं। 

    डिज़ाइन में बदलाव होने के चलते नई जनरेशन की ब्रेज़ा लुक्स में अब पहले से ज्यादा शार्प हो गई है। इसमें पतली एलईडी लाइट्स के साथ ट्विन एल-शेप्ड एलईडी डीआरएल्स, अपडेटेड फ्रंट बंपर के साथ ग्लॉसी ब्लैक ग्रिल पर क्रोम इंसर्ट और एलईडी फॉग लैंप्स दिए गए हैं। हैवी बॉडी क्लैडिंग और रूफ रेल्स के साथ इसका एक्सटीरियर लेआउट अब भी काफी बड़ा लगता है जो इसे काफी दमदार लुक देता है। 

    New Gen Maruti Brezza Awaiting Launch Tomorrow

    मारुति की इस गाड़ी के वेरिएंट लाइनअप में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह कार अब भी चार वेरिएंट्स एलएक्सआई, वीएक्सआई, जेडएक्सआई और जेडएक्सआई+ में आना जारी रहेगी। इस सब-4 मीटर एसयूवी कार के साथ 9 एक्सटीरियर कलर (तीन ड्यूल-टोन ऑप्शंस समेत) ऑप्शंस मिलेंगे। 

    नई मारुति ब्रेज़ा में फेसलिफ्टेड अर्टिगा वाला अपडेटेड 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ दिया जाएगा। यह इंजन 103 पीएस की पावर और 137 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। पावर ट्रांसमिशन के लिहाज से इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और नया 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स ऑप्शनल मिलेगा। उम्मीद है कि कंपनी भविष्य में इस गाड़ी में सीएनजी किट का ऑप्शन भी शामिल कर सकती है। 

    New Gen Maruti Brezza Awaiting Launch Tomorrow

    अनुमान है कि नई मारुति ब्रेज़ा की प्राइस मौजूदा मॉडल से ज्यादा रखी जा सकती है। वर्तमान में विटारा ब्रेज़ा की कीमत 7.84 लाख रुपए से 11.49 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। इन नए अपडेट्स के चलते ब्रेज़ा मुकाबले में मौजूद कारों महिंद्रा एक्सयूवी300, हुंडई वेन्यू, टाटा नेक्सन, रेनो काइगर, निसान मैग्नाइट और किआ सोनेट को कड़ी टक्कर दे सकती है।  

    यह भी पढ़ें : नई मारुति विटारा ब्रेजा के वेरिएंट्स और कलर ऑप्शन की जानकारी आई सामने

    was this article helpful ?

    अमित
    <p>A fun person to be around, Amit Sharma brings enthusiasm to the CarDekho journalists. He's responsible for covering the national as well as global news stories for CarDekho news section. Additionally, he acts as a moderator at <a href="http://forum.cardekho.com/" target="_blank">Forum.CarDekho.Com</a>, accountable for everything goes live on forum. His mechanical mind, love for cars, comprehensive research skills, and of course, his Bachelor's degree in Engineering help him manage it all.</p>और देखें

    Maruti Suzuki Brezza 2022-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    3 कमेंट्स
    1
    M
    mankala pandu ranga rao
    Jun 29, 2022, 5:05:36 PM

    Waiting Eagerly for Launching

      जवाब
      Write a Reply
      1
      R
      ramanathan muthiah
      Jun 29, 2022, 3:29:43 PM

      I don't like this model ‼️ Better Suzuki could alter interior part instead of entire body. Old Brezza looks good. Our people prefer to buy via Car looks, my view point is we can go for Toyota or KIA

        जवाब
        Write a Reply
        1
        R
        ramnihash maddireddy
        Jun 29, 2022, 2:48:52 PM

        Will it be hybrid like the hyryder?

        जवाब
        Write a Reply
        2
        T
        test
        Jun 29, 2022, 2:53:26 PM

        As of now, there is no official update from the brand's end regarding this, we would suggest you wait for the official announcement and stay tuned for further updates.

          जवाब
          Write a Reply

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

          • अपकमिंग
          • पॉपुलर
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है