• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति ने 8.88 लाख रुपये की कीमत पर अर्टिगा सीएनजी को किया लॉन्च

    पेट्रोल और डीज़ल वाले वर्जन से अर्टिगा सीएनजी की कीमत 70,000 रुपये ज्यादा रखी गई है। 

    भानु
    भानु
    Published On जुलाई 28, 2019 09:07 ist
    info icon
    published onJul 28, 2019 08:05 IST
    last updated onJul 28, 2019 09:07 IST
    655 Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Suzuki Ertiga

    मारुति ने 8.88 लाख रुपये की कीमत पर अर्टिगा का सीएनजी वर्जन भारत में लॉन्च कर दिया है। अर्टिगा सीएनजी वर्जन केवल कार के वीएक्सआई वेरिएंट में ही उपलब्ध होगी।

    Maruti Suzuki Ertiga

    अर्टिगा सीएनजी में पेट्रोल इंजन की तरह माइल्ड हायब्रिड टेक्नोलॉजी का फीचर नहीं दिया गया है। सीएनजी मोड पर चलाने से अर्टिगा का 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन 92 पीएस की पावर और 122 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। ये पावर और टॉर्क फिगर रेगुलर पेट्रोल वेरिएंट से 13 पीएस और 16 एनएम कम है। एआरएआई टेस्ट में अर्टिगा सीएनजी को लेकर 26.20 किलोमीटर प्रति किलोग्राम माइलेज दावा किया गया है। इसमें रेगुलर 45-लीटर पेट्रोल टैंक के अलावा 60-लीटर का एक टैंक दिया गया है।। अर्टिगा सीएनजी में स्टैंडर्ड वीएक्सआई वेरिएंट वाले फीचर दिए गए हैं। सेफ्टी के लिहाज़ से इसमें ड्यूल एयरबैग, हाई स्पीड वॉर्निंग अलर्ट, प्रीटैंशनर के साथ फ्रंट सीट बेल्ट एवं फोर्स लिमिटर, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर, एबीएस के साथ ईबीडी, ब्रेक असिस्ट और रिवर्स पार्किंग सेंसर जैसे फीचर दिए गए हैं। 

    यह भी पढ़ें: टेस्टिंग के दौरान दिखी मारुति एक्सएल6, 21 अगस्त को होगी लॉन्च

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Ertiga 2015-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    2 कमेंट्स
    1
    S
    sharafat ali
    Jul 30, 2019, 5:45:03 AM

    Best car in cng thanks

      जवाब
      Write a Reply
      1
      R
      ramesh yadav
      Jul 28, 2019, 3:29:57 PM

      Ya dafinatley maruti is no 1 Indian car market

        जवाब
        Write a Reply

        कार न्यूज़

        • ताजा खबरें

        ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

        • अपकमिंग
        • पॉपुलर
        *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
        ×
        हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है