• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मास मार्केट सेडान कार सेल्स रिपोर्ट: अप्रैल 2025 में मारुति डिजायर, हुंडई ऑरा और होंडा अमेज रही टॉप पर, जानिए सेगमेंट की बाकी गाड़ियों को मिले कितने बिक्री के आंकड़े

    अप्रैल 2025 में मारुति डिजायर एकमात्र सेडान कार थी जिसकी ग्रोथ पोजिटिव रही और इसकी बिक्री अन्य सभी मास मार्केट सेडान की कुल सेल्स से ज्यादा थी

    सोनू
    सोनू
    Published On मई 22, 2025 11:34 ist
    info icon
    published onMay 22, 2025 11:34 IST
    last updated onMay 22, 2025 11:34 IST
    596 Views
    • Write a कमेंट

    कार कंपिनयों ने अप्रैल 2025 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है और हर बार की तरह अप्रैल में भी मारुति डिजायर भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान कार रही, साथ ही यह लिस्ट की एकमात्र कार भी थी जिसकी मासिक सेल्स ग्रोथ में इजाफा दर्ज हुआ। हालांकि अप्रैल 2025 में सेगमेंट की ओवरऑल सेल्स में करीब 10 प्रतिशत की गिरावट रही।

    यहां देखिए मास-मार्केट सेडान सेगमेंट की मॉडल वाइज सेल्स रिपोर्ट:

    मॉडल

    अप्रैल 2025

    मार्च 2025

    अप्रैल 2024

    मासिक ग्रोथ

    सालाना ग्रोथ

    मारुति डिजायर

    16,996

    15,460

    15,825

    10%

    7%

    हुंडई ऑरा (एक्सेंट समेत)

    4,224

    5,074

    4,526

    -17%

    -7%

    होंडा अमेज

    2,019

    3,583

    1,796

    -44%

    12%

    फोक्सवैगन वर्टस

    1,605

    1,947

    1,183

    -18%

    36%

    टाटा टिगोर (टिगोर ईवी समेत)

    1,296

    1,467

    2,153

    -12%

    -40%

    स्कोडा स्लाविया

    1,048

    1,185

    1,253

    -12%

    -16%

    हुंडई वरना

    1,005

    1,364

    1,571

    -26%

    -36%

    होंडा सिटी

    406

    1,170

    824

    -65%

    -51%

    कुल

    28,599

    31,250

    29,131

    -8.48%

    -1.8%

    Philippine-spec Suzuki Dzire Hybrid front

    हर बार की तरह अप्रैल 2025 में भी मारुति डिजायर सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान कार रही। पिछले महीने इसकी करीब 17000 यूनिट बेची गई। इसकी मासिक और सालाना आधार पर सेल्स ग्रोथ करीब 10 प्रतिशत तक बढ़ी है। इसकी सेल्स इस लिस्ट की दूसरी सभी सेडान कार की कुल सेल्स से ज्यादा है।

    Hyundai Aura

    हुंडई ऑरा 4000 से ज्यादा यूनिट बिक्री के साथ लिस्ट में दूसरे नंबर पर रही। मार्च 2025 की तुलना में इसकी मासिक सेल्स ग्रोथ में 17 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज हुई, जबकि सालाना आधार पर बिक्री 7 प्रतिशत तक घटी है।

    Honda Amaze 3rd Generation

    होंडा अमेज की 2000 से ज्यादा यूनिट बिकी और इसकी सालाना आधार पर ग्रोथ 12 प्रतिशत रही। हालांकि इसकी मासिक सेल्स में 44 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है।

    Tata Tigor

    अप्रैल 2025 में टाटा टिगोर की 1200 से ज्यादा यूनिट बिकी और इसकी मासिक सेल्स ग्रोथ में 12 प्रतिशत जबकि सालाना आधार पर सेल्स में 40 प्रतिशत की गिरावट आई है। यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि इसकी बिक्री में आईसीई और ईवी दोनों मॉडल की सेल्स शामिल है।

    Volkswagen Virtus

    अप्रैल में फोक्सवैगन ने वर्टस की 1600 से ज्यादा यूनिट बेची। मार्च 2025 की तुलना में इस सेडान कार की मासिक सेल्स में 18 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई, जबकि सालाना आधार पर डिमांड 360 प्रतिशत बढ़ी है।

    अप्रैल 2025 में स्कोडा स्लाविया की सेल्स 1000 यूनिट से ऊपर रही। इसकी मासिक और सालाना आधार पर सेल्स में 16 प्रतिशत तक की गिरावट आई है।

    Hyundai Verna

    अप्रैल 2025 में हुंडई वरना कॉम्पैक्ट सेडान की महज 1005 यूनिट बिकी। इसकी मासिक सेल्स में 26 प्रतिशत जबकि सालाना आधार पर सेल्स में 36 प्रतिशत की गिरावट आई है।

    Honda City

    अप्रैल 2025 में होंडा सिटी 500 यूनिट बिक्री का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई, इसकी मासिक सेल्स में 65 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज हुई है।

    मार्च 2025 की तुलना में अप्रैल 2025 में ओवरऑल सेडान कार सेगमेंट की बिक्री करीब 2600 यूनिट कम रही, और इस सेगमेंट की मासिक आधार पर सेल्स में करीब 9 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई।

    was this article helpful ?

    Maruti Suzuki Dzire पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है