• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कैमरे में कैद हुई मारूति सियाज़ फेसलिफ्ट

    फेसलिफ्ट सियाज़ को अगले साल उतारा जाएगा

    रौनक
    रौनक
    Published On अगस्त 17, 2017 17:12 ist
    info icon
    published onAug 17, 2017 17:11 IST
    last updated onAug 17, 2017 17:12 IST
    33 Views
    • Write a कमेंट

     

    मारूति सुज़ुकी सियाज़ के फेसलिफ्ट अवतार को चीन में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, यहां सियाज़ को सुज़ुकी एलिवियो नाम से जाना जाता है। मौजूदा सुज़ुकी एलिवियो और मारूति सियाज़ का डिजायन थोड़े बदलाव को छोड़कर करीब-करीब एक जैसा है, ऐसे में चीन में देखी गई कार से अंदाजा लगाया जा सकता है कि भारत आने वाली फेसलिफ्ट सियाज़ कैसी होगी। भारत में सियाज़ फेसलिफ्ट को अगले साल होने वाले इंडियन ऑटो एक्सपो-2018 में लॉन्च किया जा सकता है।

    2018 Maruti Suzuki Ciaz

    तस्वीरों पर गौर करें तो सुज़ुकी एलिवियो में आगे की तरफ बड़ी ग्रिल दी गई है, पहले की तरह इसकी ग्रिल दो भागों में बंटी हुई नहीं है। ग्रिल का डिजायन हूबहू पुरानी ऑडी से मिलता-जुलता है। 

    2008 Audi A8

    फॉग लैंप्स पर ग्लोसी ब्लैक फिनिशिंग दी गई है। हैडलैंप्स में कोई बदलाव नहीं हुआ है, संभावना है कि भारत आने वाली फेसलिफ्ट सियाज़ में बाय-जेनन या फिर एलईडी हैडलैंप्स आ सकते हैं।

    पीछे की तरफ ध्यान दें तो यहां आगे की तुलना में कम बदलाव हुए हैं, पीछे की तरफ नया ड्यूल-टोन बंपर दिया गया है। नई हुंडई वरना और होंडा सिटी फेसलिफ्ट में भी पीछे की तरफ ड्यूल-टोन बंपर दिया गया है। चीनी मॉडल की टेललैंप्स पहले जैसी है, भारत आने वाली फेसलिफ्ट सियाज़ के टेललैंप्स में बदलाव हो सकता है।

    संभावना है कि फेसलिफ्ट सियाज़ में हुंडई वरना और होंडा सिटी में मिलने वाले फीचर के अलावा भी कई फीचर आएंगे, जो इसे मुकाबले में आगे ले जाएंगे। फेसलिफ्ट सियाज़ में सनरूफ भी मिलने की संभावना है।

    इंजन से जुड़ी जानकारी अभी नहीं मिली है, कयास लगाए जा रहे हैं कि इस में मारूति एस-क्रॉस वाला 1.6 लीटर इंजन, सीवीटी और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आ सकता है।

    यह भी पढें : नई हुंडई वरना के किस वेरिएंट में मिलेंगे कौन से फीचर, यहां जानिये

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    Maruti Suzuki Ciaz पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है