• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति ईको का बीएस6 वर्ज़न हुआ लॉन्च, कीमत ₹ 3.8 लाख से शुरू   

    नए उत्सर्जन मनको पर अपग्रेड होने से ईको का टॉर्क आउटपुट जरूर कम हो गया है लेकिन यह अब पहले से ज्यादा माइलेज देने में सक्षम है। 

    निखिल
    निखिल
    Published On जनवरी 20, 2020 15:49 ist
    info icon
    published onJan 20, 2020 15:42 IST
    last updated onJan 20, 2020 15:49 IST
    652 Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Suzuki Eeco

    हाइलाइट्स

    • मारुति ने केवल ईको के पेट्रोल वैरिएंट्स को ही बीएस6 नॉर्म्स पर अपडेट किया है।

    • यह अब भी पहले की तरह 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध होगी।

    • पावर ट्रांसमिशन के लिए इसमें केवल 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का ही ऑप्शन मिलता है। 

    • बीएस6 ईको इसके बीएस4 वर्ज़न के समान ही पावरफुल है। 

    • कंपनी ने इसकी फीचर लिस्ट में कोई बदलाव नहीं किया है।

    भारत की सबसे बड़ी कार कंपनी, मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने अपनी ईको वैन का बीएस6 (BS6) वर्ज़न लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत 3.61 लाख रुपये तय की है।  

    मारुति सुजुकी ईको (Maruti Suzuki Eeco) में पहले की तरह 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा। इन नए और पहले से सख्त इमिशन नॉर्म्स पर अपग्रेड होने से ईको के पावर आउटपुट पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। यह पहले की तरह 73पीएस की अधिकमत पावर जनरेट करने में सक्षम होगी। लेकिन इसका टॉर्क आउटपुट 101एनएम से गिर कर 98एनएम हो गया है। हालांकि, यह अब पहले की तुलना में (15.37 किमी/लीटर) अधिक माइलेज (16.11 किमी/लीटर) देगी।  

    ईको की फीचर लिस्ट में भी किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें पहले वाले ही फीचर्स मिलना जारी रहेंगे। जानकारी के लिए दें कि हाल ही में मारुति ने नए क्रैश टेस्ट नॉर्म्स को देखते हुए ईको के सभी वेरिएंट्स में ड्राइव-साइड एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर्स, सीट बेल्ट रिमाइंडर, एबीएस, ईबीडी और हाई स्पीड अलर्ट सिस्टम जैसे सेफ्टी फीचर्स की पेशकश की थी। 

    Maruti Suzuki Eeco

    आईये एक नज़र डालें ईको की वेरिएंट-वाइज नई कीमतों पर:- 

    वेरिएंट

    बीएस4 प्राइस

    बीएस6 प्राइस

    अंतर

    5-सीटर स्टैंडर्ड

    ₹ 3.61 लाख

    ₹ 3.8 लाख

    ₹ 19,000

    5-सीटर एसी

    ₹ 4.02 लाख

    ₹ 4.21 लाख

    ₹ 19,000

    7-सीटर स्टैंडर्ड

    ₹ 3.9 लाख

    ₹ 4.09 लाख

    ₹ 19,000

    मारुति ने अब तक ईको के 5-सीटर सीएनजी वेरिएंट को बीएस6 उत्सर्जन मानकों पर अपग्रेड नहीं किया है। यह ₹ 4.75 लाख (एक्स-शोरूम दिल्ली) की प्राइस पर उपलब्ध है। 

    Maruti Suzuki Eeco

    इसके अलावा मारुति ईको, टूर, कार्गो और एम्बुलेंस वेरिएंट्स में भी उपलब्ध हैं। 

    साथ ही देखें: भारत में उपलब्ध बीएस6 कारे

    was this article helpful ?

    निखिल
    <p><span>Nikhil has a special love for cars since childhood and his love for motors can also be seen in his education, passion and profession. He is an automobile engineer and from scale models to real life models anything on four wheels fascinate him.&nbsp;</span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Eeco पर अपना कमेंट लिखें

    2 कमेंट्स
    1
    E
    eeco taxi
    Mar 23, 2020, 7:46:24 PM

    I am waiting too long period for EECO BS6

      जवाब
      Write a Reply
      1
      D
      durgesh kumar
      Jan 21, 2020, 12:28:31 AM

      Nice but I will wait till cng updated verient not come. Make it faster please

        जवाब
        Write a Reply

        और देखें on मारुति सुजुकी ईको

        कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

        कार न्यूज़

        • ताजा खबरें

        संबंधित समाचार

        ट्रेंडिंग मिनीवैन कारें

        • अपकमिंग
        • पॉपुलर
        *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
        ×
        हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है