• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारूति लाई अर्टिगा का लिमिटेड एडिशन, शुरुआती कीमत 7.85 लाख रूपए

    इसे मिड वेरिएंट वीएक्सआई और वीडीआई पर तैयार किया गया है और नए फीचर भी जोड़े गए हैं

    रौनक
    रौनक
    Published On फरवरी 15, 2017 19:07 ist
    info icon
    published onFeb 15, 2017 19:06 IST
    last updated onFeb 15, 2017 19:07 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    मारूति सुज़ुकी ने अर्टिगा का लिमिटेड एडिशन लॉन्च किया है, इसकी कीमत 7.85 लाख रूपए से 8.10 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के बीच है। इसे अर्टिगा के मिड वेरिएंट वीएक्सआई और वीडीआई पर तैयार किया गया है। लिमिटेड एडिशन में कुछ अतिरिक्त फीचर भी जोड़े गए हैं।

    अर्टिगा के लिमिटेड एडिशन की खासियतें

    • मौजूदा सिल्की सिल्वर और सुपिरियर व्हाइट के अलावा नए एक्जिक्यूटिव मरून कलर में भी मिलेगी।
    • जेडडीआई वेरिएंट वाले अलॉय व्हील भी लिमिटेड एडिशन में मिलेंगे।
    • फॉग लैंप्स के चारों ओर क्रोम फ्रेम और साइड बॉडी मोल्डिंग पर भी क्रोम लाइन दी गई है।
    • पीछे की तरफ लिमिटेड एडिशन की बैजिंग दी गई है।
    • मौजूदा वेरिएंट का केबिन बेज़ कलर थीम में है, जबकि लिमिटेड एडिशन में ऑल-ब्लैक इंटीरियर के साथ फॉक्स वुड फिनिशिंग दी गई है।
    • केबिन में ड्यूल-टोन प्लम लैदर अपहोल्स्ट्री दी गई है, स्टीयरिंग व्हील, कुशन पिलो और ड्राइवर आर्मरेस्ट पर भी लैदर का इस्तेमाल हुआ है।
    • व्हाइट एम्बिएंट लाइटिंग भी मिलेंगी।

    लिमिटेड एडिशन अर्टिगा पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजन में मिलेगी। पेट्रोल वर्जन में 1.4 लीटर का इंजन लगा है, जो 92 पीएस की पावर और 130 एनएम का टॉर्क देता है। इस में 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलेगा। डीज़ल वर्जन में 1.3 लीटर का इंजन दिया गया है, यह 90 पीएस की पावर और 200 एनएम टॉर्क देता है। डीज़ल इंजन के साथ माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल हुआ है। डीज़ल इंजन में सिर्फ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स ही मिलेगा, ऑटोमैटिक का विकल्प नहीं दिया गया है।

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    Maruti Suzuki Ertiga 2015-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    3 कमेंट्स
    1
    s
    shailendra
    Feb 28, 2017, 10:29:11 PM

    kindly confirm that the cost of accessories i.e. seat cover wooden interior chrome plating cushion cover and lights etc. also included with ertiga limted edition ex showroom prize or it will be charge exclusively by showrooms

      जवाब
      Write a Reply
      1
      k
      krishnanand.kumble
      Feb 24, 2017, 12:02:41 AM

      petrol as well desil models do it has ebd..abs..on road in bangalore..cost please..and colours..

        जवाब
        Write a Reply
        1
        T
        teesting team
        Feb 15, 2017, 7:31:28 PM

        good car doesn't need any explanation...

        जवाब
        Write a Reply
        2
        d
        deepak
        Feb 15, 2017, 7:32:37 PM

        i agree

          जवाब
          Write a Reply
          2
          T
          teesting team
          Feb 15, 2017, 7:33:13 PM

          but i am not agree with you mr team

            जवाब
            Write a Reply

            कार न्यूज़

            • ताजा खबरें

            ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

            • अपकमिंग
            • पॉपुलर
            *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
            ×
            हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है