• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एमजी जेडएस ईवी ने 10,000 यूनिट्स बिक्री का आंकड़ा किया पार

    एमजी ने जेडएस इलेक्ट्रिक एसयूवी को भारत में 2020 के शुरुआत में लॉन्च किया था और इसे एक बड़ा अपडेट मिल चुका है

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मई 25, 2023 11:55 ist
    info icon
    published onMay 25, 2023 11:55 IST
    last updated onMay 25, 2023 11:55 IST
    813 Views
    • Write a कमेंट

    MG ZS EV

    एमजी जेडएस ईवी ने भारत में 10,000 यूनिट्स बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। यह भारत की पॉपुलर प्रीमियम कॉम्पेक्ट इलेक्ट्रिक कार है। सेगमेंट में इसका मुकाबला हुंडई कोना इलेक्ट्रिक से है। इसे टाटा नेक्सन ईवी से ऊपर पोज़िशन किया गया है। भारत में इसे 2020 में लॉन्च किया गया था और इसे पहला अपडेट 2022 के शुरुआत में मिला था।

    बैटरी पैक, रेंज व चार्जिंग 

    MG ZS EV charging port

    एमजी जेडएस ईवी में 50.3 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक के साथ इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है जो 177 पीएस की पावर और 280 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है। कंपनी का दावा है कि यह गाड़ी इस बड़े बैटरी पैक के साथ 461 किलोमीटर की रेंज तय करती है। कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक कार को सबसे पहले 44.5 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक के साथ पेश किया था। इस बैटरी पैक के साथ यह कार फुल चार्ज में 340 किलोमीटर की रेंज देती है। यह गाड़ी 0 से 100 किमी/घंटे की रफ्तार को 8.5 सेकंड में पकड़ लेती है। 

    7.4 किलोवॉट एसी चार्जर के जरिये इसकी बैटरी 8.5 से 9 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है, जबकि 50 किलोवॉट डीसी फास्ट चार्जर के जरिए इसे 0 से 80 प्रतिशत चार्ज होने में एक घंटे का समय लगता है। 

    यह इलेक्ट्रिक कार कई सारे चार्जिंग ऑप्शंस सपोर्ट करती है जिनमें डीसी सुपर-फ़ास्ट चार्जर, एसी फास्ट चार्जर, एमजी डीलरशिप्स पर इंस्टॉल एसी फ़ास्ट चार्जर, पोर्टेबल चार्जर, 24x7 आरएस ( मोबाइल चार्जिंग स्पोर्ट के लिए) शामिल है। 

    लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से लैस 

    MG ZS EV cabin

    इस इलेक्ट्रिक कार में 10.1 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ और पावर्ड ड्राइवर सीट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और वायरलैस फोन चार्जर जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

    यह भी पढ़ें: एमजी मोटर इंडिया ने अगले 5 साल का रोडमैप किया तैयार, इलेक्ट्रिक गाड़ियां बनाने पर रखेगी कंपनी सबसे ज्यादा फोकस

    यह गाड़ी दो वेरिएंट्स एक्साइट और एक्सक्लूसिव में उपलब्ध है। भारत में इसकी कीमत 23.38 लाख रुपए से 27.30 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।

    यह भी देखेंः एमजी जेडएस ईवी ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    एमजी जेडएस ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on एमजी जेडएस ईवी

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है