• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एमजी मोटर इंडिया ने अगले 5 साल का रोडमैप किया तैयार, इलेक्ट्रिक गाड़ियां बनाने पर रखेगी कंपनी सबसे ज्यादा फोकस

    इस प्लान के तहत कंपनी नया प्लांट लगाएगी, नई कारें उतारेगी, यहां नई टेक्नोलॉजी विकसित करेगी और कुछ नए निवेश भी करेगी।

    भानु
    भानु
    Published On मई 10, 2023 18:36 ist
    info icon
    published onMay 10, 2023 18:36 IST
    last updated onMay 10, 2023 18:36 IST
    633 Views
    • Write a कमेंट

    MG logo

    • गुजरात में एक और प्लांट लगाएगी एमजी, 1.2 लाख से 3 लाख की हो जाएगी एनुअल प्रोडक्शन कैपेसिटी
    • ईवी पार्ट्स की लोकल मैन्युफैक्चरिंग पर रहेगा फोकस और गुजरात में बैटरी असेंबली प्लांट भी लगाएगी कंपनी
    • 4 से 5 नई कारें लॉन्च करेगी कंपनी जिनमें से ज्यादातर होंगी इलेक्ट्रिक 
    • 2028 तक कुल बिक्री में 65 से 75 प्रतिशत इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की हिस्सेदारी हासिल करने का लक्षय रखा है कंपनी ने

    एमजी मोटर्स ने इंडियन मार्केट के लिए अगले 5 साल का रोडमैप तैयार किया है। कंपनी के पूरे रोडमैप की डीटेल आपको मिलेगी आगेः

    लोकलाइजेशन और प्रोडक्शन को बढ़ाएगी कंपनी

    MG Halol plant in action

    मौजूदा 1.2 लाख प्रति वर्ष की प्रोडक्शन कैपेसिटी को 3 लाख तक पहुंचाने के लिए कंपनी गुजरात में एक और मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाएगी। 

    इसके अलावा कंपनी ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में इस्तेमाल किए जाने वाले पार्ट्स की लोकल मैन्युफैक्चरिंग को और मजबूत करने, और गुजरात में बैटरी असेंबलिंग प्लांट लगाने का प्लान भी बनाया है। साथ ही कंपनी हाइड्रोजन फ्यूल सेल और सेल मैन्युफैक्चरिंग जैसी नई टेक्नोलॉजी पर भी निवेश करेगी और जॉइन्ट वेंचर या थर्ड पार्टी मैन्युफैक्चरिंग के जरिए लोकलाइजेशन को बढ़ाएगी। 

    MG ZS EV

    आने वाले दो से चार सालों में एमजी अपनी हिस्सेदारी को कम करेगी और इंडियन पार्ट्नर की कंपनी में हिस्सदारी बढ़ाने की कोशिश करेगी।

    कौनसी नई कारें उतार सकती है और बिक्री का कितना रखा लक्ष्य?

    एमजी ने भारत में अगले 5 साल तक 4 से 5 कारें उतारने का प्लान बनाया है, जिनमें से ज्यादातर इलेक्ट्रिक गाड़ियां ही होंगी। इसके अलावा कंपनी को उम्मीद है कि 2028 तक उनकी कुल बिक्री के आंकड़ों में 65 से 75 प्रतिशत तक का हिस्सा इलेक्ट्रिक कारों का होगा।

    यह भी पढ़ेंः अप्रैल 2023 में इन टॉप 10 कंपनियों ने बेची सबसे ज्यादा कारें

    इंवेस्टमेंट और वर्कफोर्स

    MG Comet EV

    ऊपर बताए गए इन सभी लक्षयों को हासिल करने के लिए एमजी ने अपने इंडियन बिजनेस ऑपरेशंस में आने वाले 5 सालों के लिए 5000 करोड़ रुपये का निवेश करने का लक्ष्य रखा है। इन लक्ष्यों को हासिल करने के लिए कंपनी अपनी वर्कफोर्स भी बढ़ाएगी जो कि 2028 तक 20,000 तक जाने की उम्मीद है। 

    यह भी पढ़ेंः ये हैं अप्रैल 2023 में भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 15 कारें

    एमजी का भारत में अब तक ऐसा रहा है सफर

    2023 MG Hector

    एमजी मोटर्स ने भारत में साल 2019 में मिड-साइज एसयूवी हेक्टर के साथ अपनी पारी शुरू की थी। आज 4 साल के भीतर ही कंपनी इंडियन मार्केट में अलग अलग रेंज की कारें उतार चुकी है, जिनमें एक फुल साइज एसयूवी और दो इलेक्ट्रिक कारें भी शामिल है। कंपनी ने हाल ही में भारत में कॉमेट ईवी के तौर पर काफी अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक कार उतारी है। अप्रैल 2023 में होंडा के बाद एमजी भारत में बेस्ट सेलिंग कार ब्रांड की सूची में 8वे स्थान पर रही थी। 

    यह भी पढ़ेंः 2023 एमजी हेक्टर फर्स्ट ड्राइव रिव्यू: क्या एडीएएस और कुछ अतिरिक्त फीचर्स के चलते वाजिब लगती है इसकी बढ़ी हुई कीमत? सबकुछ जानिए यहां

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है