• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति जिम्नी vs महिंद्रा थार: कौनसी ऑफ रोडर है रोजाना के इस्तेमाल के हिसाब से बेहतर, जानिए यहां

    परफॉर्मेंस और रोड प्रजेंस से ज्यादा एक फैमिली एसयूवी में स्पेस,प्रैक्टिकैलिटी,फीचर्स और कंफर्ट जैसी चीजें देखी जाती है और इस मामले में मारुति जिम्नी काफी बेहतर है।

    भानु
    भानु
    Published On फरवरी 05, 2024 13:59 ist
    info icon
    published onFeb 05, 2024 13:59 IST
    last updated onFeb 05, 2024 13:59 IST
    358 Views
    • Write a कमेंट

     

    एक ऑफ रोड केपेबल एसयूवी एक अच्छी फैमिली कार के तौर पर सही चॉइस साबित ना हो मगर महिंद्रा थार काफी घरों में अपनी जगह बना चुकी है। परफॉर्मेंस और रोड प्रजेंस से ज्यादा एक फैमिली एसयूवी में स्पेस,प्रैक्टिकैलिटी,फीचर्स और कंफर्ट जैसी चीजें देखी जाती है और इस मामले में मारुति जिम्नी काफी बेहतर है। इस एसयूवी में वो सब मिलता है जो महिंद्रा थार में नहीं है मगर क्या फिर भी ये महिंद्रा थार के मुकाबले आपकी फैमिली एसयूवी बनने का दमखम रखती है? ऐसे कुछ सवालों के जवाब आपको मिलेंगे आगे:

    लुक्स और रोड प्रजेंस

    Maruti Jimny & Mahindra Thar

    जिम्नी और थार दोनों का ही डिजाइन काफी रग्ड है जो कि कन्वेंशनल एसयूवी कारों से काफी अलग नजर आती हैं। फ्लैट प्रोफाइल, उभरे हुए व्हील आर्क,उंचे ग्राउंड क्लीयरेंस,बड़े फ्रंट और रियर बंपर्स और आकर्षक फ्रंट के कारण दोनों के लुक्स काफी दमदार नजर आते हैं। हालांकि इनके साइज को देखें तो थार का रोड प्रजेंस काफी अच्छा है ​जबकि जिम्नी किसी बड़ी कार का मिनी वर्जन नजर आती  है। 

    Maruti Jimny Rear 3/4th

    जिम्नी का डिजाइन काफी अलग है जिसका भारत में 5 डोर वर्जन उतारा गया है जिसके कारण ना सिर्फ रियर पैसेंजर आराम से पीछे बैठ सकते हैं ​बल्कि इसके इससे एक ट्रेडिशनल डिजाइन भी मिलती है। 

    Mahindra Thar Alloy Wheel

    व्हील्स की बात करें तो जिम्नी और थार दोनों में ही स्टाइलिश अलॉय व्हील्स दिए गए हैं मगर जिम्नी में 15 इंच के अलॉय गए हैं जबकि थार में इससे बड़े 18 इंच के अलॉय व्हील्स मिलते हैं। इसके अलावा थार में ऑल टैरेन टायर दिए गए हैं। 

    केबिन 

    Maruti Jimny Dashboard
    Mahindra Thar Dashboard

    जिम्नी और थार दोनों के ही केबिन काफी रग्ड हैं। मगर डिजाइन के मामले में इन दोनों में से एक ज्यादा बेहतर है। दोनों में कन्वेंशनल डैशबोर्ड डिजाइन के साथ ऑल ब्लैक केबिन थीम दी गई है मगर बड़े टचस्क्रीन,स्लीक एसी वेंट्स और मॉर्डन सेंटर कंसोल के रहते जिम्नी का ​डैशबोर्ड ज्यादा मॉर्डन नजर आता है। 

    Maruti Jimny Front Seats
    Mahindra Thar Front Seats

    हालांकि थार के केबिन,सेंटर कंंसोल के चारों ओर,दरवाजों पर क्रोम एलिमेंट्स दिए गए हैं जिससे इसके इंटीरियर को एक प्रीमियम फील मिल रही है। दोनों की फ्रंट सीट्स में अच्छा खासा स्पेस और अंडरथाई सपोर्ट दिया गया है। मगर थार के कंपेरिजन में जिम्नी की सीट्स की कुशनिंग ज्यादा सॉफ्ट है। चूंकि थार में उंची सीटिंग पोजिशन मिलती है इसलिए सीट पर बैठने या उनसे उतरान ज्यादा आसान हो जाता है। 

    फीचर्स और सेफ्टी

    Maruti Jimny Touchscreen

    यहां भी थार के मुकाबले जिम्नी ज्यादा आगे है। जिम्नी एसयूवी में 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज़ कंट्रोल, ऑटोमैटिक हेडलाइट्स, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल और फोल्डेबल ओआरवीएम और एक हेडलाइट वॉशर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

    इसमें 6 एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी), हिल होल्ड और डीसेंट कंट्रोल, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर और एक रियर पार्किंग कैमरा जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं। 

    Mahindra Thar Touchscreen

    दूसरी तरफ थार में 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायर्ड एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले, मैनुअल क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज़ कंट्रोल और वॉशेबल इंटीरियर फ्लोर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी के लिए इसमें टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम तो दिया गया है मगर इसमें ड्युअल फ्रंट एयरबैग्स और रियर व्यू कैमरा का फीचर ​ही दिया जा रहा है। थार का ग्लोबल एनकैप से क्रैश टेस्ट हो चुका है जहां इसे 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग दी गई थी। 

    रियर सीट एक्सपीरियंस

    Mahindra Thar Rear Seats

    इस मोर्चे पर जिम्नी के मुकाबले थार ज्यादा बेहतर है। जहां जिम्नी की सीटें ज्यादा कंफर्टेबल है तो वहीं थार की रियर सीटें ज्यादा स्पेशियस है। ये दोनों ऑफ रोडर 4 सीटर है जिनके पीछे वाली सीटों पर केवल दो ही पैसेंजर्स बैठ सकते हैं। दोनों एसयूवी में अच्छा खासा हेडरूम और नीरूम स्पेस दिया गया है मगर थार की रियर सीटों पर अच्छा अंडरथाई सपोर्ट नहीं मिलता है। 

    Maruti Jimny Rear Seats

    हालांकि 5 डोर मॉडल होने के नाते जिम्नी में रियर डोर की सुविधा भी मिलती है जिससे रियर पैसेंजर्स को कार के अंदर दाखिल होने या उससे बाहर निकलने मेंं परेशानी नहीं होती है। जहां थार की रियर सीटें काफी स्पेशियस है मगर ​इनपर बैठने के लिए फ्रंट सीट को फोल्ड करना पड़ता है जिससे थोड़ी परेशानी आती है। 

    प्रैक्टिकैलिटी

    Mahindra Thar Door Bottle Holdera

    प्रैक्टिकैलिटी के मोर्चे पर महिंद्रा थार का काफी बेहतर है। इसके दोनों फ्रंट डोर पर 1 लीटर का बॉटल होल्डर और साइड में छिटपुट सामान रखने के लिए स्पेस दिया गया है। इसके फ्रंट में सेंटर कंसोल में भी थोड़ा स्पेस दिया गया है जिसमें फोन या वॉलेट रखा जा सकता है और साथ ही इसमें आर्मरेस्ट में भी स्टोरेज दिया गया है और इसमें एक छोटा ग्लवबॉक्स भी दिया गया है। 

    Maruti Jimny Door

     जिम्नी के चारों डोर में बॉटल होल्डर नहीं दिए गए है बस यहां आप कुछ कागज रख सकते हैं। थार की तरह जिम्नी में छोटा ग्लवबॉक्स और सेंटर कंसोल में ट्रे दी गई है। इसके फ्रंट और बैक में आर्मरेस्ट नहीं दिया गया है और केवल फ्रंट पैसेंजर्स के लिए ही कपहोल्डर्स दिए गए हैं। 

    बूट स्पेस

    Maruti Jimny Boot Space

    मारुति जिम्नी में स्टोरेज ऑप्शंस की कमी तो है मगर इसके बूट में जगह की कोई कमी नहीं है। इसकी बूट लोडिंग कैपेसिटी 219 लीटर है​ जिसमें आप आराम से 2 सूटकेस और 2 सॉफ्ट बैग्स रख सकते हैं जिसके बाद भी छोटे आइटम्स के लिए जगह बच जाती है। 

    Mahindra Thar Boot Space

    दूसरी तरफ थार का बूट काफी छोटा है जिसकी बूट कैपेसिटी के बारे में महिंद्रा ने सटीक जानकारी नहीं दी है। इसमें आप 2 से 3 ही छोटे बैग्स रख सकते हैं वो भी तब जब रियर सीट को रिक्लाइन ना किया जाए। 

    इंजन और परफॉर्मेंस

    स्पेसिफिकेशन

    मारुति जिम्नी

    महिंद्रा थार

    इंजन

    1.5-लीटर पेट्रोल

    2-लीटर टर्बो पेट्रोल

    2.2-लीटर डीजल

    1.5-लीटर डीजल

    पावर

    105 पीएस

    152 पीएस

    132 पीएस

    118 पीएस

    टॉर्क

    134 एनएम

     320 एनएम

    300 एनएम

    300 एनएम

    ट्रांसमिशन

    5-स्पीड मैनुअल/ 4-स्पीड ऑटोमैटिक

    6-स्पीड मैनुअल/ 6-स्पीड ऑटोमैटिक

    6-स्पीड मैनुअल/ 6-स्पीड ऑटोमैटिक

    6-स्पीड मैनुअल

    ड्राइवट्रेन

    4व्हील ड्राइव

    4व्हील ड्राइव/ रियर व्हील ड्राइव

    4व्हील ड्राइव

    रियर व्हील ड्राइव


    Maruti Jimny

    मारुति जिम्नी में व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ केवल नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन ही दिया गया है जिसके साथ 5 स्पीड मैनुअल और 4 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की चॉइस दी गई है। दूसरी तरफ थार में 3 तरह के इंजन ऑप्शंस दिए गए हैं जिनमें पेट्रोल और डीजल शामिल है। साथ ही इसमे 4 व्हील ड्राइव और रियर व्हील ड्राइव सेटअप के ऑप्शंस भी दिए गए हैं। 

    हमनें जिम्नी का मैनुअल वेरिएंट ड्राइव किया था जो थार के इंजन के मुकाबले उतना पावरफुल नहीं है मगर ये इतनी पावर दे देता है कि रोजाना कार ड्राइव कर सकें और चाहे तो ऑफ रोडिंग भी कर सके। ये इंजन काफी रिफाइंड है और आपको इसकी वाइब्रेशन केबिन में भी महसूस होगी। इसका एक्सरलरेशन भी ठीक ठाक है और आप आसानी से इस कार को क्रूज कर सकते हैं। 

    Mahindra Thar

    हालां​कि थार का ड्राइव एक्सपीरियंस जिम्नी से एक कदम आगे है। हमनें थार का टर्बो पेट्रोल मॉडल ड्राइव किया था जो कि 6 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस था और इसमें पावर का फर्क साफ नजर आ रहा था। ​जहां जिम्नी में आप आराम से ओवरटेकिंग कर सकते हैं तो वहीं थार में ये ​चीज बिना किसी एक्सट्रा मेहनत के पूरी हो जाती है। इसका एक्सलरेशन काफी फुर्तिला है और गियरशिफ्ट्स भी स्मूद है। आपको किसी भी रास्ते पर पावर की कोई कमी महसूस नहीं होती है। थार के टर्बो पेट्रोल मॉडल को 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ने में 10.21 सेकंड का समय लगता है। 

    राइड कंफर्ट

    Maruti Jimny

    राइड कंफर्ट के मोर्चे पर यहां मारुति जिम्नी आगे है। इसके सस्पेंशन सेटअप काफी बैलेंस्ड है और बंप्स को आराम से झेल लेते हैं। यहां तक कि खराब सड़कों पर आपको केबिन में जर्क्स महसूस नहीं होंगे और सीटों की कुशनिंग सॉफ्ट होने से राइड कंफर्टेबल रहती है। हाईवे पर हाई स्पीड के दौरान ये काफी स्टेबल रहती है और लेन बदलते हुए या शार्प टर्न लेते हुए बॉडी रोल महसूस होता है। 

    Mahindra Thar

    थार के सस्पेंशन थोड़े स्टिफ है और खराब सड़कों पर ड्राइव करते हुए राइड थोड़ी अनकंफर्टेबल हो जाती है। इसमें ऑफ रोड करने की काफी क्षमता है मगर आपको केबिन जर्क्स महसूस होते हैं। हाई स्पीड पर इसकी परफॉर्मेंस जिम्नी जैसी ही है मगर फिर भी ये स्टेबल रहती है और कुछ बॉडी रोल महसूस जरूर होता है। 

    निष्कर्ष

    Maruti Jimny & Mahindra Thar

    तो इनमें से कौनसी कार है रोजाना के इस्तेमाल ​के लिए? तो इसका उत्तर होगा मारुति जिम्नी। जहां महिंद्रा थार की रोड प्रजेंस और परफॉर्मेंस अच्छी है मगर ये रूटीन ड्राइविंग के हिसाब से सुविधाजनक नहीं है। जिम्नी में रियर डोर,मॉर्डन फीचर्स,यूजेबल बूट और कंफर्टेबल राइड क्वालिटी मिलती है जो शहर के हिसाब से ज्यादा बेहतर कार है। हालांकि प्रैक्टिकैलिटी और रोड प्रजेंस से समझौता करना पड़ सकता है मगर फिर भी मारुति एक जिम्नी आपकी रोजाना के इस्तेमाल के हिसाब से एक बेहतर कार बन सकती है। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Jimny पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है