• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सब्सक्रिप्शन बेसिस पर मिलेगी एमजी की हेक्टर एसयूवी

    इस सर्विस के तहत आप कुछ राशि का भुगतान कर एक निश्चित समय के लिए कार के मालिक बन सकते हैं

    सॉनी
    सॉनी
    Published On जनवरी 29, 2019 16:38 ist
    info icon
    published onJan 29, 2019 16:38 IST
    last updated onJan 29, 2019 16:38 IST
    34 Views
    • Write a कमेंट

    एमजी मोटर ने कार शेयरिंग कंपनी माइल्स के साथ एक करार है। इस करार के तहत भारतीय ग्राहक एमजी कार को माइल्स के जरिये सब्सक्रिप्शन पर ले सकेंगे। यह ऐसी सर्विस है जिस में आप कुछ राशि का भुगतान कर एक निश्चित समय के लिए कार के मालिक बन सकते हैं।

    Baojun 530

    एमजी मोटर इस साल भारत में अपनी पहली कार उतारेगी। यह एक एसयूवी होगी, इसे हेक्टर नाम से पेश किया जाएगा। यह चीन में बिकने वाली बाउजुन 530 पर बेस होगी। इसकी कीमत 15 लाख रूपए से 20 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है। इसका मुकाबला टाटा हैरियर, हुंडई ट्यूसॉन, जीप कंपास और महिंद्रा एक्सयूवी 500 से होगा।

    एमजी मोटर की भारत में नई एंट्री होगी और यही वजह है कि कंपनी ने कार को सब्सक्रिप्शन पर देने की योजना बनाई है। इसका एक कारण ये भी है कि कंपनी ने कार की जो प्राइस रखी है उसपर इतनी जल्दी यहां के ग्राहकों का रिस्पॉन्स नहीं मिल पाएगा।

    आप माइल्स प्लेटफार्म के जरिए कार को टेस्ट ड्राइव के लिए भी बुक करा सकते हैं। क्या आप भी सब्सक्रिप्शन बेसिस पर कुछ समय के लिए कार के मालिक बनना चाहते हैं। अगर हां तो हमें कमेंट के जरिये बताएं कि आप कितने समय (उदाहरण: तीन साल या कम) के लिए कार के मालिक बनना चाहते हैं।

    यह भी पढें :

    was this article helpful ?

    सॉनी
    <div>A recent addition to the team, Sonny is a fan of the silly yet practical cars like the RS6 wagons and M5 super sedans. Not exactly raised around cars, he had his fill on Hotwheels toys, sports car coffee-table books along with photos and videos of cool cars on the internet. He is also an avid fan of F1 and Formula-E.</div>और देखें

    एमजी हेक्टर 2019-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है