• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति ब्रेजा अर्बानो एडिशन पर इन 7 तस्वीरों के जरिए डालिए एक नजर

    अर्बानो एडिशन को एक एसेसरीज स्पेसिफिक एडिशन के तौर पर लॉन्च किया गया था जो कि इसके लोअर वेरिएंट एलएक्सआई और वीएक्सआई वेरिएंट्स पर बेस्ड है।

    भानु
    भानु
    Published On जुलाई 22, 2024 17:35 ist
    info icon
    published onJul 22, 2024 17:35 IST
    last updated onJul 22, 2024 17:35 IST
    454 Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Brezza Urbano edition

    मारुति ब्रेजा अब हमारे पास इस सब कॉम्पैक्ट एसयूवी के इस नए एडिशन की काफी तस्वीरें आ गई है। मारुति ब्रेजा अर्बानो एडिशन के एलएक्सआई वेरिएंट पर डालिए एक नजर:

    मारुति ब्रेजा अर्बानो एडिशन फ्रंट 

    Maruti Brezza Urbano Edition Front

    फ्रंट प्रोफाइल की बात करें तो इसमें फ्रंट ग्रिल क्रोम गार्निश जैसी एसेसरीज दी गई है जिससे इसका एक्सटीरियर लुक अलग नजर आता है। 

    Maruti Brezza Urbano Edition Front

    ग्रिल गार्निश के साथ इसमें फ्रंट फॉग लैंप भी दिए गए हैं और यहां फॉग लैंप गार्निश और फ्रंट बंपर के लिए फॉग लैंप्स गार्निश दिए गए हैं। 

    Maruti Brezza Urbano Edition Side
    Maruti Brezza Urbano Edition Side

    इसके साइड प्रोफाइल में व्हील आर्क किट और क्रोम फिनिशिंग वाली बॉडी साइड मोल्डिंग दी गई है। 

    Maruti Brezza Urbano Edition Rear
    Maruti Brezza Urbano Edition Rear Camera

    इसके अलावा अर्बानो किट के अंतर्गत एलएक्सआई वेरिएंट में रियर पार्किंग कैमरा भी ​दिया गया है। साथ ही रियर बंपर पर कॉस्मैटिक एसेसरीज के तौर पर स्किड प्लेट भी इंस्टॉल की गई है। 

    Maruti Brezza Urbano Edition Infotainment Screen

    ब्रेजा के एलएक्सआई वेरिएंट में सिंगल टोन ब्लैक केबिन थीम दी गइ्र है मगर इसमें इंफोटेनमेंट या स्पीकर्स नहीं दिए गए हैं। हालांकि अर्बानो एडिशन एलएक्सआई वेरिएंट में दो स्पीकर्स के साथ टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ साथ ऑल पावर विंडोज,की लेस एंट्री और रियर वेंट के साथ मैनुअल एसी दिया गया है। 

    पावरट्रेन

    ब्रेजा के बेस वेरिएंट में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 103 पीएस की पावर और 137 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5 स्पीड मैनुअल ​ट्रांसमिशन ही दिया गया है। हालांकि इसके दूसरे वेरिएंट्स में  6 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का भी ऑप्शन दिया गया है। 

    इसके जेडएक्सआई+ वेरिएंट को छोड़कर इसके बाकी सभी वेरिएंट्स में सीएनजी पावरट्रेन का भी ऑप्शन दिया गया है। 

    कीमत और मुकाबला

    Maruti Brezza

    ब्रेजा का अर्बाो एडिशन किट के बेस वेरिएंट के लिए आपको 42,000 रुपये ज्यादा देने होंगे। मारुति ब्रेजा कार की कीमत 8.34 लाख रुपये से लेकर 13.98 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली के) के बीच है। मारुति ब्रेजा सब-4 मीटर एसयूवी का मुकाबला टाटा नेक्सन, हुंडई वेन्यू, महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ, और किआ सोनेट से है।

    सभी कीमत एक्स-शोरूम के अनुसार है।

    यह भी देखेंः मारुति ब्रेजा ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Brezza 2022-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    2 कमेंट्स
    1
    S
    shushil kumar
    Aug 7, 2024, 7:46:24 PM

    Air bag kitne hai

      जवाब
      Write a Reply
      1
      A
      ashish
      Jul 24, 2024, 4:45:49 PM

      Is this kit available for other varients

        जवाब
        Write a Reply

        कार न्यूज़

        • ताजा खबरें

        ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

        • अपकमिंग
        • पॉपुलर
        *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
        ×
        हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है