• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मई 2024 सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी कार सेल्स रिपोर्ट: मारुति ब्रेजा ग्राहकों की पहली पसंद, जानिए टाटा नेक्सन को मिला कौनसा स्थान

    मारुति ब्रेजा भारत की टॉप सेलिंग सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी बनी है।

    भानु
    भानु
    Published On जून 12, 2024 23:43 ist
    info icon
    published onJun 12, 2024 23:43 IST
    last updated onJun 12, 2024 23:43 IST
    522 Views
    • Write a कमेंट

    मई 2024 का इंडियन कार सेल्स रिजल्ट सामने आ चुका है जिसमें पिछले महीने पूरे देश में कुल 55,000 सब कॉम्पैक्ट एसयूवी कारें बिकी ​और सेगमेंट की मासिक ग्रोथ में 5 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। किस कार को मिले कितने बिक्री ​के आंकड़े? ये आप जानेंगे आगे: 

    सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी और क्रॉसओवर

     

    मई 2024

    अप्रैल 2024

    मंथली ग्रोथ

    वर्तमान मार्केट शेयर(%)

    पिछले साल का मार्केट शेयर ( %)

    ईयरली मार्केट शेयर (%)

    पिछले 6 महीने की औसत बिक्री

    मारुति ब्रेज़ा

    14186

    17113

    -17.1

    25.57

    24.03

    1.54

    14839

    टाटा नेक्सन

    11457

    11168

    2.58

    20.65

    25.87

    -5.22

    14501

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ

    10000

    4003

    149.81

    18.02

    9.19

    8.83

    3889

    हुंडई वेन्यू

    9327

    9120

    2.26

    16.81

    18.32

    -1.51

    10177

    किआ सोनेट

    7433

    7901

    -5.92

    13.4

    14.8

    -1.4

    7288

    निसान मैग्नाइट

    2211

    2404

    -8.02

    3.98

    4.69

    -0.71

    2555

    रेनो काइगर

    850

    1059

    -19.73

    1.53

    3.07

    -1.54

    884

    कुल बिक्री

    55464

    52768

    5.1

    99.96

     

     

     


    Maruti Brezza

    • मारुति ब्रेजा की मासिक बिक्री में 17 प्रतिशत की गिरावट दर्ज होने के बावजूद पिछले महीने ये सेगमेंट की बेस्ट सेलिंग कार रही। पिछले महीने मारुति ने ब्रेजा की 14,000 यूनिट्स बेची। वर्तमान में मारुति ब्रेजा का मार्केट शेयर सबसे ज्यादा 25 प्रतिशत है। 
    • 11,000 यूनिट्स से ज्यादा बिक्री के आंकड़ो के साथ टाटा नेक्सन देश की लगातार तीसरी बार दूसरी बेस्ट सेलिंग कॉम्पैक्ट एसयूवी कार रही। इसकी हर महीने की डिमांड स्थिर बनी हुई है वहीं इसका सालाना मार्केट शेयर 5 प्रतिशत गिरा भी है। बता दें कि इसमें टाटा नेक्सन और टाटा नेक्सन ईवी दोनों के आंकड़े शामिल है।

    Mahindra XUV 3XO Front

    • चूंकि महिंद्रा ने एक्सयूवी 3एक्सओ की ​मई 2024 से डिलीवरी शुरू कर दी है,ऐसे में इसकी मासिक सेल्स 150 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है क्योंकि इससे पहले ये एक्सयूवी300 नाम से बिक रही थी। पिछले महीने महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ की 10,000 यूनिट्स डिस्पैच की गई। 
    • हर महीने मिल रही अच्छी डिमांड के कारण हुंडई वेन्यू को मई 2024 में 9000 यूनिट्स बिक्री के आंकड़े प्राप्त हुए। हालांकि ये आंकड़े वेन्यू की पिछले 6 महीनों की औसत बिक्री से कम ही रहे। बता दें कि इनमें रेगुलर वेन्यू और वेन्यू एन लाइन दोनों के आंकड़े शामिल है।  

    Kia Sonet

    • इस लिस्ट में पांचवे स्थान पर आई किआ सोनेट को मई 2024 में 7000 यूनिट्स बिक्री के आंकड़े प्राप्त हुए। हालांकि इसकी मासिक बिक्री में 5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है और मई 2024 में इसकी बिक्री पिछले 6 महीनों की औसत बिक्री के बराबर ही रही। 
    • मई 2024 में निसान मैग्नाइट को 2000 ग्राहक मिले जिसकी मासिक बिक्री में 8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई। दूसरी तरह रेनो काइगर 1000 से ज्यादा यूनिट्स के आंकड़े को भी नहीं पार कर पाई। रेनो की इस सब कॉम्पैक्ट एसयूवी का वर्तमान मार्केट शेयर महज 1.5 प्रतिशत ही है। 
    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Brezza 2022-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है