• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इस महीने मारुति की कारों पर पाएं 65,000 रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर

    मारुति इस महीने अपने 2022 और 2023 दोनों मॉडल्स पर डिस्काउंट ऑफर्स की पेशकश कर रही है। सभी ऑफर्स फरवरी तक ही मान्य हैं।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On फरवरी 08, 2023 13:13 ist
    info icon
    published onFeb 08, 2023 13:13 IST
    last updated onFeb 08, 2023 13:13 IST
    567 Views
    • Write a कमेंट

    Arena cars

    • मारुति एस-प्रेसो पर अधिकतम 65,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं।
    • इस महीने ऑल्टो के10, वैगन आर और स्विफ्ट पर 44,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है। 
    • ऑल्टो 800 पर 39,000 रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर्स प्राप्त किए जा सकते हैं। 
    • सेलेरियो पर 35,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं। 
    • फरवरी में मारुति ईको पर 24,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है। 
    • डिजायर पर सबसे कम 20,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं।
    • सभी ऑफर्स फरवरी के अंत तक ही मान्य हैं। 

    मारुति अपने एरीना मॉडल्स पर डिस्काउंट ऑफर्स की पेशकश कर रही है। फरवरी में कंपनी अपने 2022 और 2023 दोनों मॉडल्स पर अच्छी-खासी छूट दे रही है। इस महीने सबसे ज्यादा फायदे एस-प्रेसो, ऑल्टो के10, वैगन आर और स्विफ्ट (2022 मॉडल्स) के साथ मिल रहे हैं, जबकि ब्रेज़ा और अर्टिगा पर कोई छूट नहीं मिल रही है।   

    नोट: 2022 में बनी कारों की रीसेल वैल्यू 2023 में तैयार की गई कारों से कम हो सकती है।  

    यहां देखें सभी मॉडल-वाइज़ डिस्काउंट ऑफर्स:

    आल्टो 800

    Maruti Alto 800

    ऑफर्स 

    राशि 

     

    मॉडल ईयर 2022 

    मॉडल ईयर 2023  

    नकद डिस्काउंट 

    20,000 रुपये तक

      20,000 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस 

    15,000 रुपये तक 

    15,000 रुपये तक

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    4,000 रुपये तक

    4,000 रुपये तक 

    कुल लाभ 

    39,000 रुपये तक

    39,000 रुपये तक

    • इन दोनों ही मॉडल्स पर एक जैसे फायदे मिल रहे हैं।
    • ऊपर बताए गए फायदे ऑल्टो 800 के स्टैंडर्ड और सीएनजी वेरिएंट्स को छोड़कर बाकी सभी वेरिएंट पर लागू होते हैं।
    • इस एंट्री लेवल हैचबैक कार के स्टैंडर्ड वेरिएंट पर केवल 5,000 रुपये का नकद डिस्काउंट और 4,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है जिसके चलते इस पर कुल 9,000 रुपये की बचत की जा सकती है।
    • ऑल्टो 800 कार के सीएनजी मॉडल पर इस महीने कुल 35,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं जिसमें 20,000 रुपये का नकद डिस्काउंट और 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है।
    • मारुति ऑल्टो 800 की कीमत 3.54 लाख रुपये से 5.13 लाख रुपये के बीच है।

    ऑल्टो के10

    Maruti Alto K10

    ऑफर्स 

    राशि 

     

    मॉडल ईयर 2022 

    मॉडल ईयर 2023 

    नकद डिस्काउंट 

    25,000 रुपये तक 

    25,000 रुपये तक 

    एक्सचेंज बोनस 

    15,000 रुपये तक 

    15,000 रुपये तक 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    4,000 रुपये तक  

    4,000 रुपये तक 

    कुल लाभ 

    44,000 रुपये तक 

    40,000 रुपये तक 

    • इस महीने 2022 ऑल्टो के10 के बेस वेरिएंट एलएक्सआई एमटी पर सबसे ज्यादा बचत की जा सकती है।
    • ऑल्टो के10 मॉडल ईयर 2023 के सीएनजी वेरिएंट पर इस महीने सबसे ज्यादा बचत की जा सकती है। हालांकि, इस वेरिएंट के साथ कॉर्पोरेट डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है, मगर इसके साथ ऊपर बताए गए नकद डिस्काउंट और एक्सचेंज डिस्काउंट ऑफर जरूर दिए जा रहे हैं।
    • ऑल्टो के10 के दोनों मॉडल्स के बाकी सभी वेरिएंट्स पर फायदे एक जैसे मिल रहे हैं।
    • ऑल्टो के10 मॉडल ईयर 2022 और मॉडल ईयर'23 दोनों के वीएक्सआई एमटी वेरिएंट्स पर 20,000 रुपये का नकद डिस्काउंट मिल रहा है, जबकि वीएक्सआई+ वेरिएंट पर 15,000 रुपये का नकद डिस्काउंट ही दिया जा रहा है। हालांकि, इस पर एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट ऊपर वाला ही मिल रहा है।
    • इन दोनों ही मॉडल्स के एएमटी वेरिएंट्स पर कोई नकद डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है।
    • मारुति ऑल्टो के10 की कीमत 3.99 लाख रुपये से 5.95 लाख रुपये के बीच है।

    एस-प्रेसो

    Maruti S-Presso

    ऑफर्स 

    राशि 

     

    मॉडल ईयर 2022 

    मॉडल ईयर 2023 

    नकद डिस्काउंट 

    50,000 रुपये तक

    25,000 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस 

    15,000 रुपये तक

    15,000 रुपये तक 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    4,000 रुपये तक

    4,000 रुपये तक

    कुल लाभ 

    65,000 रुपये तक

    44,000 रुपये तक

    • 2022 मारुति एस-प्रेसो के सीएनजी वेरिएंट पर सबसे ज्यादा फायदे मिल रहे हैं जिनमें 50,000 रुपये का नकद डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस शामिल है। लेकिन, इस पर कॉर्पोरेट डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है।
    • 2023 एस-प्रेसो के मुकाबले 2022 मॉडल के सभी वेरिएंट्स पर नकद डिस्काउंट ज्यादा मिल रहा है, जबकि एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरट डिस्काउंट दोनों मॉडल्स के लिए एक जैसा रखा गया है।
    • 2022 एस-प्रेसो के स्टैंडर्ड, एलएक्सआई, वीएक्सआई और वीएक्सआई+ वेरिएंट्स पर 40,000 रुपये का नकद डिस्काउंट दिया जा रहा है, जबकि इसके मॉडल ईयर 2023 के इन्हीं वेरिएंट्स पर 25,000 रुपये का नकद डिस्काउंट मिल रहा है।
    • इन दोनों मॉडल्स के एएमटी वेरिएंट्स पर 19,000 रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर्स दिए जा रहे हैं जिनमें एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है।
    • एस-प्रेसो की कीमत 4.25 लाख रुपये से 6.10 लाख रुपये के बीच है।

    वैगन आर

    Maruti Wagon R

    ऑफर्स 

    राशि 

     

    मॉडल ईयर 2022 

    मॉडल ईयर 2023 

    नकद डिस्काउंट 

    25,000 रुपये तक 

    25,000 रुपये तक 

    एक्सचेंज बोनस 

    15,000 रुपये तक 

    15,000 रुपये तक

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    4,000 रुपये तक 

    4,000 रुपये तक 

    कुल लाभ 

    44,000 रुपये तक

    44,000 रुपये तक

    • वैगन आर के दोनों ही मॉडल्स पर एक जैसे डिस्काउंट ऑफर्स दिए जा रहे हैं।
    • इस महीने इस गाड़ी के 1.2-लीटर पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट पर सबसे ज्यादा बचत की जा सकती है।
    • इसके 1-लीटर एलएक्सआई और वीएक्सआई मॉडल्स पर 20,000 रुपये का नकद डिस्काउंट दिया जा रहा है, जबकि बाकी दोनों फायदे इन पर ऊपर वाले ही मिल रहे हैं। इन वेरिएंट्स पर इस महीने कुल 39,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है।
    • वैगन आर के 1-लीटर और 1.2-लीटर एएमटी वेरिएंट पर फरवरी में 19,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है। इन वेरिएंट्स पर केवल एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट ही दिया जा रहा है।
    • इस हैचबैक कार के एलएक्सआई सीएनजी वेरिएंट पर 25,000 रुपये का नकद डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। इस महीने इस वेरिएंट पर कुल 40,000 रुपये की बचत की जा सकती है।
    • वैगन आर के वीएक्सआई सीएनजी मॉडल पर 15,000 रुपये का ही नकद डिस्काउंट मिल रहा है, लेकिन इसके साथ एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है।
    • मारुति वैगन आर की कीमत 5.53 लाख रुपये से 7.41 लाख रुपये के बीच है।

    सेलेरियो

    Maruti Celerio

    ऑफर्स 

    राशि 

     

    मॉडल ईयर 2022 

    मॉडल ईयर 2023 

    नकद डिस्काउंट 

    20,000 रुपये तक 

    20,000 रुपये तक 

    एक्सचेंज बोनस 

    15,000 रुपये तक 

    15,000 रुपये तक 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    4,000 रुपये तक 

    4,000 रुपये

    कुल लाभ 

    35,000 रुपये तक 

    35,000 रुपये तक 

    • सेलेरियो के इन दोनों ही मॉडल्स पर एक जैसे डिस्काउंट ऑफर्स दिए जा रहे हैं।
    • सेलेरियो के सीएनजी वेरिएंट पर इस महीने सबसे ज्यादा बचत की जा सकती है। इस कार पर कॉर्पोरेट डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है।
    • इस गाड़ी के बाकी सभी वेरिएंट्स पर 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 4,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है, लेकिन इसका नकद डिस्काउंट वेरिएंट पर निर्भर करता है।
    • सेलेरियो के वी, ज़ेड और ज़ेड+ एमटी वेरिएंट्स पर 15,000 रुपये का नकद डिस्काउंट दिया जा रहा है, जबकि इसके बेस वेरिएंट एल एमटी पर 10,000 रुपये का नकद डिस्काउंट मिल रहा है।
    • इस कॉम्पेक्ट हैचबैक के एएमटी मॉडल पर कोई नकद डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है। हालांकि, इस पर एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट जरूर मिल रहा है।
    • मारुति सेलेरियो की कीमत 5.35 लाख रुपये से 7.13 लाख रुपये के बीच है।

    स्विफ्ट

    Maruti Swift

    ऑफर्स 

    राशि

     

    मॉडल ईयर 2022 

    मॉडल ईयर 2023 

    नकद डिस्काउंट 

      25,000 रुपये तक 

      25,000 रुपये तक 

    एक्सचेंज बोनस 

      15,000 रुपये तक 

      15,000 रुपये तक 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

      4,000 रुपये तक 

      4,000 रुपये तक 

    कुल लाभ 

      44,000 रुपये तक 

    44,000 रुपये तक 

    • स्विफ्ट के दोनों ही मॉडल्स पर एक जैसे फायदे मिल रहे हैं।
    • इस महीने स्विफ्ट के वीएक्सआई, जेडएक्सआई और जेडएक्सआई+ मैनुअल वेरिएंट पर सबसे ज्यादा बचत की जा सकती है।
    • इसके वीएक्सआई, जेड और ज़ेड+ ऑटोमेटिक वेरिएंट पर 5,000 रुपये का नकद डिस्काउंट मिल रहा है, जबकि बाकी दोनों फायदे इस पर ऊपर वाले ही दिए जा रहे हैं। इस महीने इन वेरिएंट्स पर कुल 24,000 रुपये की बचत की जा सकती है।  
    • स्विफ्ट के बेस एलएक्सआई वेरिएंट पर 5,000 रुपये का नकद डिस्काउंट, 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है।
    • स्विफ्ट के सीएनजी वेरिएंट पर सबसे कम फायदे मिल रहे हैं। इस वेरिएंट पर केवल 10,000 रुपये का नकद डिस्काउंट ही दिया जा रहा है।
    • स्विफ्ट कार के साथ स्पेशल एडिशन किट खरीदने के लिए ग्राहकों को अतिरिक्त 28,400 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके साथ 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी मिल रहा है।
    • स्विफ्ट की कीमत 6 लाख रुपये से 9.98 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।

    डिजायर

    Maruti Dzire

    ऑफर्स 

    राशि

     

    मॉडल ईयर 2022 

    मॉडल ईयर 2023 

    नकद डिस्काउंट 

    10,000 रुपये तक

      10,000 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस 

    10,000 रुपये तक

      10,000 रुपये तक

    कुल लाभ 

      20,000 रुपये तक

      20,000 रुपये तक

    • दूसरी एरीना कारों की तरह ही डिजायर के दोनों मॉडल्स पर एक जैसे फायदे मिल रहे हैं।
    • ऊपर बताए गए ऑफर्स इस गाड़ी के वी, ज़ेड और ज़ेड+ वेरिएंट्स के साथ दिए जा रहे हैं।
    • इसके बेस वेरिएंट एलएक्सआई और सभी ऑटोमेटिक मॉडल्स पर 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है।
    • मारुति डिजायर की कीमत 6.44 लाख रुपये से 9.31 लाख रुपये के बीच है।

    ईको

    Maruti Eeco 2022

    ऑफर्स 

    राशि 

     

    मॉडल ईयर 2022 

    मॉडल ईयर 2023 

    नकद डिस्काउंट 

      15,000 रुपये तक 

    15,000 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस 

      10,000 रुपये तक 

    10,000 रुपये तक

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

      4,000 रुपये तक 

    4,000 रुपये तक

    कुल लाभ 

    24,000 रुपये तक 

    24,000 रुपये तक

    • मारुति ईको के दोनों मॉडल्स पर एक जैसे डिस्काउंट ऑफर्स मिल रहे हैं। 
    • 10,000 रुपये का नकद डिस्काउंट मिलने के बावजूद भी मारुति ईको एमपीवी के पेट्रोल मॉडल्स पर इस महीने सबसे ज्यादा बचत की जा सकती है। 
    • मारुति ईको सीएनजी पर केवल 15,000 रुपये का नकद डिस्काउंट ही दिया जा रहा है। 
    • भारत में मारुति ईको की प्राइस 5.25 लाख रुपये से शुरू होकर 6.51 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। 

    नोट:

    • यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि ये डिस्काउंट ऑफर आपके शहर और चुने गए वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है। ऐसे में हम ऑफर की सही जानकारी के लिए आपको नजदीकी मारुति डीलरशिप पर संपर्क करने की सलाह देते हैं।
    • सभी कीमतें एक्स-शोरूम दिल्ली के अनुसार हैं।
    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Alto 800 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है