• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारूति सुजु़की अर्टिगा का फेसलिफ्ट वर्जन, 15 अक्टूबर को होगा लाॅन्च

    देश की सबसे बड़ी पेसेन्जर कार कंपनी मारूति सुजु़की ने अपनी पोपुलर एमपीवी अर्टिगा के फेसलिफ्ट वर्जन को लाॅन्च करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली है। अर्टिगा का यह अपडेट वर्जन 15 अक्टूबर को लाॅन्च होगा, जिसे कंपनी ने इसी साल 20 अगस्त को हुए गैकिंडो इंडोनेशिया इंटरनेशनल ऑटो शो में दिखाया था। देश में अर्टिगा को पहली बार 2012 में उतारा गया था और तीन साल बाद इसके एक्सटीरियर.इंटीरियर में अपडेट कर इसका फेसलिफ्ट वर्जन लाॅन्च किया जा रहा है। एमपीवी सेग्मेंट में बढ़ती प्रतियोगिता को देखते हुए अर्टिगा को आॅटोमेटिक गियर बाॅक्स के साथ भी पेश किया जाए तो कुछ गलत नहीं होगा।

    अभिजीत
    अभिजीत
    Published On अक्टूबर 13, 2015 16:51 ist
    info icon
    published onOct 13, 2015 14:37 IST
    last updated onOct 13, 2015 16:51 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    मुख्य फीचर्स के रूप में पुश इंजन स्टार्ट/स्टाॅप बटन, स्मार्टप्ले इंफोटेन्मेंट सिस्टम के साथ ब्लूटूथ आॅडियो, रियर पार्किंग कैमरा, नई अपोस्ट्ररी, इलेक्ट्रिक फोल्डिंग मिरर, कीलैस एंट्री, पार्किंग सेंसर्स रियर एक्सेसरीज़ सोकेट और 50:50 रेशो में फोल्ड होने वाली रियर सीट जैसे कई स्मार्ट फंक्शन जोड़े गए हैं। इसके अलावा, इलेक्ट्रिक फोल्डेबल ओआरवीएम (ORVMs), कीलैस एंट्री, रियर एसी, रिवर्स पार्किंग सेंसर के साथ कैमरा, फ्रंट व रियर पाॅवर विन्डो, सैकेण्ड रो पाॅवर साॅकेट हाइट एडजेस्टेबल ड्राईवर सीट तथा स्टेरिंग माउनटेड आॅडियो कंट्रोेल जैसे एडवांस फीचर्स टाॅप वेरिएंट में उपलब्ध होंगे। इसके डीज़ल वेरिएंट को एसएचवीएस (SHVS) टेकनोलाॅजी के साथ भी उतारा जा सकता है, जिसे हम पहले ही 2015-मारूति सियाज़ हाईब्रिड वर्जन में देख चुके हैं।

    अधिक पढ़ें : मारूति सुजु़की बैलेनो उर्फ YRA 26 अक्टूबर को होगी लाॅन्च

    पावर स्पेसिफिकेशन पर एक नज़र डाले तो 2015-मारूति अर्टिगा को पेट्रोल और डीज़ल दोनों माॅडल ऑप्शन में उतारा जा सकता है। इसके पेट्रोल वेरिएंट में 1.4-लीटर इंजन लगा होगा जो 93.7 पावर के साथ 130 एनएम टाॅर्क जनरेट करेगा, वहीं इसका 1.3-लीटर डीज़ल इंजन 88.8 बीएचपी पावर के साथ 200 एनएम टाॅर्क जनरेट करने में सक्षम होगा।

    अपने सेग्मेंट में मारूति सुजु़की अर्टिगा का सीधा मुकाबला टोयोटा इनोवा, होण्डा मोबिलियो व रेनो लाॅजी से होगा। वैसे तो कंपनी ने 2015-अर्टिगा की कीमतों के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है लेकिन माना जा रहा है कि मौजूदा वेरिएंट की तुलना में नई अर्टिगा की कीमतों में थोड़ी सी बढ़ोतरी की जाएगी।

    कम्पेयर करें : रेनो लाॅजीहोण्डा मोबिलियोटोयोटा इनोवा

    अधिक पढ़ें : मारूति सुजु़की अर्टिगा

    was this article helpful ?

    अभिजीत
    <p><span>A graduate of mechanical engineering, Abhijeet have had deep love for machines, especially the one that haul people around. He likes to explore every aspect of vehicle and has a hobby to tinker with all kinds of bikes and cars. His favorite spot being under the hood often lands him getting his hands painted with grease. His curiosities to understand cars better and share what he knows about them landed him at CarDekho. He got his best lessons on cars and bikes from working around with a few mechanics that happen to be his good friend. He has tools as his toys and likes to play around with them whenever he gets time to. </span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Ertiga 2015-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है