• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एमजी विंडसर ईवी: केबिन का नया टीजर जारी, बड़ी टचस्क्रीन और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलना हुई कंफर्म

    एमजी विंडसर ईवी भारत में एमजी की तीसरी इलेक्ट्रिक कार है, जिसे 11 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा।

    सोनू
    सोनू
    Published On अगस्त 27, 2024 17:23 ist
    info icon
    published onAug 27, 2024 17:23 IST
    last updated onAug 27, 2024 17:23 IST
    1K Views
    • Write a कमेंट

    एमजी विंडसर ईवी भारत में एमजी की तीसरी इलेक्ट्रिक कार है, जिसे 11 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा

    MG Windsor EV Interior Teased Again

    • नए टीजर से 15.6-इंच टचस्क्रीन और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलना कंफर्म हुआ है।

    • इसमें पैनोरमिक ग्लास रूफ, वायरलेस फोन चार्जिंग, और 135 डिग्री रिक्लाइनिंग रियर सीट दी जाएगी।

    • इसमें 50.6 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक दिया जा सकता है।

    • विंडसर ईवी की कीमत 20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।

    एमजी विंडसर ईवी भारत में 11 सितंबर को लॉन्च होगी और कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक कार के टीजर जारी करने शुरू किए हैं। नए टीजर वीडियो में विंडसर ईवी के इंटीरियर की नई जानकारियां सामने आई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विंडसर ईवी इंडोनेशिया में उपलब्ध वुलिंग क्लाउड ईवी का री-बैज वर्जन है। भारत में यह एमजी की तीसरी इलेक्ट्रिक कार होगी, जिसे एमजी कॉमेट ईवी और एमजी जेडएस ईवी के बीच पोजिशन किया जाएगा। नए टीजर वीडियो में क्या डीटेल्स आई सामने, जानिए यहां:

    क्या आया नजर?

    MG Windsor EV 15.6-inch Touchscreen system

    नए टीजर में एमजी विंडसर ईवी के केबिन को हाइलाइट किया गया है और इसके पूरे डैशबोर्ड की झलक दिखाई गई है। इसमें ड्यूल-टोन डिजाइन के साथ ब्रॉन्ज असेंट और बड़ा 15.6-इंच टचस्क्रीन सिस्टम दिया गया है। यह यूनिट वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी सपोर्ट कर सकती है। डैशबोर्ड पर पतले सेंट्रल एसी वेंट्स भी दिए गए हैं, जिन्हें टचस्क्रीन यूनिट के नीचे पोजिशन किया गया है। इनके नीचे की तरफ ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल पेनल और डैशबोर्ड पर एम्बिएंट लाइटिंग भी दी गई है।

    MG Windsor EV Dashboard

    इसकी डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले भी नजर आ रही है जो शायद 8.8 इंच यूनिट की हो सकती है। एमजी ने इसमें फ्लेट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील भी दिया गया है, जिस पर ऑडियो और कॉलिंग कंट्रोल्स मिलते हैं।

    अन्य फीचर और सेफ्टी

    MG Windsor EV dashboard
    MG Windsor EV gets 135-degree reclining rear seats

    इसके अलावा इसमें वायरलेस फोन चार्जर, इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल फ्रंट सीटें, और पावर्ड टेलगेट जैसे फीचर दिए जा सकते हैं। सुरक्षा के लिए एमजी की नई इलेक्ट्रिक कार में 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, 360 डिग्री कैमरा, और कुछ एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) जैसे सेफ्टी फीचर मिल सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: एमजी विंडसर ईवी का नया टीजर हुआ जारी, इसबार पैनोरमिक ग्लास रूफ की दिखाई गई झलक

    बैटरी पैक, मोटर और रेंज

    भारत आने वाली एमजी विंडसर ईवी में 50.6 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक के साथ एक इलेक्ट्रिक मोटर (136 पीएस/200 एनएम) मिल सकती है। इंडोनेशिया में उपलब्ध मॉडल की फुल चार्ज में रेंज 460 किलोमीटर बताई गई है, हालांकि भारतीय मॉडल की एआरएआई सर्टिफाइड रेंज ज्यादा हो सकती है।

    प्राइस और कंपेरिजन

    एमजी विंडसर ईवी की कीमत 20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। इसे एमजी जेडएस ईवी से सस्ती इलेक्ट्रिक कार जबकि टाटा नेक्सन ईवी और महिंद्रा एक्सयूवी400 ईवी से ज्यादा प्रीमियम और महंगी इलेक्ट्रिक कार के तौर पर पेश किया जाएगा।

    was this article helpful ?

    एमजी विंडसर ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on एमजी विंडसर ईवी

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है