• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति एरीना कार डिस्काउंट ऑफर: मार्च 2025 में मारुति ऑल्टो के10, स्विफ्ट, ब्रेजा, एस-प्रेसो, सेलेरियो और ईको पर पाएं 82,100 रुपये तक के फायदे

    मार्च 2025 में मारुति अर्टिगा और कुछ मॉडल्स के सीएनजी वेरिएंट पर कोई डिस्काउंट ऑफर नहीं दे रही है

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मार्च 06, 2025 15:17 ist
    info icon
    published onMar 06, 2025 15:17 IST
    last updated onMar 06, 2025 15:17 IST
    1.7K Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Offers March

    • मारुति ऑल्टो के10, एस-प्रेसो और सेलेरियो पर सबसे ज्यादा 82,100 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं।

    • वैगन आर के दोनों मॉडल्स पर पर 77,100 रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर दिए जा रहे हैं।

    • पुरानी स्विफ्ट के मुकाबले नई स्विफ्ट कार पर कुल 75,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं।

    • मारुति 25,000 रुपये का स्क्रेपेज बोनस या 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी दे रही है।

    • इस महीने नई मारुति डिजायर पर कोई फायदे नहीं मिल रहे हैं।

    • सभी डिस्काउंट ऑफर मार्च 2025 के अंत तक मान्य हैं।

    मारुति अपनी एरीना कारों पर मार्च 2025 में डिस्काउंट ऑफर की पेशकश कर रही है। इसमें फ्लैट नकद डिस्काउंट, स्क्रेपेज बोनस, कॉर्पोरेट बेनिफिट और एसेसरी किट पर डिस्काउंटेड प्राइस शामिल हैं। इस महीने अर्टिगा और कई कारों के सीएनजी मॉडल्स पर कोई फायदे नहीं मिल रहे हैं। मारुति कुछ मॉडल्स के साथ हेलमेट-टू-सीटबेल्ट ऑफर भी दे रही है, जो ग्राहकों को पुरानी 2-व्हीलर के बदले नई कार खरीदने में मदद करेगा। यहां देखें मारुति की एरीना कार पर कितना मिल रहा है डिस्काउंट:

    यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि स्क्रेपेज और एक्सचेंज बोनस का एकसाथ फायदा नहीं उठाया जा सकता है।

    ऑल्टो के10

    Maruti Alto K10

    ऑफर 

    2024 मॉडल/2025 मॉडल 

    नकद डिस्काउंट 

    45,000 रुपये तक 

    स्क्रेपेज बोनस 

    25,000 रुपये तक 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    2,100 रुपये 

    हेलमेट टू सीटबेल्ट ऑफर 

    10,000 रुपये 

    कुल लाभ 

    82,100 रुपये तक 

    • मारुति ऑल्टो के10 के एएमटी वेरिएंट पर सबसे ज्यादा नकद डिस्काउंट दिया जा रहा है।

    • इस गाड़ी के मैनुअल और सीएनजी वेरिएंट पर 40,000 रुपये का नकद डिस्काउंट मिल रहा है जिसके चलते इस पर कुल 77, 100 रुपये तक की बचत की जा सकती है।

    • ग्राहक 25,000 रुपये का स्क्रेपेज बोनस या फिर 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस में से किसी एक का फायदे उठा सकते हैं।

    • कॉर्पोरेट बोनस सभी वेरिएंट के साथ एक जैसा मिल रहा है।

    • मौजूदा 2-व्हीलर एक्सचेंज करवाने पर आपको 10,000 रुपये का बोनस मिल सकेगा।

    • ऑल्टो के10 की कीमत 4.23 लाख रुपये से 6.21 लाख रुपये के बीच है।

    एस-प्रेसो

    Maruti S-Presso

    ऑफर 

    2024 मॉडल/2025 मॉडल 

    नकद डिस्काउंट 

    45,000 रुपये तक 

    स्क्रेपेज बोनस 

    25,000 रुपये तक 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    2,100 रुपये 

    हेलमेट टू सीटबेल्ट ऑफर 

    10,000 रुपये 

    कुल लाभ 

    82,100 रुपये तक 

    • मार्च 2025 में एस-प्रेसो के एएमटी वेरिएंट पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट ऑफर दिए जा रहे हैं।

    • एस-प्रेसो के सीएनजी और मैनुअल वेरिएंट पर 40,000 रुपये का नकद डिस्काउंट दिया जा रहा है जिसके चलते इस पर कुल 77,100 रुपये तक की बचत की जा सकती है।

    • सभी वेरिएंट पर बाकी फायदे ऊपर वाले मिल रहे हैं।

    • मारुति एस-प्रेसो की कीमत 4.27 लाख रुपये से 6.12 लाख रुपये के बीच है।

    वैगन आर

    Maruti Wagon R Front

    ऑफर 

    2024 मॉडल/2025 मॉडल 

    नकद डिस्काउंट 

    40,000 रुपये तक 

    स्क्रेपेज बोनस 

    25,000 रुपये तक 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    2,100 रुपये

    हेलमेट टू सीटबेल्ट ऑफर 

    10,000 रुपये

    कुल लाभ 

    77,100 रुपये तक 

    • ऑल्टो के10 और एस-प्रेसो की तरह मारुति वैगन आर के एएमटी वेरिएंट पर सबसे ज्यादा नकद डिस्काउंट (चाहे इंजन ऑप्शन कोई भी हो) दिया जा रहा है।

    • वैगन आर के मैनुअल वेरिएंट पर 35,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसके चलते इस पर कुल 72,100 रुपये तक की बचत की जा सकती है।

    • सभी वेरिएंट पर बाकी फायदे एक जैसे मिल रहे हैं।

    • मारुति वैगन आर की कीमत 5.65 लाख रुपये से 7.36 लाख रुपये के बीच है।

    यह भी पढ़ें : मारुति वैगन आर और हुंडई क्रेटा को पीछे छोड़कर मारुति फ्रॉन्क्स बनी फरवरी 2025 में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार

    सेलेरियो

    Maruti Celerio Front Left Side

    ऑफर 

    2024 मॉडल/2025 मॉडल 

    नकद डिस्काउंट 

    45,000 रुपये तक 

    स्क्रेपेज बोनस 

    25,000 रुपये तक 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    2,100 रुपये

    हेलमेट टू सीटबेल्ट ऑफर 

    10,000 रुपये

    कुल लाभ 

    82,100 रुपये तक 

    • मारुति सेलेरियो के एएमटी वेरिएंट पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट ऑफर दिए जा रहे हैं।

    • इस गाड़ी के मैनुअल और सीएनजी वेरिएंट पर 40,000 रुपये का नकद डिस्काउंट मिल रहा है जिसके चलते इस पर कुल 77,100 रुपये तक की बचत की जा सकती है।

    • सभी वेरिएंट पर बाकी फायदे एक जैसे मिल रहे हैं।

    • मारुति सेलेरियो की कीमत 5.64 लाख रुपये से 7.37 लाख रुपये के बीच है।

    पुरानी स्विफ्ट

    Maruti Swift

    ऑफर 

    2024 मॉडल/2025 मॉडल 

    नकद डिस्काउंट 

    10,000 रुपये

    स्क्रेपेज बोनस 

    25,000 रुपये तक 

    कुल लाभ 

    35,100 रुपये तक 

    • पुरानी स्विफ्ट पर 35,100 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं।

    • स्विफ्ट मैनुअल और एएमटी वेरिएंट पर एक जैसा नकद डिस्काउंट दिया जा रहा है।

    • स्विफ्ट कार के सीएनजी वेरिएंट के साथ कोई नकद डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है। हालांकि, इस पर एक्सचेंज बोनस या फिर स्क्रेपेज बोनस जरूर मिल रहा है।

    • मारुति स्विफ्ट की कीमत 6.24 लाख रुपये से 9.14 लाख रुपये के बीच है।

    न्यू जनरेशन स्विफ्ट

    Swift 2024

    ऑफर 

    मॉडल ईयर 24 

    मॉडल ईयर 25

    नकद डिस्काउंट 

    45,000 रुपये तक 

    30,000 रुपये तक 

    स्क्रेपेज बोनस 

    25,000 रुपये तक 

    25,000 रुपये तक 

    कुल लाभ 

    75,000 रुपये तक 

    60,000 रुपये तक 

    • 2024 मारुति स्विफ्ट के एएमटी वर्जन पर सबसे ज्यादा नकद डिस्काउंट दिया जा रहा है।

    • 2025 मारुति स्विफ्ट के एलएक्सआई और एएमटी वेरिएंट पर सबसे ज्यादा 30,000 रुपये का नकद डिस्काउंट मिल रहा है, जिसके चलते इस पर कुल 60,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है।

    • स्विफ्ट 2025 मॉडल के बेस वेरिएंट एलएक्सआई को छोड़कर मैनुअल वेरिएंट पर 25,000 रुपये और स्विफ्ट 2024 मॉडल पर 40,000 रुपये का नकद डिस्काउंट दिया जा रहा है।

    • 2025 मारुति स्विफ्ट के सीएनजी वेरिएंट पर 40,000 रुपये का नकद डिस्काउंट दिया जा रहा है, जबकि 2024 मॉडल पर 25,000 रुपये का नकद डिस्काउंट मिल रहा है।

    • मारुति ब्लिट्ज एडिशन किट पर 40,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है।

    • मारुति खरीदे गए वेरिएंट अनुसार स्विफ्ट पर 10,000 रुपये तक का एडिशनल डीलर ऑफर भी दे रही है।

    • नई मारुति स्विफ्ट की कीमत 6.49 लाख रुपये से 9.50 लाख रुपये के बीच है।

    पुरानी डिजायर

    Maruti Dzire

    ऑफर 

    मॉडल ईयर 24 /मॉडल ईयर 25 

    नकद डिस्काउंट 

    रुपये तक 15,000

    स्क्रेपेज बोनस 

    रुपये तक 25,000

    कुल लाभ 

    रुपये तक 40,000

    • ऊपर बताए गए फायदे मारुति डिजायर के एएमटी वेरिएंट पर दिए जा रहे हैं।

    • मारुति डिजायर के सीएनजी वेरिएंट पर कोई फायदे नहीं मिल रहे हैं।

    • पुरानी मारुति डिजायर की कीमत 6.84 लाख रुपये से 10.19 लाख रुपये के बीच है।

    ब्रेजा

    Maruti Brezza

    ऑफर 

    राशि

    नकद डिस्काउंट 

    रुपये 10,000

    स्क्रेपेज बोनस 

    रुपये तक 25,000

    कुल लाभ 

    रुपये तक 35,000

    • ऊपर बताए गए फायदे मारुति ब्रेजा के टॉप वेरिएंट जेडएक्सआई और जेडएक्सआई प्लस वेरिएंट (चाहे ट्रांसमिशन ऑप्शन कोई भी हो) पर मिल रहे हैं।

    • ब्रेजा के सीएनजी वेरिएंट पर कोई फायदे नहीं मिल रहे हैं।

    • ब्रेजा एलएक्सआई और वीएक्सआई वेरिएंट (अर्बनो किट के साथ) पर अतिरिक्त डिस्काउंट के साथ ऊपर बताए गए कई फायदे भी मिल रहे हैं।

    • ब्रेजा की कीमत 8.69 लाख रुपये से 13.98 लाख रुपये के बीच है।

    यह भी पढ़ें : ये हैं 15 लाख रुपये से कम कीमत वाली कार जिनका ऑल-ब्लैक एडिशन किया गया है लॉन्च

    ईको

    Maruti Eeco Front Left Side

    ऑफर 

    2024 मॉडल/2025 मॉडल 

    नकद डिस्काउंट 

    रुपये 10,000

    स्क्रेपेज बोनस 

    रुपये तक 25,000

    कुल लाभ 

    रुपये 35,000

    • मारुति ईको के सभी वेरिएंट पर 10,000 रुपये का नकद डिस्काउंट दिया जा रहा है।

    • मारुति ईको की कीमत 5.44 लाख रुपये से 6.70 लाख रुपये के बीच है।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Alto K10 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है